15/10/2025
जब ईमानदारी की उम्मीद उन्हीं से हो जिनके हाथ में न्याय की कलम है, और वही पहली पोस्टिंग पर रिश्वत लेते पकड़े जाएं… तो सोचो आम जनता किस पर भरोसा करे?
भ्रष्टाचार सिर्फ अफसरों की गलती नहीं, हमारी चुप्पी की भी वजह से बढ़ता है।
झारखंड की कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट की अफसर मिताली शर्मा अपनी पहली पोस्टिंग पर ही ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं। बताया गया कि कुल ₹20,000 की मांग की गई थी, जिसमें पहला हिस्सा वो खुद ले रही थीं।"
ये घटना सिर्फ एक अफसर की नहीं, बल्कि उस भ्रष्ट व्यवस्था की कहानी है जो हमारे देश की जड़ों में बैठ चुकी है।
क्या ये शर्म की बात नहीं कि पहली नौकरी पर ही ईमानदारी बिक जाए?
अब वक्त है सवाल पूछने का —
'कब तक हम रिश्वत को सिस्टम का हिस्सा मानते रहेंगे?'
🙏 आवाज उठाइए, जागरूक बनिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक साफ़-सुथरा सिस्टम मिल सके।
"