Monu Pandit Kharakiya

Monu Pandit Kharakiya हस्ते रहो और फॉलो करते रहो,
ऐसी ऐसी और वीडियो
देखन न मिलेंगी थम न
(2)

मोदी के अर्थ नीति और को प्रबंधनSee more.....
09/06/2026

मोदी के अर्थ नीति और को प्रबंधन
See more.....

मथुरा से गिरफ्तार किए गए आईआईटी रुड़की के छात्र रहे और अब आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता अभिषेक मिश्रा को लेकर नए दावे और नए सवा...
09/06/2026

मथुरा से गिरफ्तार किए गए आईआईटी रुड़की के छात्र रहे और अब आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता अभिषेक मिश्रा को लेकर नए दावे और नए सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अभिषेक मिश्रा के संपर्क में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। जांच के दौरान ऐसे दावे भी सामने आए हैं कि करीब दो दर्जन लड़कियां उसके प्रभाव में थीं इनमें से अधिकांश के साथ उसने संबंध बनाए थे, हालांकि पुलिस अभी इन दावों की पुष्टि के लिए डिजिटल साक्ष्यों, बयानों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले निलंबित सिपाही सुनील कुमार शुक्ला अब अपने परिवार के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।...
09/06/2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले निलंबित सिपाही सुनील कुमार शुक्ला अब अपने परिवार के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

सुनील शुक्ला का कहना है कि उनकी पत्नी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, की पोस्टिंग परिवार से दूर कर दी गई है। उनका आरोप है कि छोटे-छोटे बच्चों, परिवार की परिस्थितियों और बेटी की पढ़ाई तक को नजरअंदाज कर अधिकारियों ने ऐसा फैसला लिया।

वीडियो में सुनील शुक्ला भावुक होकर कहते हैं कि जिन अधिकारियों के बच्चों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्थाएं होती हैं, वही अधिकारी एक पुलिस परिवार की परेशानियों को समझने को तैयार नहीं हैं। उनकी 6 साल की बेटी का स्कूल पुलिस लाइन के पास है, लेकिन पत्नी की दूरस्थ पोस्टिंग के कारण पूरा परिवार संकट में है।

सुनील शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ न्याय किया जाए और उन अधिकारियों की जवाबदेही तय हो जो परिवार की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

सवाल सिर्फ एक पोस्टिंग का नहीं है, सवाल यह है कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने की कीमत एक पुलिसकर्मी के पूरे परिवार को चुकानी पड़ेगी?

आपकी क्या राय है? क्या छोटे बच्चों वाले पुलिसकर्मियों की पारिवारिक परिस्थितियों को पोस्टिंग में प्राथमिकता मिलनी चाहिए?

दिल्ली के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, उस होटल के बावर्ची (Cook) की बड़ी गलती सामने आई है। पुलिस ने रस...
08/06/2026

दिल्ली के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, उस होटल के बावर्ची (Cook) की बड़ी गलती सामने आई है। पुलिस ने रसोइए से 6 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आग लगने के बाद वह बिजली का मेन स्विच बंद करके होटल से भाग गया। होटल में इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट दरवाजे लगे हुए थे। इसलिए पूरी आशंका है कि पूरे होटल की बिजली अचानक बंद हो जाने के कारण ज्यादातर लोग भाग भी नहीं पाए और दम घुटने की वजह से अपने कमरे के अंदर ही मारे गए।

पुलिस ने 65 साल के शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। केशव दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहता है और मालवीय नगर के 'फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट' में रसोइए का काम करता था। नेगी ने बताया कि किचन में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई थी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू करते ही उसमें धमाका हुआ और जबरदस्त आग लग गई। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैलने लगी।

सत्तू के पैकेट में मिले मरे हुए सांप, आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चे को मिला था पोषण आहार... 🐍💀👀💔😷
08/06/2026

सत्तू के पैकेट में मिले मरे हुए सांप, आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चे को मिला था पोषण आहार... 🐍💀👀💔😷

