28/08/2026
SSP श्वेता चौबे की सख्त मॉनिटरिंग का असर, घनसाली में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा
*_पुलिस की सतर्कता एवं ग्रामीणों के सहयोग से घनसाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों में संलिप्त रहा अभियुक्त गिरफ्तार_*
जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा ग्राम द्वारी, पट्टी कोटी फैगुल क्षेत्र में विगत कई महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु लगातार निगरानी एवं तलाश की जा रही थी।
बंद घरों को बनाया जा रहा था निशाना
ग्राम द्वारी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद घरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया जा रहा था। आरोपी द्वारा घरों में खाना बनाने, गंदगी करने के साथ चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा था।
घनसाली पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को आज दिनांक 27-08-2026 को गिरफ्तार किया।
तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 हेक्सा ब्लेड मय फ्रेम, 01 टॉर्च एवं 01 सरिया (आलानकब) बरामद हुआ।
पूछताछ में कई घटनाओं में संलिप्तता का खुलासा
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सोनी उर्फ सोहन बेलवाल पुत्र श्री लक्ष्मीप्रसाद बेलवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम द्वारी पट्टी कोटी फैगुल, थाना घनसाली बताया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पूर्व में भी बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने तथा घटनाओं के बाद जंगल में रहने की जानकारी दी गई।
वादी की तहरीर एवं फर्द बरामदगी के आधार पर थाना घनसाली पर मु0अ0सं0 54/2026, धारा 305A, 331(4), 62 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नई टिहरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सोनी उर्फ सोहन बेलवाल, पुत्र श्री लक्ष्मीप्रसाद बेलवाल, निवासी ग्राम द्वारी पट्टी कोटी फैगुल, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 32 वर्ष।
बरामदगी
- 01 हेक्सा ब्लेड मय फ्रेम
- 01 टॉर्च
- 01 सरिया (आलानकब)
पुलिस टीम
1.व0उ0नि0 दिनेश बल्लभ, थाना घनसाली
2.कानि0 235 लक्ष्मण प्रसाद, थाना घनसाली
3.रि0कानि0 साहिल यादव, थाना घनसाली
4.होम गार्ड मुरारी लाल, थाना घनसाली
टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा हेतु प्रभावी पुलिसिंग लगातार जारी है।