BLS News

BLS News BLS News Is A Digital News Platform For Uttar Pradesh

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार शाम निधन।  बुखार के बाद तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया ग...
24/09/2026

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार शाम निधन। बुखार के बाद तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया था।
नोएडा के अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

BLS NEWS DESK: फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था। उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार नहीं आने पर उन्हें गुरुवार शाम चार बजे ही दिल्ली रेफर किया गया था।

नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन के बाद परिवार और विधानसभा क्षेत्र के साथ भाजपाइयों में शोक की लहर है। समाचार को थोड़ी ही देर में अपडेट किया जाएगा।

24/09/2026

जैतपुर की बिजली कटौती पर SDO का STATEMENT

24/09/2026

जैतपुर के कूकापुर में 20 से ज्यादा जुआरियों को पुलिस की टीम ने दबोचा..

21/09/2026

सुनसार गांव की बदहाली पर BLS News की Documentary | Agra Bah Village Story | UP News

15/09/2026

जिंदा बुजुर्ग महिला को सरकारी कागजों में कर दिया गया मृत!

जैतपुर ब्लॉक के गढ़वार मौजे के गांव मुकुंदपुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2022 से बुजुर्ग महिला का नाम सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज है। इसके चलते न पेंशन मिल रही है और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ।

आखिर एक जिंदा इंसान को सरकारी रिकॉर्ड में मृत किसने और कैसे कर दिया?

चार साल से दफ्तरों के चक्कर काट रही महिला को न्याय कब मिलेगा?
मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।
#जनताकीआवाज #उत्तरप्रदेश #जैतपुर #मुकुंदपुरा

22/11/2025

जैतपुर कलां क्षेत्र में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पर उपभोक्ताओं के बिजली भार को अवैध रूप से बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का लोड 1 या 2 किलोवॉट था, उसे अचानक 4 किलोवॉट कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों और व्यापारियों का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की उस योजना से लाभ वंचित करने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिसमें 2 किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को मूलधन में 25% छूट और 100% ब्याज माफी का लाभ दिया जाना है।

स्थानीय निवासी का दावा है कि जब उन्होंने अपने घर पर चेक मीटर लगा कर वास्तविक भार चेक करवाने की बात कही तो एसडीओ ने साफ कहा—
“कुछ भी कर लो, योजना चलने तक किसी का लोड कम नहीं किया जाएगा। चाहे चेक मीटर में भार कम ही क्यों न आए।”

समय सीमा को लेकर भी उपभोक्ताओं के मन में सवाल है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि:

लोड बढ़ाने की कोई निश्चित समय-सीमा है या नहीं?

यदि उपभोक्ता का वास्तविक भार कम हो, तो उसे घटाने के लिए विभाग कितने दिनों में कार्रवाई करता है?

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

एसडीओ का विवादों से पुराना नाता बताया जा रहा है। क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता ने उनके अभद्र व्यवहार के विरोध में बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया था। उनके ट्रांसफर की मांग भी उठी थी, लेकिन व्यवहार में कोई सुधार न दिखाई देने की बात उपभोक्ता आज भी कह रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसडीओ उपखंड कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं से लगातार बदतमीजी से पेश आते हैं, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

उपभोक्ताओं से अपील

ग्रामीणों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मीटर का भार अवश्य चेक करवाएं और किसी भी अनियमितता पर विभाग को लिखित शिकायत करें।
वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें एसडीओ का कथित बयान रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

17/11/2025

ताजगंज में सड़क पर बने चैंबर के खुले गड्ढे ने एक बार फिर आगरा की स्मार्ट सिटी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। गड्ढे में गिरकर घायल हुए युवक ने दर्द में भावुक होकर आगरा के जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीने-महीने शिकायतें करने के बावजूद सड़क और चैंबर की मरम्मत नहीं की गई, जिससे हादसे बढ़ते जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी हालात नहीं बदल रहे।

आगरा जैसे पर्यटन शहर में ऐसी लापरवाही प्रशासन पर उंगली उठाती है। अब देखना यह है कि इस घटना के बाद संबंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी बाकी घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

04/11/2025

हथकांत, जैतपुर के 6500 वर्ष पुराने प्राचीन बालाजी मंदिर का ट्रांसफार्मर पिछले एक साल से फूंक चुका है, लेकिन समाजसेवी मनमोहन पांडे जी के बार-बार जे.ई. को सूचित करने के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आज जब पांडे जी ने एसडीओ (विद्युत) जैतपुर को इस विषय में जानकारी दी तो उन्होंने भी ट्रांसफार्मर बदलने से आनाकानी शुरू कर दी। इस पर पांडे जी अर्धनग्न अवस्था में और गले में माला डालकर एसडीओ साहब के कार्यालय पहुंच गए, उनके रवैये का विरोध जताने।

आपको बताते चलें कि यही एसडीओ साहब कुछ महीने पहले अपनी दबंगई के कारण पूरे जैतपुर बाजार को बंद कराने का कारण बने थे।

अब सवाल यह है कि क्या जनता के धार्मिक स्थलों को भी अब अफसरशाही की राजनीति का शिकार बनाया जाएगा? कब होगी ऐसे भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कार्यवाही?
प्रशासन को जवाब देना ही होगा!

30/10/2025

आगरा के कुकरसो प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में विद्यालय का एक अध्यापक दैनिक भास्कर के पत्रकार से न केवल अभद्रता करता नजर आ रहा है, बल्कि उसका मोबाइल फोन छीनते हुए भी देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पत्रकार विद्यालय की स्थिति और अध्यापन व्यवस्था की हकीकत जानने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान शिक्षक ने कैमरा ऑन देखकर आपा खो दिया और पत्रकार से बदसलूकी करने लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोगों में शिक्षक की इस हरकत को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कई यूज़र्स ने शिक्षा विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब शिक्षक ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो बच्चों को क्या सिखाएंगे।

वहीं, स्थानीय पत्रकार संगठनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और यदि अध्यापक दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिक्षक जैसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी हरकत कैसे हो सकती है।

29/10/2025

दिल्ली एयरपोर्ट पर देवदूत बन बचाई यात्री की जान

Address

Agra
283114

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BLS News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share