Bijnor Ki Aawaaz

Bijnor Ki Aawaaz जनपद बिजनौर सहित अन्य जिलों की छोटी बड़ी खबरें देखने के लिए हमारे पेज से जुड़े

26/08/2026

नेपाल की बाढ़ में अब तक क्या–क्या हुआ

अब तक 100 लोगों की मौत हुई
करीब 1000 से ज्यादा लोग लापता हैं
42 KM की सड़क बह गई, कई पुल टूट गए
चीनी मीडिया के मुताबिक, तिब्बत के गियरोंग में 3 मौतें और 265 लोग लापता हैं
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 से ज्यादा लोगों से संपर्क टूटा
9 बैंक बह गए, 26 कर्मचारी लापता हैं
अनगिनत बिल्डिंग और गाड़ियां बह गईं
भारत और चीन दोनों ने नेपाल को मदद भेजी है
😥😟🧐 ोवर

26/08/2026

बिजनौर के धामपुर में बड़ा हादसा, दो की मौत, ज़िंदा जला ट्रक चालक। स्कूटी को बचाने के प्रयास में ट्रक और कंटेनर की टक्कर स्कूटी सवार की भी सड़क हादसे में हुई मौत।
बिजनौर के तहसील धामपुर के सामने हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 😥😟🙁

भारत के किसान नेता राकेश टिकैत ने नेपाल के पोखरा से वीडियो जारी कर वहां आई भीषण बाढ़ को एक बड़ी त्रासदी बताया है। उन्हों...
26/08/2026

भारत के किसान नेता राकेश टिकैत ने नेपाल के पोखरा से वीडियो जारी कर वहां आई भीषण बाढ़ को एक बड़ी त्रासदी बताया है। उन्होंने इस आपदा में कई लोगों के लापता होने की जानकारी दी है।
​श्री टिकैत ने नेपाल के किसान संगठनों से अपील की है कि वे संकट की इस घड़ी में आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें। साथ ही, उन्होंने अपनी टीम के पूरी तरह सुरक्षित होने की बात कहते हुए लोगों तक सहायता पहुंचाने का संदेश दिया है।
​राकेश टिकैत ने यह भी जानकारी दी है कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 अगस्त तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विडियो कमेंट बॉक्स में
सुना जाए.
🇮🇳 ​ 🌊
​ 👨‍🌾 ​ 📍

भारत ने बढ़ाये मदद के हाथ नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई 10 टन राहत सामग्री और दवाइयाँ​पड़ोसी देश नेपाल में आई वि...
26/08/2026

भारत ने बढ़ाये मदद के हाथ नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई 10 टन राहत सामग्री और दवाइयाँ
​
पड़ोसी देश नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से उपजे संकट के बीच भारत सरकार ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाया है। नेपाल को इस आपदा से निपटने में मदद के लिए भारत की ओर से 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री के साथ-साथ ज़रूरी दवाइयाँ भेजी गई हैं।
​इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए भारत सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा:
​"हमारी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहाँ के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।"
​भारत का यह त्वरित कदम दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों और पड़ोसी पहले (Neighbourhood First) की नीति को एक बार फिर रेखांकित करता है। राहत सामग्री पहुँचने से नेपाल में राहत और बचाव कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।​ 🇮🇳🇳🇵​ 📦​ 🌊
​ 🤝

बिजनौर एसपी की नई पहल—अब थानों और कार्यालयों में मिलेगी 'भरोसे की पर्ची' जिससे तय होगी जवाबदेही और बढ़ेगा जनता का विश्वा...
26/08/2026

