Vijay Bahadur Tripathi

Vijay Bahadur Tripathi ayodhyalive is a leading digital platform . fastest growing Hindi news website in India and focuses

09/06/2026

बड़ी खबर | प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बेवजह जेल भेजने पर पुलिस अफसर भरेंगे हर्जाना। शांति भंग के नाम पर कमिश्नरेट के अधिकारी लोगों को जेल भेज रहे हैं। अब भुगतेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब पुलिस अधिकारी केवल "शांति भंग की आशंका" का हवाला देकर किसी नागरिक को मनमाने ढंग से जेल नहीं भेज सकते। कोर्ट ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर नागरिकों की स्वतंत्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है तो उसकी जिम्मेदारी तय होगी और संबंधित अधिकारियों को इसकी कीमत अपनी जेब से चुकानी पड़ सकती है। अदालत ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज को 14 सितंबर 2026 तक आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश भी दिया है।

09/06/2026

प्रो. अजय शुक्ला बने चीफ वार्डेन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ला को विश्वविद्यालय के छात्रावासों का चीफ वार्डेन (मुख्य अभिक्षक) नियुक्त किया गया है।

लगभग 28 वर्षों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध प्रो. शुक्ला विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे लंबे समय तक एन.सी. छात्रावास के वार्डेन तथा कबीर छात्रावास के अधीक्षक भी रहे हैं। एन.सी. छात्रावास के वार्डेन के रूप में उनके कार्यकाल को अनुशासन, छात्र-कल्याण और प्रभावी प्रशासन के लिए विशेष रूप से सराहा गया था।

प्रो. शुक्ला वर्तमान में अंग्रेजी विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं तथा विश्वविद्यालय की अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

09/06/2026

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..


*1* पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। सांसद काकोली घोष के नेतृत्व में 20 सांसदों ने बगावत कर दी है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अलग बैठने की जगह मांगी है। सांसदों ने राज्य में कुशासन, बेरोजगारी और केंद्रीय योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया है

*2* सांसद काकोली घोष ने अपनी लाचारी भी जताई। उन्होंने कहा कि सभी 20 सांसद लोकसभा में काम नहीं कर पा रहे थे। पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाएं चल रही हैं। लेकिन बंगाल में इन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें चुनकर भेजा है। हमें मतदाताओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता के हक के लिए यह फैसला जरूरी था।

*3* ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र, 3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र मिला, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया

*4* उज्ज्वला योजना में सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे, अब तक 9 सिलेंडर दिए जाते थे, इंटरनेशनल मार्केट में LPG के दाम 46% तक बढ़ने का असर

*5* भारत-यूएस ट्रेड डील फाइनल होने के करीब, जुलाई के बाद नए टैरिफ रेट पर कंफर्मेशन मिलते ही फैसला होगा; ब्रिटेन के साथ भी बातचीत बढ़ी

*6* भारत का परमाणु जखीरा बढ़कर 190 पहुंचा, पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा

*7* UNSC: 'दुनिया को गुमराह करने की कोशिश नाकाम होगी', संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाकिस्तान को लगाई फटकार

*8* NEET UG री-एग्जाम: वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 जगह पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र, GPS निगरानी और पासवर्ड से होगी सुरक्षा

*9* भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर बदल रहा है। अब हम सिर्फ सामान जोड़ते नहीं हैं। भारत अब दुनिया की आपूर्ति शृंखला का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी जानकारी दी है। भारत ने पिछले साल चीन को ₹35,000 करोड़ के कंपोनेंट्स भेजे हैं। यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी है। देश में कंपोनेंट बनाने का काम तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो से तीन साल में 250 नई फैक्ट्रियां खुलेंगी।

*10* राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर एक बार फिर निशाना साधे जाने के बीच पायलट के करीबी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इन टिप्पणियों पर चुप्पी साधने का फैसला किया है। इसके बजाय वे नीट पेपर लीक, सीबीएसई विवाद और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर भाजपा को घेरने की रणनीति बना रहे हैं

