VOICE of kotputli

VOICE of kotputli दिखातें हैं सच✍️कहतें हैं बेधड़क ✍️
(2)

27/05/2026

पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा का सरकार पर हमला,विधायक पर लगाए गंभीर आरोप.......!

VOICE of kotputli Rohitash Sharma

27/05/2026

राजकीय भूमि से 19 बीघा अतिक्रमण हटाया, नगर परिषद ने की कार्रवाई

जिला कलक्टर के निर्देश पर राजस्व ग्राम चतुर्भुज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

#कोटपूतली :- जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर परिषद कोटपूतली द्वारा बुधवार को राजस्व ग्राम चतुर्भुज में राजकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण एवं कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 19 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्रवाई के दौरान भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर राजकीय भूमि को मुक्त करवाया गया तथा भूमि की सुरक्षा एवं पुनः अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से तारबंदी के लिए गड्ढे भी खुदवाए गए। नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा ने बताया कि राजकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता भादर सिंह यादव, सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौके पर उपस्थित रहे।

VOICE of kotputli

27/05/2026

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत का बड़ा बयान...

VOICE of kotputli

27/05/2026

शॉर्ट सर्किट से कच्चे छप्पर में लगी भीषण आग,नगदी-जेवरात समेत लाखों का सामान राख

#बानसूर :- महनपुर क्षेत्र की स्वामी की ढाणी में अलसुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एक कच्चे छप्पर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, अनाज, चारा सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी की ढाणी निवासी रोहिताश्व कुम्हार पुत्र जयनारायण के गौशाला के पास बने कच्चे छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर बानसूर नगरपालिका की दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित रोहिताश्व कुम्हार ने बताया कि आगजनी में करीब ढाई लाख रुपए की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, पांच बोरी गेहूं, चारा व अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में बकरियां बेचने से मिली ढाई लाख रुपए की राशि भी आग में जल गई। आग की चपेट में आने से एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया।
पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से करीब 7 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हल्का पटवारी मीना चौधरी ने बताया कि मौके की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE of kotputli

27/05/2026

ग्रामीणों नें मनरेगा कार्य पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार कों सौंपा ज्ञापन

#बानसूर :- क्षेत्र के #ऊंछपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव में मनरेगा कार्य पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में मनरेगा कार्य बंद पड़ा है, जिससे मजदूर परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है तथा परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द गांव में मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान नरेगा कर्मियों ने कहा कि काम बंद होने से उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रदीप विरमानी ने बताया कि ऊंछपुर, महनपुर ग्राम पंचायत से अलग होकर नई पंचायत बनी है, लेकिन वर्तमान में मनरेगा कार्यों का संचालन अभी महनपुर ग्राम पंचायत से ही किया जा रहा है। नई ग्राम पंचायत ऊंछपुर में नए मनरेगा कार्य स्वीकृत करवाने की प्रक्रिया जारी हैं।उन्होंने बताया कि विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि नरेगा कर्मियों के फॉर्म नंबर-6 भरवाकर, जब तक ऊंछपुर में नए कार्य स्वीकृत नहीं हो जाते, तब तक मजदूरों को महनपुर ग्राम पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

VOICE of kotputli

बताइए,यह किस राजनेता की तस्वीर हैं ?VOICE of kotputli
27/05/2026

बताइए,यह किस राजनेता की तस्वीर हैं ?

VOICE of kotputli

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजितस्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा उप...
26/05/2026

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाएं - अपर्णा गुप्ता

#कोटपूतली :- जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता और समन्वय से कार्य करें। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।‌ जिला कलक्टर ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित स्वस्थ सुविधाओं के अंतर्गत आमजन को बेहतर सुविधाओ का लाभ प्रदान मिल सके। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारीगण नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की मोनिटरिंग करें और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करवाएं। जिला कलेक्टर ने सभी चिकित्सालयों में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त छाया, कूलर एवं पंखों की व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी की पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए ताकि उपचार के लिए आए मरीजों एवं परिजनों को गर्मी के प्रभाव से बचाया जा सके।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों को लेकर गंभीरता बरती जाए आने वाले सभी केसों के क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से एंटी लार्वा गतिविधि संपन्न करवाई जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पानी ठहरा हुआ है, वहां संबंधित पालिका एवं परिषद से संपर्क कर आवश्यक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग करवाएं। जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था रखें। आमजन को व्यापक रूप से जागरूक करें। उन्होंने एएनसी एवं एचपीवी और इम्यूनाइजेशन में वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया तथा मां वाउचर योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार करने हेतु निर्देशित करते हुए एचपीवी वैक्सीन की उपलब्धता एवं वैक्सीनेशन कार्य में गति प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। किसी कार्मिक की लापरवाही से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीसीएमओ व संस्थान प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी समय में चिकित्सक अपने कक्ष में ही मिलें ताकि मरीजों को इंतजार न करना पड़े। जेएसवाई व आरएसवाई की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं लाभार्थियों के अकाउंट नंबर व अन्य दस्तावेज लें एवं सभी को लाभान्वित करवाएं। विभागीय स्तर पर इन योजनाओं में किसी का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए| दवा वितरण केन्द्र समय पर खोलने के लिए पाबंद किया जाए।जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच और दवा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जांच एवं दवा के अभाव में मरीज को परेशानी न हो। संस्थागत प्रसव के मामले में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि स्टाफ नियमित रूप से केंद्र पर ठहरें और संस्थागत प्रसव को अधिक से अधिक बढ़ावा दें । बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम, मौसमी बीमारियों, मां वाउचर योजना, पीसीटीएस ओडीके एप, गुड सेमेरिटियन, टीकाकरण, एनीमिया, पीसीपीएनडीटी , आरबीएसके व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर एकरूपता के साथ ध्यान रखकर कार्य किया जाए। इन चिकित्सालयों पर निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा उपलब्धता के निर्देश प्रदान किए गए।

सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने एनक्यूआस के तहत चिकित्सा संस्थानों को तैयार करने के लिए निर्देश प्रदान किए एवं हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया। परिवार कल्याण के अन्य घटकों में आवश्यक सुधार के लिए पाबन्द किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सतपाल यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं टीकाकरण प्रकिया की जानकारी देते हुए कहा कि ममता कार्ड एवं अन्य डॉक्यूमेंटेशन कार्य पूर्ण रूप से किया जाए जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी रविकांत जांगिड़ ने पीपीटी की माध्यम से संस्थावार जानकारी प्रदान की। इस दौरान पीएमओ डॉ. पुष्कर गुर्जर एवं डॉ. रवि बंसल पीएमओ पावटा, डीपीएम योगेश सिंघल, डीएनओ रवि जांगिड़, अतिरिक्त सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ जय भगवान, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ प्रमोद सिंह भदौरिया, आरसीएचओ डॉ अरविंद अग्रवाल और सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE of kotputli

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को जनभागीदारी और सीएसआर सहयोग से मिलेगी नई गति - ...
26/05/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को जनभागीदारी और सीएसआर सहयोग से मिलेगी नई गति - अपर्णा गुप्ता

#कोटपूतली :- जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सीएसआर समन्वय समिति (स्थायी समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ समन्वय, सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश तथा जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का मुख्य फोकस राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार, वर्षा जल संचयन, जलाशयों के निर्माण एवं पुनर्जीवन, जोहड़ों एवं तालाबों के जीर्णोद्धार तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि सीएसआर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के प्रति उद्योग जगत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कंपनियां जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरत आधारित क्षेत्रों का चयन करें तथा ऐसे कार्य करें जिनका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष में कंपनियों द्वारा किए गए कार्यों एवं व्यय की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को और अधिक परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा वंचित वर्गों के सामाजिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएं। साथ ही सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए कंपनियों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में रिचार्ज संरचनाएं, तालाब, जोहड़, पौंड, एनिकट एवं अन्य जल स्रोतों के निर्माण एवं पुनर्जीवन कार्यों में सीएसआर के माध्यम से सहयोग करें। इससे भू-जल स्तर में सुधार के साथ भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि कंपनियां सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं चिन्हित क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण एवं उनकी देखरेख का कार्य कर सकती हैं। बैठक में वाटरशेड विभाग के एक्सईएन हरिमोहन बैरवा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी

जिला कलेक्टर ने कहा कि आईसीडीएस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किए जाएं। बच्चों के मानसिक, शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने में कंपनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए सीएसआर के तहत विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कंपनियां चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण, जांच सुविधाएं एवं निक्षय पोषण किट उपलब्ध कराने में सहयोग करें ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने कहा कि कंपनी प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी समन्वित कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन को प्रेषित करें तथा रिमोट एरिया, आशान्वित एवं आकांक्षी ब्लॉकों सहित पिछड़े क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

बैठक के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसीईओ जिला परिषद जगदीश प्रसाद, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भंवरलाल सैनी, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सोतनाला औद्योगिक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE of kotputli

https://youtu.be/SMu_sVs9uIw
26/05/2026

https://youtu.be/SMu_sVs9uIw

डीएम कें सख्त निर्देश! पुलिस ने दबोचा फायरिंग का आरोपी! सरकार के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का आक्रोश..कोटपूतली बहरोड...

 #बानसूर :  #बुटेरी फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...!VOICE of kotputli
26/05/2026

#बानसूर : #बुटेरी फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...!

VOICE of kotputli

26/05/2026

#बानसूर में भाजपा सरकार कें खिलाफ फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश 👇

VOICE of kotputli

Address

NEAR BANSUR PG COLLEGE , BY PASS Road BANSUR
Bansur
301402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VOICE of kotputli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share