बिजनौर एसपी की नई पहल—अब थानों और कार्यालयों में मिलेगी 'भरोसे की पर्ची' जिससे तय होगी जवाबदेही और बढ़ेगा जनता का विश्वास। फर्जी शिकायत करने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई संभल जिले की तर्ज पर बिजनौर में भी भरोसे की पर्ची की शुरुआत
जिले के नए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने जनसुनवाई और फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। पुलिस कार्यालय से लेकर थानों तक आने वाले फरियादियों को अब भरोसे की पर्ची दी जाएगी।
​इसका उद्देश्य फरियादियों को यह भरोसा दिलाना है कि उनकी शिकायत केवल दर्ज ही नहीं होगी, बल्कि उसके निस्तारण की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच करेगी, यदि जांच में कोई शिकायत झूठी या फर्जी पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी प्राथमिकता देना है।
​
​थानों में होगी फरियादियों की सुनवाई नहीं दौड़ेंगे अधिकारियों के दफ्तर।
​
​एसपी ने कहा कि पुलिस प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच करेगी, यदि जांच में कोई शिकायत झूठी या फर्जी पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कानून का इस्तेमाल किसी को परेशान करने या गलत तरीके से फंसने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। शिकायत की सत्यता सामने आने के बाद तथ्यों और कानून के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
​नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुंडा किस्म के लोगों, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों और भू-माफिया जैसे तत्वों को चिन्हित किया जाएगा। साइबर ठगी के मामलों से बचाव को आमजन को जागरूक किया जाएगा।
​
फरियादियों की पहुंच पुलिस अधिकारियों तक आसान बनाने के लिए सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल को प्राथमिकता से रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फोन पर मिलने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। एसपी की इस पहल से पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद बढ़ गई है।
​ 👮‍♂️ ​ 📝
​ 🛡️ ​ ⚖️ Bijnor Police

26/08/2026

बिजनौर भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी के लिए एक जायरीन ने मक्का मदीना मे की दुआ,जायरीन का दुआ करने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
विडियो कमेंट बॉक्स में👇 🧐🤲

26/08/2026

गैस सिलेंडरों के लिए बाढ़ के मलबे में जान ख़तरे में डालते लोग! नेपाल बाढ़ की एक तस्वीर ये भी है।
विडियो कमेंट बॉक्स में 👇🧐

नेपाल में बाढ़ का ऐसा खौफ़नाक मंजर आपने सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। नेपाल का शुरुआती वीडियो देख लीजिए। नुकसान के बारे म...
26/08/2026

नेपाल में बाढ़ का ऐसा खौफ़नाक मंजर आपने सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। नेपाल का शुरुआती वीडियो देख लीजिए। नुकसान के बारे में अभी कोई स्पष्ट आकलन नहीं है। बस अंदाजा ही लगा सकते हैं कि क्या बचा होगा 😥🧐😟

26/08/2026

तिब्बत से आई भयानक बाढ़ से नेपाल में मची भारी तबाही, ताश के पत्तों की तरह बहे घर
नेपाल के लिए दुआ कीजिए🤲

नगीना सांसद बोले- पत्नी को चुनाव लड़ाने से बेहतर है सीट हार जानाबिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने प...
26/08/2026

नगीना सांसद बोले- पत्नी को चुनाव लड़ाने से बेहतर है सीट हार जाना
बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने परिवारवाद की राजनीति पर करारा प्रहार किया है। आगरा में उन्होंने दो टूक कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें आरक्षित सीट पर पत्नी को चुनाव लड़ाकर जिताने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

​सांसद ने स्पष्ट किया, मैं उस सीट को हारना पसंद करूंगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को अपने प्रभाव से चुनाव नहीं जिताऊंगा। राजनीति परिवार पालने का नहीं, मिशन का काम है।उन्होंने जोर दिया कि चुनाव लड़ने का हक उस ज़मीनी कार्यकर्ता का है, जिसका उस क्षेत्र में संघर्ष रहा है।चंद्रशेखर आज़ाद का यह बयान मुख्यधारा की उन पार्टियों के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है, जो अक्सर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से घिरी रहती हैं।
🤔🧐🙁

Address

Bijnor

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijnor Ki Aawaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share