24×7 Saran Express

24×7 Saran Express 24×7 SARAN EXPRESS page made for social media news

ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, ममता बनर्जी सहित WB पुलिस अधिकारियों पर आरोप; FIR पर रोकसुप्रीम कोर्ट ने आज ED क...
15/01/2026

ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, ममता बनर्जी सहित WB पुलिस अधिकारियों पर आरोप; FIR पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने आज ED की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कुछ राज्य पुलिस अधिकारियों पर I-PAC के कार्यालय में ED की तलाशी में बाधा डालने का आरोप है।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इसे “गंभीर मुद्दा” बताते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की जांच में राज्य एजेंसियों के हस्तक्षेप पर विचार जरूरी है। अदालत ने कहा कि यदि केंद्रीय एजेंसी bona fide जांच कर रही हो, तो पार्टी गतिविधियों की आड़ में उसे रोका नहीं जा सकता।

कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार, ममता बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। दो हफ्ते में जवाब मांगा गया है और अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

अदालत ने 8 जनवरी की तलाशी से जुड़े CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने का निर्देश दिया तथा ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज तीन FIR पर रोक लगा दी है।

न्यूज़ 27×7 सारण एक्सप्रेस की ओर से सभी देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌞🪁यह शुभ पर्व आप...
15/01/2026

न्यूज़ 27×7 सारण एक्सप्रेस की ओर से सभी देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌞🪁
यह शुभ पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
सूर्यदेव की कृपा से आपके सभी कार्य सफल हों, परिवार में आनंद और समाज में सौहार्द बना रहे।
कटाई के इस पर्व पर आपके सपनों को नई उड़ान मिले और हर दिन प्रगति व सकारात्मकता से भरा हो।

✨ आप सभी को उज्ज्वल भविष्य और मंगलकामनाएँ ✨

ईरान विरोध प्रदर्शन लाइव:अमेरिका द्वारा हमले की धमकियाँ बढ़ाने के बीच सेना हाई अलर्ट परईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कह...
14/01/2026

ईरान विरोध प्रदर्शन लाइव:
अमेरिका द्वारा हमले की धमकियाँ बढ़ाने के बीच सेना हाई अलर्ट पर

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि इज़राइल हमेशा से अमेरिका को “अपनी ओर से युद्ध लड़ने के लिए घसीटने” की कोशिश करता रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह समझना चाहिए कि उनके देश में रक्तपात रोकने के लिए “किस दिशा में कदम उठाना है”।

क़तर ने बताया है कि लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिकों को रखने वाले अल-उदीद एयरबेस से कुछ कर्मियों को हटाने का फैसला “मौजूदा क्षेत्रीय तनाव” के जवाब में लिया गया है। साथ ही क़तर ने क्षेत्र में तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) की अपील जारी रखी है।

इस बीच, ईरान में इंटरनेट सेवा पांच दिनों से अधिक समय से बंद है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय फोन सेवाएं बीच-बीच में बहाल हो रही हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, दो हफ्तों की अशांति में अब तक 100 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं विपक्षी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है और इसमें हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हैं। अल जज़ीरा इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।

13/01/2026

वैशाली के हाजीपुर सदर अस्पताल के एक स्टिंग ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में सफाईकर्मी और निजी एंबुलेंस चालक मरीजों का इलाज करते पाए गए, जबकि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। सिविल सर्जन अपने अस्पताल के प्रति खुद लापरवाह देख रहे हैं, और शहर के अस्पतालों में काम या तलाश रहे हैं। अब यह वीडियो फोटो सामने आने के बाद सिविल सर्जन क्या रुख अपनाते हैं यह देखने वाली होगी।

एक मामले में, अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी के सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर प्रभात एक भर्ती मरीज का इलाज करते हुए देखा गया। प्रभात न तो डॉक्टर है और न ही पैरामेडिकल स्टाफ।

एक अन्य घटना में, सदर अस्पताल में कार्यरत जीएनएम पुष्पा ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर चैटिंग करती नजर आईं। उनका काम डॉक्टर के निर्देशानुसार मरीजों का इलाज और देखभाल करना है, लेकिन वे अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखीं।

तीसरे मामले में, एक निजी एंबुलेंस चालक संजय मरीजों को इंजेक्शन लगाते हुए पाया गया। यह शख्स 24 घंटे में 12 घंटे सदर अस्पताल में रहता है और मौका मिलते ही मरीजों को पटना या हाजीपुर के निजी अस्पतालों में ले जाकर कमीशन बटोरने में माहिर है। वह रानू कुमारी (31 वर्ष, पति धर्मेंद्र कुमार, रसूलपुर ओस्ती, महुआ थाना क्षेत्र) नामक एक मरीज को इंजेक्शन लगा रहा था।

इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन, जो आमतौर पर अन्य अस्पतालों में कमियां ढूंढते हैं, मौन हैं।

08/01/2026

वैशाली में ना सिर्फ अपराधी बेखौफ है बल्कि मनचलो के हौसले भी इतने बुलंद है कि लड़कियों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है। कुछ ऐसा ही मामला वैशाली में उस ववक्त सामने आया जब ट्यूशन पढ़ घर लौट रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार दो मनचले छेड़खानी करने लगे। इतना ही नही जब छात्रा ने इसका विरोध किया तब बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा के ऊपर फायरिंग कर दी जिससे इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह भाग कर लड़की ने अपनी जान बचाई। घटना बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग गांव के पास की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया की दोनो मनचले पिछले एक माह से लड़की का पीछा कर रहे थे और रास्ते मे छेड़खानी करते थे लेकिन आज मनचलों ने सारी हदें पार करते हुए पहले तो लड़की के साथ छेड़खानी की बाद में फायरिंग कर दिया। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

