20/10/2021
Uttarakhand , Nanital Rainfall and Heavy Floods
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन की घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो गई। नैनीताल जिले में ही 25 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 14 उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर शामिल हैं। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक में 9 मजदूर घर में ही जिंदा दफन हो गए। जबकि, झुतिया गांव में ही एक मकान मलबे में दबने से दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अभी लापता है। दोषापानी में 5 मजदूरों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। उ
बारिश की वजह से उपजे हालात से निपटने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिन भर मोर्चा संभाले रखा। सीएम ने आपदा की वजह से जान गंवाने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा भी की। मंगलवार सुबह सचिवालय में आपदा कंट्रोल रूम का मुआयना कर आपदा की स्थिति की जानकारी ली।
#उत्तराखंड
flood