अडानी ने 568 हेक्टेयर में कुल 16 लाख पेड़ लगा डाले है. जी हाँ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अदाणी एंटरप्राइजेज ने पारसा ईस...
08/06/2026

अडानी ने 568 हेक्टेयर में कुल 16 लाख पेड़ लगा डाले है. जी हाँ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अदाणी एंटरप्राइजेज ने पारसा ईस्ट और कांता बासन खदान के 568 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 लाख पेड़-पौधे लगाए. पहले यह केवल कोयला खदान था. अब यह हरे-भरे वन क्षेत्र में बदल रहा है. यह खदान राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के लिए विकसित की जा रही है. माइनिंग के बाद भूमि पुनर्वास का यह बेहतरीन उदाहरण है. 🌳🌲🌴🌿💚

बिहार के सरकारी ठेकों में करप्शन मामले में फिलहाल दो आईएएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगे...
08/06/2026

बिहार के सरकारी ठेकों में करप्शन मामले में फिलहाल दो आईएएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वर्तमान में 2014 बैच की आईएएस अभिलाषा जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मनरेगा आयुक्त थीं। जबकि, 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर समाज कल्याण विभाग के अपर निदेशक सह निःशक्तता निदेशक थे।

योगेश और अभिलाषा को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) से प्राप्त ईडी की उस रिपोर्ट पर निलंबित किया गया है, जिसमें इनके खिलाफ रिश्वत, कमीशन और अनुचित लाभ लेने का आरोप है।

🚨 PoK में फिर भड़की बगावत, पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप!पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात तनावपूर्ण हो गए ...
08/06/2026

🚨 PoK में फिर भड़की बगावत, पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप!

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 27 लोगों की मौत हो गई है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) का आरोप है कि रावलकोट में एक अंतिम संस्कार में जुटे लोगों पर भी फायरिंग की गई।

💥 सवाल उठ रहा है कि आखिर अपनी ही जनता की आवाज दबाने के लिए गोलियों का सहारा क्यों?

इस घटना के बाद पूरे PoK में गुस्सा और तनाव बढ़ गया है। वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान में हुए चुनावों के बीच यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

👇 क्या आपको लगता है कि PoK में लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

fblifestylechallenge
08/06/2026

fblifestylechallenge

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह हिंदू हैं और अपना हिंदुत्व नहीं छोड़ सकते। उन्होंने भक्त और ईश्वर के ब...
08/06/2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह हिंदू हैं और अपना हिंदुत्व नहीं छोड़ सकते। उन्होंने भक्त और ईश्वर के बीच का एक निजी रिश्ता होने की बात भी कही। दरअसल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने को लेकर उठे मुद्दे पर डीके शिवकुमार बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। इसीलिए मैंने सभी धार्मिक मठों के नेताओं को आमंत्रित किया था। क्या हम अपना धर्म छोड़ सकते हैं या अपने नाम बदल सकते हैं? हम किसी न किसी रूप में धर्म के बिना नहीं रह सकते। हर घर अपनी आस्था के अनुसार नामकरण, कान छिदवाने और उपनयन जैसे संस्कार करता है। राज्य के हितों की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है, और मैंने सभी का आशीर्वाद लेकर अपना काम शुरू किया।

नोनाविनाकेरे श्री काडू सिद्धेश्वर मठ के पास मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मठ के साथ उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस मठ के लिए नया नहीं हूं। मैं पिछले 25 वर्षों से यहां आ रहा हूं। मेरे पास इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं है कि मैं कितनी बार यहां आया हूं। अपने जीवन के हर पड़ाव पर - चुनाव से पहले, चुनाव के बाद और पद संभालने के बाद - मैं यहां प्रार्थना करने और मार्गदर्शन लेने आया हूं। मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक भक्त के तौर पर आया हूं। यह भक्ति और ईश्वरीय जुड़ाव का स्थान है।

Address

Delhi

Telephone

+12135503428

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Monu Pandit Kharakiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share