07/07/2025
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर का तलेटी चौराहे पर भव्य स्वागत, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट गोविंद कटारिया, संभाग हेड
आबूरोड। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ताई का तलेटी चौराहे पर भाजपा ग्रामीण-शहर मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी, नवनियुक्त जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़, रामलाल रणोरा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राज रावल और दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।
स्वागत समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, गिरवर मंडल अध्यक्ष गणेश बंजारा, भाखर मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राव, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, दशरथ सिंह देवड़ा, मुकेश कोठारी, रावताराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम ग्रासिया, राहुल प्रजापति, धर्माराम ग्रासिया, नारायण ग्रासिया, नरेंद्र सिंह, तुषार त्रिवेदी, करण मेवाड़ा, धीरेंद्र ग्रासिया, श्रवण ग्रासिया महिखेड़ा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत के उपरांत तलेटी क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामलाल रणोरा ने कहा कि आज जिस मजबूत संगठन का स्वरूप हम देख रहे हैं, उसकी नींव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी।
गिरवर मंडल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने कहा कि डॉ मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण को समर्पित था।
भाखर मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राव ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने ‘एक देश, एक विधान’ के सिद्धांत के लिए लंबा संघर्ष किया और उसी के परिणामस्वरूप आज देश में अनुच्छेद 370 हटाया जा सका है।
राहुल प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, डॉ मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। जो आंदोलन उन्होंने शुरू किया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।
धर्माराम ग्रासिया ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्र को संगठित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने का सपना देखा था, जिसे आज की सरकार पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
देवाराम ग्रासिया ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने समाज को संगठित करने का कार्य करते हुए राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में संकल्प के साथ किया गया।