08/01/2026

छपरा
मुकुंद कुमार सिंह

स्लग.. : हथि'यार के बल पर दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से करीब ₹1.86 लाख की लू'ट

एंकर.. मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत अंतर्गत एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। केंद्र खुलते ही होंडा शाइन बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक अजीत सिंह और उनके सहकर्मी को आतंकित कर एक लाख 86 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

सीएसपी संचालक अजीत सिंह ने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ बैंकिंग कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक खादी का जैकेट पहने एक व्यक्ति अंदर आया और पिस्टल तान दी। इसके तुरंत बाद उसके पीछे से एक अन्य व्यक्ति प्रवेश कर मारपीट करने लगा और कैश काउंटर से रुपये निकालने लगा। कुछ ही क्षणों में अपराधी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। बाहर निकलने पर देखा गया कि अपराधी होंडा शाइन बाइक से भागे, जिस पर संभवतः गुजरात नंबर प्लेट लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि अपराधी खाकी और खादी जैसे कपड़े पहनकर तथा मुंह बांधकर ग्राहक सेवा केंद्र में दाखिल हुए थे, जिससे किसी को तत्काल संदेह नहीं हुआ। लूट के दौरान केंद्र के निचले तहखाने में रखे लगभग पौने दो लाख रुपये पर अपराधियों की नजर नहीं पड़ी, जिससे वह राशि सुरक्षित बच गई।

सूचना मिलते ही मांझी थाना प्रभारी सह डीएसपी देवा आशीष मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांझी पुलिस के साथ-साथ सारण और सिवान जिले की पुलिस अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

06/01/2026

उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है।
मऊ में दादर एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दादर एक्सप्रेस को मऊ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन तथा स्टेशन परिसर की सघन जांच कराई गई।

मऊ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन और स्टेशन परिसर को खाली कराकर जांच की गई है।
फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, हालांकि जांच प्रक्रिया अभी जारी है।

06/01/2026

ANCHOR :-
गोपालगंज से पुलिस अनुसंधान को लेकर एक अहम और सकारात्मक खबर सामने आ रही है।
अपराध की जांच को वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस ने एक नई पहल की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के थानों में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मीरगंज थाना परिसर में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों को फोरेंसिक जांच, घटनास्थल की सुरक्षा, वैज्ञानिक साक्ष्यों की अहमियत और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी दी गई।
वरीय फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय ने बताया कि अब अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद अहम है और इसमें आम जनता का सहयोग जरूरी है।

यह कार्यक्रम आगे भी गोपालगंज जिले के सभी थानों में आयोजित किया जाएगा।
गोपलगंज पुलिस की यह पहल अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगी।

06/01/2026

छपरा
मुकुंद कुमार सिंह

एंकर..सारण पुलिस की कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 04.01.2026 को गरखा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 2593 लीटर विदेशी शराब, 04 अवैध हथियार और कई वाहन जप्त किए गए हैं। इस मामले में 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम वाजितपुर में छापेमारी की, जहां ट्रक से शराब उतारकर अन्य वाहनों में लोड की जा रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान ट्रक में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
मौके से 01 ट्रक, 02 पिकअप, 02 कार, 01 मोटरसाइकिल, तथा एक दुकान से 02 पिस्टल, 02 देशी कट्टा और 01 मोबाइल फोन जप्त किए गए। बाद में बबलू सिंह नामक तस्कर को सोनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में गरखा थाना कांड संख्या 02/26 दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

06/01/2026

अंजलि को न्याय मिले …न्याय मिले ! अंजलि मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी नहीं सुलझने व गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर जताया आक्रोश

अंजली हत्याकांड को लेकर परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. परिजन लगातार निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. इसी क्रम में आज परिजन व आक्रोशित लोगों ने भरत मिलाप चौक से छपरा जंक्शन तक कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में परिजनों के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की. कैंडल मार्च के दौरान मृतका अंजली के भाई सुमित कुमार ने कहा कि रेल एसपी वीणा कुमारी द्वारा दिए गए बयान से परिजन संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में लीपा-पोती कर रही है और क्लीनिक संचालक डॉक्टर पंकज कुमार समेत अन्य कथित दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि परिजनों को अब तक यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. वही परिजनों का कहना है कि यदि यह आत्महत्या का मामला है तो इसके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य अब तक उन्हें नहीं दिखाया गया है. न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही अन्य ऐसे प्रमाण सामने आए हैं, जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके. ऐसे में परिजन इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. उन लोगों का कहना था कि डॉक्टरों की जो बोर्ड बैठी थी वह भी संचालक के साथ मिली हुई है. क्योंकि उन लोगों द्वारा बोर्ड के चिकित्सक तथा संचालक से नियमित तौर पर मोबाइल से बातचीत होने की संभावना जताई.वहीं, रेल एसपी ने बीते दिन प्रेस वार्ता कर कहा था कि अंजली हत्याकांड की जांच लगातार जारी है और अब तक के अनुसंधान में कहीं से भी हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने यह भी कहा था कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा. हालांकि, परिजन और स्थानीय लोग पुलिस के इस बयान से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होती तथा दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है.
27 दिसंबर को छपरा जंक्शन स्थित बुढ़िया माई के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवती की सिरकटी लाश बरामद की गई थी. जिसके बाद उसकी पहचान एकमा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र राय की 24 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में की गई. हालांकि उस दौरान रेल पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज किया गया था. लेकिन, शव की पहचान के बाद मृतका के पिता के बयान पर श्रेया इमरजेंसी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार, कंपाउंडर, अखिलेश कुमार एवं फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया. उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई और प्राथमिकी भी दर्ज की गई.

Address

Municipal Chowk Chapra Saran
Chhapra
841301

Telephone

+917050804112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24×7 Saran Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share