*11* गहलोत ने कहा कि 25 सितंबर की घटना को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान के खिलाफ कभी विद्रोह नहीं हो सकता। उनके अनुसार, यह विरोध सचिन पायलट के नाम को लेकर था, क्योंकि कई विधायक उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। गहलोत ने दावा किया कि पायलट ने 2020 में उनके नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी, इसलिए विधायकों में उनके प्रति असंतोष था

*12* विपक्षी दलों की बैठक को भाजपा ने बताया 'गठबंधन का नाटक', ममता-सोनिया को कहा- कुंभ मेले में बिछड़ी बहनें

*13* जंतर-मंतर के बाद अब महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी 'कॉकरोच जनता पार्टी'; 11 जून को पुणे यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन का ऐलान

*14* विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 1600°C पर पिघला गर्म लोहा क्रेन से ले जा रहे थे, बैलेंस बिगड़ने से उन पर ही गिरा

*15* मुंबई में बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी, एक की मौत, कंडक्टर समेत 6 घायल; पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

*16* दुबई में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में कई भारतीय श्रमिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुके एक ट्रक से पीछे आ रही मिनीबस टकरा गई। दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*17* एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, सरकार का वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज वसूलने का फैसला रद्द; बैंक गारंटी भी वापस होगी

*18* डोनाल्ड ट्रंप को H-1B वीजा मामले में बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 1 लाख डॉलर के वीजा फीस के फैसले को किया रद्द

09/06/2026

*भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान, मुंबई एवं इसरो द्वारा आयोजित समर स्कूल ऑन स्पेस वेदर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का चयन*

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं तनिष्का पांडेय एवं आयुषी वर्मा का चयन भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान, मुंबई एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "समर स्कूल ऑन स्पेस वेदर" कार्यक्रम हेतु हुआ है।

इन छात्राओं को यह अवसर सहायक प्राध्यापक डॉ. निखिल कुमार, भौतिकी विभाग की अनुशंसा पर प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रतिकुलपति डॉ. शांतनु रस्तोगी एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थी अंतरिक्ष मौसम एवं भूचुम्बकत्व के क्षेत्र में इसरो एवं भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ गहन शोध एवं प्रशिक्षण कार्य करेंगे।

*चयनित छात्राएं*: तनिष्का पांडेय, आयुषी वर्मा
*कक्षा*: एमएससी भौतिकी, द्वितीय सेमेस्टर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
*अनुशंसा*: डॉ. निखिल कुमार, सहायक प्राध्यापक, भौतिकी विभाग
*कार्यक्रम*: समर स्कूल ऑन स्पेस वेदर, भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान, मुंबई एवं इसरो

08/06/2026

रोचक इतिहास : अमेरिका में स्टीयरिंग बाईं तरफ और भारत में दाईं तरफ क्यों ?

अगर आपने कभी अमेरिकी फिल्मों या विदेशी कारों को गौर से देखा हो, तो एक बात जरूर नोट की होगी। भारत में जहां कार का स्टीयरिंग दाईं ओर होता है, वहीं अमेरिका में यह बाईं ओर होता है। यह अंतर सिर्फ डिजाइन का नहीं, बल्कि सदियों पुराने सड़क नियमों और इतिहास से जुड़ा हुआ है। भारत और अमेरिका में स्टीयरिंग की अलग-अलग स्थिति कोई तकनीकी संयोग नहीं, बल्कि सड़क यातायात नियमों और ऐतिहासिक परंपराओं का परिणाम है। जहां भारत ब्रिटिश विरासत के कारण बाईं ओर वाहन चलाता है, वहीं अमेरिका ने दाईं ओर चलने की व्यवस्था अपनाई। इसी वजह से भारत में स्टीयरिंग दाईं ओर और अमेरिका में बाईं ओर होता है।

