Biaora Stories

Biaora Stories राजगढ़ ज़िले की न्यूज़ अब Biaora Stories के साथ

16/09/2026

बुधवार दर्शन 🙏🏻 श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर ब्यावरा

#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के सीलखेड़ा गांव में रविवार दोपहर दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...
13/09/2026

राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के सीलखेड़ा गांव में रविवार दोपहर दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक अन्य दोस्त भी पानी में डूबा था, हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते उसे बाहर निकाला लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बच्चे गणेश उत्सव के लिए चंदा जुटा रहे थे और इसी दौरान नहाने के लिए तालाब में उतर गए। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने बचाने की कोशिश की लेकिन वो भी डूब गया। हादसे के बाद परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।
सीलखेड़ा गांव निवासी सगे भाई आजाद वर्मा (10) और विजय वर्मा (12), पिता देवसिंह वर्मा, अपने दोस्त उमंग वर्मा के साथ पास के गांव कानरखेड़ी स्थित तालाब में रविवार दोपहर नहाने गए थे। तभी आजाद पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने में बड़ा भाई विजय भी पानी में उतर गया और दोनों डूब गए। दोस्त उमंग ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, तब तक आजाद और विजय की मौत हो चुकी थी। तीसरे बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है लेकिन वो हादसे के कारण सहमा हुआ है।
#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

10/09/2026

किसान के बेटे आदित्य नागर ने रचा इतिहास, MPPSC से बने RFO - बोड़ा कठिन मेहनत और अटूट संकल्प के दम पर नरसिंहगढ़ विकासखंड के छोटे से गांव कुंवर कोटरी के आदित्य नागर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण किसान परिवार से आने वाले आदित्य का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की वन सेवा परीक्षा में हुआ है। वे रेंज फारेस्ट आफिसर (RFO) बने हैं। ग्रामीण क्षेत्र से राजपत्रित अधिकारी बनने वाले वे पहले युवाओं में शामिल हैं। आदित्य के पिता अनिल नागर किसान हैं। आदित्य का सपना UPSC पास करने का था। कई प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद MPPSC वन सेवा परीक्षा की तैयारी कर चयन हासिल किया। चयन के बाद गुजरात में 18 माह का प्रशिक्षण पूरा किया। #ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

09/09/2026

सागर में अवैध शराब से 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अलर्ट पर है। इसी कड़ी में सोमवार शाम ब्यावरा पुलिस ने दूधी और कटारिया खेड़ी गांव में एक साथ छापा मारा। कई थानों के 200 पुलिसकर्मियों की टीम होने के बाद भी कोई भी अवैध शराब कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
इसके बाद पुलिस ने खेतों और सुनसान इलाकों में चल रही 20 अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ दीं। लगभग 1000 लीटर देसी शराब और 80 हजार लीटर कच्चा महुआ लहान नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 35 पेटी अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई।
यह अभियान शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ। इसमें ब्यावरा, खिलचीपुर, राजगढ़, करनवास, मलावर देहात और सुठालिया समेत कई थानों का पुलिस बल शामिल था। दूधी में एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने कार्रवाई की कमान संभाली, जबकि कटारिया खेड़ी में खिलचीपुर एसडीओपी डीडीएस नागर की देखरेख में पुलिस टीम ने काम किया।
#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

07/09/2026

राजगढ़ नगर में युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, स्थानीय दुकानदारों के समर्थन में उतरे राजगढ़। नगर के बड़ा चौक स्थित विजन गणेश उत्सव समिति, राजगढ़ द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच गणेश उत्सव के लिए चंदा एकत्रित करने निकले समिति के युवाओं के साथ एक व्यापारी ने कुछ ऐसा कहा, जिसने युवाओं को अनोखा कदम उठाने के लिए प्रेरित कर दिया। व्यापारी ने युवा से कहा कि जब लोग किराना और अन सामान खरीदने के लिए मार्ट और मॉ जाते हैं, तो चंदा लेने के लिए भी व जाएं। इसके बाद युवाओं ने इस बात एक संदेश के रूप में लेते हुए मार मॉल और ऑनलाइन खरीदारी बहिष्कार करने का निर्णय लिया। युवा ने स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीद और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने व अपील की। युवाओं का कहना है कि ज स्थानीय व्यापारी शहर के सामाजि और धार्मिक आयोजनों में सहयोग कर हैं, तो हमें भी स्थानीय दुकानदारों प्राथमिकता देनी चाहिए। युवाओं के इ अनोखे तरीके की नगर में चर्चा हो र है। गणेश उत्सव के चंदे से शुरू हुई बा अब स्थानीय व्यापार बनाम ऑनलाइ खरीदारी के संदेश तक पहुंच गई है।
#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

