The Long And Short Of Arrah.

The Long And Short Of Arrah. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Long And Short Of Arrah., Media Agency, IN FRONT OF RAI MOTORS OLD PAKRI POST OFFICE MISSION Road PAKRI ARA, Ara.

27/11/2025
15/04/2024

आम लोक सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आरा लोक सभा क्षेत्र में चुनाव 1 जून को है। लोक सभा चुनाव को ले कर लोगों में काफी उत्साह है, आरा के विकाश कार्यों को देख कर लोग मैं बना रहे हैं।

प्रस्तुत है आरा के रमना मैदान से लोगों की इस आम चुनाव की आरा लोक सभा सीट से राय।

04/04/2024

आरा रमना मैदान का open Gym आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। बहुत सारे equipments का इस्तेमाल करके लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुबह और शाम को शरीर को कसरत करके fit रखने की कोशिश कर रहे हैं।

यह openGym 40 plus के उम्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। बड़े बुजुर्गों के अलावा इस ओपन gym का लाभ छोटे बच्चे और महिलाएं भी ले रहीं हैं। एक उत्साह है एक्सरसाइज करने की।

इसी बीच कुछ लोग इसका misuse भी कर रहे हैं। गलत तरीके और अत्यधिक बल प्रयोग के कारण कुछ equipments टूट गए हैं। OpenGym को बहुत लोगों ने सराहा है, जरुरत है इसे अपनी निजी संपत्ति समझ कर सहेजने की।

TheLongAndShortOfArrah ने gym में exercise कर रहे कुछ बुज़ुर्ग लोगों से बात की। प्रस्तुत है उसके अंश।

04/04/2024

आरा नगर निगम के द्वारा अब रिहायशी इलाकों में भी अब कूड़ा dump किया जा रहा है। सतीवाड़ा मोड़ पकड़ी के आगे तालाब में आये दिन नगर निगम की गाडी कचरा डाल रही है।

कचरे से आ रही बदबू के कारण राहगीरों का सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है। सुबह सुबह मॉर्निंग वाक पे जाने वाले भी इसका दंश झेल रहे हैं।

अभी कुछ दिनों से कचड़े में आग लगाया जा रहा है। जिसकी दूषित हवा पुरे वातावरण और मुहल्ले के अंदर प्रवेश कर रही है।

कुछ दिनों में बारिश का मौसम चालू हो रहा है, और स्थिति की और दयनीय होने की संभावना है। नगर निगम लोगों की इस समस्या को लगातार नज़रअंदाज़ कर रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम को इस विषय में कई बार अवगत कराया गया पर कोई सुनवाई नही।

TheLongAndShortOfArrah ने इस विषय में लोगो का मत जाना।

04/03/2024

आरा के आरण्य देवी मंदिर प्रांगण के जीर्णोद्धार की प्रगति।

आरा के अधिष्ठात्री देवी आरण्य देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का काम प्रगति पर है।
1950 में मंदिर के निर्माण के बाद इसका मरम्मत नहीं हुआ था। अब आरा के लोगों के आस्था की वजह से इसका निर्माण चालू किया गया है। पुराने मंदिर को 2019 में ढहाया गया था। नए मंदिर का निर्माण 2022 से चालू है। एक अनुमान के अनुसार आरण्य देवी मंदिर 2027 तक बन कर तैयार हो जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ का मंदिर पांच तल्ला होगा। सबसे नीच माँ भगवती का दरबार, उसके ऊपर राम दरबार, उसके ऊपर नारायण दरबार का निर्माण करना तय हुवा है। मंदिर के ऊपर 120 फ़ीट ऊँचे गुम्बज लगाए जाएंगे जो काफी दूर से ही दिखाई देंगे। आरण्य देवी मंदिर का निर्माण पूरा विश्व में फैले श्रद्धालुवों के सहयोग से हो रहा है।