*सड़क के नियम तय करते हैं स्टीयरिंग की जगह*

किसी भी देश में स्टीयरिंग व्हील की स्थिति इस बात पर निर्भर करती है कि वहां वाहन सड़क के किस तरफ चलते हैं। भारत में वाहन सड़क की बाईं ओर चलते हैं, इसलिये ड्राइवर दाईं ओर बैठता है। अमेरिका में वाहन सड़क की दाईं ओर चलते हैं, इसलिये ड्राइवर बाईं ओर बैठता है। इस व्यवस्था का मकसद ड्राइवर को सड़क के बीच वाले हिस्से और सामने से आने वाले ट्रैफिक का बेहतर दृश्य देना है। इससे ओवरटेकिंग और ड्राइविंग दोनों अधिक सुरक्षित हो जाती हैं। भारत, United Kingdom, Australia और Japan जैसे देशों में वाहन सड़क के बाईं ओर चलते हैं। ऐसे में ड्राइवर दाईं ओर बैठकर सामने की स्थिति को बेहतर ढंग से देख सकता है।

इस परंपरा की शुरुआत मोटर कारों से बहुत पहले हो चुकी थी। पुराने समय में अधिकांश लोग दाहिने हाथ से तलवार चलाते थे और तलवार को बाईं कमर पर रखते थे। सड़क के बाईं ओर चलने से उनका दाहिना हाथ खुला रहता था, जिससे किसी खतरे या हमले की स्थिति में वे तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते थे। यही परंपरा बाद में ब्रिटेन में सड़क नियमों का हिस्सा बनी और फिर ब्रिटिश शासन के दौरान भारत समेत कई उपनिवेशों में लागू हुई।

*आजादी के बाद भी भारत ने क्यों नहीं बदला नियम?*

1947 में आजादी मिलने के बाद भारत ने सड़क यातायात की पूरी व्यवस्था बदलने के बजाय मौजूदा प्रणाली को ही जारी रखा। करोड़ों वाहनों, सड़कों और यातायात ढांचे को बदलना बेहद महंगा और जटिल काम होता, इसलिये भारत ने बाईं ओर चलने की व्यवस्था बनाये रखी।

*अमेरिका ने अलग रास्ता क्यों चुना?*

United States ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिलने के बाद अपनी सड़क व्यवस्था विकसित की और दाईं ओर चलने का नियम अपनाया। इसके साथ ही वहां वाहनों का स्टीयरिंग बाईं ओर रखा जाने लगा। बाद में France, Germany और कई अन्य देशों ने भी यही व्यवस्था अपनाई।

08/06/2026

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का केंद्र गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियां अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं। इसका उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

*2* इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। 10 जून को वह लगातार 4,399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इसके साथ ही वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे। नेहरू ने पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिन तक पद संभाला था।

*3* INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यही सरकार को चुनौती देने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, चुनावी सूची पुनरीक्षण (SIR), विदेश नीति और संविधान पर कथित हमलों जैसे मुद्दों को उठाया।

*4* खरगे बोले- अब हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, अगस्त में हैदराबाद में मंथन

*5* ममता के 21 सांसद भी TMC छोड़ सकते हैं, CM शुभेंदु के साथ भाजपा बंगाल प्रभारी से मिले; तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा

*6* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सीमा पार व्यापार और यात्री आवागमन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम बनाएगा। साथ ही दावकी और श्रीमंतपुर लैंड पोर्ट पर नई आवास सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।

*7* ईरान में युद्ध के बीच भारतीयों के लिए अलर्ट: भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, देश छोड़ने की अपील की

*8* देश की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए यात्रियों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप की लॉन्चिंग समय सीमा बढ़ा दी है। अब इसका पहला प्रोटोटाइप जून 2026 के बजाय दिसंबर 2026 तक तैयार किया जाएगा। यानी परियोजना के रोलआउट में करीब छह महीने की देरी हुई है।

*9* TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे; फालता सीट से चुनाव लड़ा था

*18* ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग, ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल का जवाबी हमला; भारत ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

*11* चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई, 8 दिन में ₹22 हजार की गिरावट; सोना आज ₹3470 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

*12* फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं, 19 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए

*13* सेंसेक्स 719 अंक गिरकर 73,524 पर बंद, निफ्टी भी 244 अंक फिसलकर 23,123 पर आया, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

*14* भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार को 7 विकेट

08/06/2026
02/11/2025

Address

Ashawnipuram Kaushik Nagar Ward Shyama Prasad Mukharji Deokali Ayodhya
Ayodhya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijay Bahadur Tripathi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vijay Bahadur Tripathi:

Share