07/09/2026

बारिश का मौसम आते ही जब अजनार नदी उफान पर आती है, तो यह सिर्फ बाढ़ का मंजर नहीं होता… बल्कि ऐसा लगता है जैसे माँ अजनार नदी स्वयं अपने आंचल को धोकर फिर से निर्मल कर रही हों। सालभर इसानों की लापरवाही से नदी के किनारों पर जमा हुआ कचरा, गाद, झाड़ियां और मलबा… बाढ़ के तेज बहाव के साथ बह जाता है। मानो माँ अजनार अपने ऊपर लगी हर गंदगी को खुद सहकर, फिर उसे अपने से दूर कर रही हों। जिस नदी ने हमें सदियों से जीवन दिया… हमारी प्यास बुझाई… हमारे खेतों को सींचा… उसी अजनार नदी के आंचल में हमने कचरा डाल दिया। लेकिन माँ अजनार नदी ने कभी शिकायत नहीं की… हर साल बारिश आती है, नदी उफनती है और माँ फिर से अपने आपको निर्मल कर लेती हैं। तेज बहाव के साथ नदी अपने तल और किनारों पर जमा प्राकृतिक मलबे और अवसाद को बहाकर आगे ले जाती है। प्रकृति की इस प्रक्रिया को फ्लड फ्लशिंग कहा जाता है। लेकिन सवाल हमसे है… जब माँ हर साल खुद को साफ कर सकती हैं, तो क्या हम एक बार भी उन्हें गंदा होने से बचा नहीं सकते?
#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

06/09/2026

ब्यावरा सिविल अस्पताल परिसर में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों की सेहत सुधारने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, बारिश के दिनों में यहां की व्यवस्था पर छत से टपकता पानी सवाल खड़े कर रहा है। रविवार को बारिश के दौरान NRC के वार्ड में छत से पानी टपकने लगा, जिससे भर्ती बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक, NRC की छत कई दिनों से टपक रही है। बारिश का मौसम शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक छत की पक्की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश शुरू होने से पहले वाटरप्रूफिंग कराकर इस समस्या को रोका जा सकता था। अब बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से वार्ड में नमी बनी हुई है।

बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। कुपोषित बच्चे सामान्य बच्चों के मुकाबले संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में NRC की छत से पानी टपकना सिर्फ इमारत की समस्या नहीं, बल्कि भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला है।

बीएमओ डॉ. जलालुद्दीन शेख ने बताया कि छत टपकने की समस्या की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से मरम्मत और वाटरप्रूफिंग का काम कराया जाएगा।

#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

06/09/2026

राजगढ़ के अजनार नदी की सफाई को लेकर जिस बिट्टू तबाही की तारीफ हो रही है... जिस बिट्टू तबाही से सीएम मोहन यादव मिल चुके हैं..उद्योग पति आनंद महिंद्रा तक जिस बिट्टू तबाही की पीठ थपथपा चुके हैं.. उस बिट्टू तबाही के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं..... ये सवाल खुद ब्यावरा के लोग उठा रहे हैं...व्याबरा के अधिकारी उठा रहे हैं.... दावा किया जा रहा है कि ब्यावरा से गुजरने वाली अजनार नदी की सफाई अकेले बिट्टू तबाही नहीं नहीं की है...... बल्कि यह सामूहिक कोशिशों का परिणाम है..... ब्यावरा नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद के अनुसार, अजनार नदी करीब 10 किलोमीटर दूर आनंदलहेड़ा गांव से निकलती है और पिछले कई वर्षों से नाले के रूप में तब्दील है... समिति का कहना है कि वर्ष 2016 से अजनार बचाओ समिति और नगर पालिका संयुक्त रूप से हर साल नदी सफाई अभियान चलाते आ रहे हैं। समिति के अनुसार, बिट्टू तबाही भी समिति के सदस्य हैं और नदी सफाई अभियान में सहयोग करते रहे हैं.
#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

05/09/2026

क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। यादव समाज ने नगर में समाज की धर्मशाला से धूमधाम से बरसते पानी के बीच चल समारोह निकाला । जिसमें पूरा नगर कृष्णमय नजर आया। सुबह करीब 11 बजे सुठालिया रोड स्थित धर्मशाला से पहले युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से चल समारोह की शुरूआत हुई, जो धर्मशाला से शुरू होकर सुठालिया रोड, बस स्टैंड, ओल्ड एबी रोड होते हुए पीपल चौराहा, मुख्य बाजार से होते हुए पुनः धर्मशाला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती हुई और प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूरे जिले से समाजजन और अन्य श्रध्दालु मौजूद रहे। बारिश में भीगते हुए भी जमकर थिरके युवा: बारिश के बीच चल समारोह की शुरूआत हुई, लेकिन श्रध्दालुओं में उत्साह और भी बढ़ गया।

#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

ब्यावरा में रात 12 बजते ही बारिश के बीच पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां छा गईं। मंदिरों के पट खुलते ही ...
05/09/2026

ब्यावरा में रात 12 बजते ही बारिश के बीच पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां छा गईं। मंदिरों के पट खुलते ही शंख-घंटियों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। राजगढ़, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ समेत शहरों और गांवों में श्रद्धालु देर रात तक दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे।
कई मंदिरों में बाल गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। विशेष आरती, भजन-कीर्तन, झांकियों और प्रसादी वितरण के आयोजन हुए। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को नहीं रोक सकी।

#ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़

Address

Biaora
465674

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Biaora Stories posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Biaora Stories:

Shortcuts

Share

Category