आरा के प्रसिद्ध आरण्य देवी मंदिर के प्रांगण में मंदिर के जीर्णोद्धार के विषय में मंदिर के पुजारी जी से बातचीत।

02/03/2024

रमना मैदान का सौंदर्यीकरण बन रहा खेल-कुद में खलल की वजह

आरा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण प्रगति पर है। मैदान अब चारो तरफ जो जॉगिंग ट्रैक, लाइटिंग की व्यवस्था के साथ पूरा मैदान हरे रंग की चादर ओढ़ कर बैठ गया है। सौदर्यीकरण की कड़ी में हर दिन नय-नय उपकरण लगाए जा रहे रहे हैं।

इस सौंदर्यीकरण के कई लोग खुश है तो कई नाराज़ भी। नाराज़ वाले दल में वे हैं जो हर Saturday, Sunday में खेलने आया करते थे। क्रिकेट प्रेमी अब घांस बिछ जाने के कारण अब खेल नहीं पा रहे हैं। रमना मैदान जो हमेशा से खेल कूद के लिए जाना जाता था, बहुत लोगों की रमना मैदान की खेल कूद की यादें हैं। लेकिन अब अब उसपे विराम लग गया है।

आरा केआर्मी कैंटीन के प्रांगड़ में शहीद स्मारक का उद्घाटनआरा से माननिये सांसद और केंद्रीय मंत्री RK Singh ने आरा शहर का प...
27/02/2024

आरा केआर्मी कैंटीन के प्रांगड़ में शहीद स्मारक का उद्घाटन

आरा से माननिये सांसद और केंद्रीय मंत्री RK Singh ने आरा शहर का पहला सहीद स्मारक का उद्घाटन किया। शहीदों की सूचि में भोजपुर जिले के 132 शहीदों के नाम शामिल हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचि में उन वीरों का नाम शामिल है जिन्होंने 1947, 1949, 1962, 1999 जैसे प्रमुख लड़ाईयों में अपना बलिदान दिया है। आरा शहर का यह पहला शहीद स्मारक है।

आरा के प्रमुख जगहों पर साफ़-सफाई की उपेक्षा। आरा में सफारी व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर जा चुकी है। आलम यह है की घर का कूड़...
26/02/2024

आरा के प्रमुख जगहों पर साफ़-सफाई की उपेक्षा।

आरा में सफारी व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर जा चुकी है। आलम यह है की घर का कूड़ा अब बीच सड़क पर आ रहा है।

निगम की सफाई अनिमयमित और बेतरतीब ढंग से हो रही है। सफाईकर्मी घरों से कूड़ा इकट्ठा करके सड़क पर उढेल देते हैं। इन रास्तो से सुबह में मॉर्निंग वाक पर जाते हुए लोग काफी असहज महसूस करते हैं। रास्तों के कूडो के अम्बार को बिना नाक पर रुमाल रखे गुज़रा नहीं जा सकता .

25/02/2024

आरा रमना मैदान का सौन्दर्यीयकरण

आरा की हृदयस्थली कहे जाने वाले रमना मैदान अब एक नया रूप ले रहा है। रमना मैदान के चारो तरफ वाकिंग पथ का निर्माण पूरा हो गया है। सड़क के किनारे लाइटिंग की भी व्यवस्था हो गयी है। रात में इन lamps की रौशनी में पूरा मैदान जगमगाता है।

सौंदर्यीकरण का काम लगभग 70 % पूरा हो चूका है। मैदान में अभी और सुविधाएँ जैसे - Open Air Gym, बैठने के लिए benches, Drinking water की सुविधाए अभी आनी बाकी है। RK Singh और केंद्रीय मंत्री ने 2023 में इसके सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी और एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

Highlights of Ara Durg Express
21/02/2024

Highlights of Ara Durg Express

Address

IN FRONT OF RAI MOTORS OLD PAKRI POST OFFICE MISSION Road PAKRI ARA
Ara
802301

Telephone

+918762960522

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Long And Short Of Arrah. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category