Inquilab Talks

Inquilab Talks बोलेंगे सच, दिखाएंगे हकीकत
(2)

24/08/2026

राघोपुर बांध ध्वस्त, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ा
#बाढ़

देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आईये, हम आज़ादी की लड़ाई लड़ने और आज़ादी के लिये अपने प्राण...
15/08/2026

देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आईये, हम आज़ादी की लड़ाई लड़ने और आज़ादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले महापुरूषों और अमर शहीदों को नमन करें।

“जय हिन्द, जय हिन्द की सेना”

06/08/2026

बिहपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी पिस्टल बरामद, 4 कारीगर गिरफ्तार | नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी
#बिहपुर #बिहार

छात्रों की बड़ी जीत धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया ।
25/07/2026

छात्रों की बड़ी जीत धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया ।

04/07/2026

कन्या उच्च विद्यालय, सोनवर्षा की छत ढलाई पर सवाल, सीमेंट की गुणवत्ता बनी चर्चा का विषय

15/05/2026

मंत्रियों और नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूबकर म/र जाना चाहिए, सिंघला वाले को फां/सी होनी चाहिये, सिंघला वाले से नेता और सरकार रूपया वसूलता है.

आधी रात ढहा विक्रमशिला सेतु का स्लैब, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा; मुंगेर मार्ग से होगी आवाजाहीभागलपुर। गंगा पर...
04/05/2026

आधी रात ढहा विक्रमशिला सेतु का स्लैब, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा; मुंगेर मार्ग से होगी आवाजाही
भागलपुर। गंगा पर बने ऐतिहासिक विक्रमशिला सेतु पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सेतु के पिलर संख्या 133 के समीप सड़क का एक विशाल स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। घटना रात लगभग 12:50 बजे की बताई जा रही है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित जनहानि टल गई, हालांकि एहतियातन पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भागलपुर और नवगछिया के बीच सीधा संपर्क फिलहाल बाधित हो गया है।
मौके पर मची अफरातफरी, पुलिस ने खाली कराया पुल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधी रात के समय पुल पर सामान्य यातायात चल रहा था, तभी पिलर संख्या 133 के पास सड़क के बीचों-बीच अचानक दरार उभर आई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता भांपते हुए तत्काल वाहनों को पीछे हटाना शुरू किया। कुछ ही मिनटों में संबंधित स्लैब भरभराकर गंगा में गिर गया। समय रहते वाहनों को हटाए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुल के दोनों छोरों पर बैरिकेडिंग कर यातायात बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, जो यह आकलन करेगी कि स्लैब गिरने के पीछे संरचनात्मक कमजोरी, रखरखाव में कमी या अन्य कोई कारण जिम्मेदार है।
एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है और भारी व हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
मुंगेर-सुल्तानगंज मार्ग से होगा आवागमन
प्रशासन ने भागलपुर से नवगछिया, पूर्णिया और सीमांचल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए मुंगेर होते हुए सुल्तानगंज मार्ग को वैकल्पिक रास्ता घोषित किया है। यद्यपि यह मार्ग अपेक्षाकृत लंबा है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यही सुरक्षित विकल्प बताया गया है। ट्रैफिक अधिकारियों को मुंगेर मार्ग पर संभावित जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
जीवनरेखा पर संकट, व्यापार पर असर की आशंका
विक्रमशिला सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली प्रमुख कड़ी है। प्रतिदिन हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं। इसके बंद होने से व्यापार, परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय व्यवसायियों और आम यात्रियों में चिंता का माहौल है।
विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी जांच पूरी होने और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ही पुल को दोबारा खोला जाएगा। पिलर संख्या 133 के आसपास के अन्य हिस्सों की भी गहन जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। रातभर चली निगरानी और राहत व्यवस्था ने प्रशासन की सतर्कता को दर्शाया, लेकिन सेतु की संरचनात्मक मजबूती को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सबकी निगाहें तकनीकी टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

04/05/2026

आधी रात ढहा विक्रमशिला सेतु का स्लैब, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा- मुंगेर मार्ग से होगी आवाजाही

27/03/2026

924 लीटर मादक पदार्थ बरामद, नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

07/03/2026

भागलपुर के बिहपुर में खुलेआम फायरिंग, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

Address

Bhagalpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Inquilab Talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share