MPCGexpress

जिला प्रशासन का पूरा अमला बस से पहुंचा बकस्वाहा, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंबकस्वाहा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभ...
14/08/2026

जिला प्रशासन का पूरा अमला बस से पहुंचा बकस्वाहा, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बकस्वाहा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित जिला प्रशासन का पूरा अमला बस से बकस्वाहा पहुंचा। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सांसद राहुल लोधी और महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव भी अभियान में शामिल हुए।
कलेक्टर ने क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत बकस्वाहा में आयोजित कैंप में आमजन से आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं ग्राम पंचायत बीरमपुरा में जलसंवाद के दौरान ग्रामीणों से पानी की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। प्रशासनिक अमले का बस से पहुंचना भी चर्चा में रहा। अधिकारियों ने इसे बेहतर समन्वय और सरकारी संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का संदेश बताया।

ई-अटेंडेंस बनी शिक्षकों के लिए जी का जंजाल, नेटवर्क के लिए स्कूल की छत पर चढ़े शिक्षकछतरपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में ...
14/08/2026

ई-अटेंडेंस बनी शिक्षकों के लिए जी का जंजाल, नेटवर्क के लिए स्कूल की छत पर चढ़े शिक्षक

छतरपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते एक शिक्षक को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए स्कूल की छत पर चढऩा पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो छतरपुर जिले के जनशिक्षा केंद्र टटम का बताया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक मोबाइल नेटवर्क तलाशने के लिए स्कूल की छत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, ताकि ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज की जा सके। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण कई बार समय पर ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाती। इससे वेतन कटने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन व्यवस्थाओं को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या डिजिटल व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में शिक्षकों ने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर व्यावहारिक समाधान की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि जब स्कूलों में पर्याप्त मोबाइल नेटवर्क ही उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे क्षेत्रों में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों की समस्या का समाधान कैसे होगा?

#ईअटेंडेंस #शिक्षक #शिक्षकसमस्या #नेटवर्कसमस्या #ईहाजिरी #छतरपुर #छतरपुरन्यूज #मध्यप्रदेश #एमपी_न्यूज #ग्रामीणक्षेत्र #स्कूलन्यूज #शिक्षाविभाग #शिक्षकन्यूज #डिजिटलइंडिया #वायरलवीडियो #टटम #बुंदेलखंड

बड़ामलहरा पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 63 लीटर शराब और बाइक जब्तबड़ा मलहरा। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के...
14/08/2026

बड़ामलहरा पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 63 लीटर शराब और बाइक जब्त

बड़ा मलहरा। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध शराब के संग्रह, विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ामलहरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कोड़न में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। मौके पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बोरी के अंदर 7 पेटी यानी 63 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित करीब 80 हजार रुपए की सामग्री जब्त की। मामले में दो आरोपियों रामलखन यादव निवासी डोगरपुरा और छोटेलाल यादव निवासी कोड़न को अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में एएसपी आदित्य पटले, एसडीओपी रोहित अलावा, थाना प्रभारी रीता सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

14/08/2026

बकस्वाहा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

बकस्वाहा जनपद के ग्राम गढ़ोही,चटाई पर बैठकर कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीतबकस्वाहा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास ...
14/08/2026

बकस्वाहा जनपद के ग्राम गढ़ोही,चटाई पर बैठकर कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीत

बकस्वाहा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक अमला शुक्रवार को बकस्वाहा जनपद के ग्राम गडोई पहुंचा। यहां कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और जिला पंचायत सीईओ नमःशिवाय अरजरिया ने शासकीय हाई स्कूल में छात्रों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं समस्याओं की जानकारी ली।
इसके बाद अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। खास बात यह रही कि कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के इस सहज अंदाज ने ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसे का माहौल बनाया।

चौपाल में ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर श्री मीना ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एसपी रजत सकलेचा ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यह सीधा संवाद शासन की योजनाओं और जमीनी हकीकत के बीच बेहतर समन्वय की तस्वीर पेश करता नजर आया।

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत बरखेरी, जनपद पंचायत बकस्वाहा

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत सुनवाहा, जनपद पंचायत बकस्वाहा

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत देवरी, जनपद पंचायत बकस्वाहा

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत मझगुवाघाटी, जनपद पंचायत बकस्वाहा

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत मढ़देवरा, जनपद पंचायत बकस्वाहा

Address

Mpcg Expresss
Chhatarpur
471318

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MPCGexpress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MPCGexpress:

Shortcuts

Share