16/08/2026
जूतों के ढेर में ChatGPT से खोजी अपनी चप्पल
महाकाल मंदिर के पास का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जूतों के बड़े ढेर के बीच अपनी गुम हुई चप्पल को ChatGPT की मदद से खोजता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो को Instagram यूजर Shubhang Borkar ने अपलोड किया है। वीडियो में बड़ी संख्या में जूते-चप्पल नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की एक चप्पल इसी भीड़ में कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बाद उसने जूतों के ढेर की तस्वीर ChatGPT पर अपलोड की और अपनी चप्पल पहचानने में मदद मांगी।
वीडियो में इसके बाद वह अपनी चप्पल तलाशता नजर आता है। सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखे तरीके को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं।
यह वीडियो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पास का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
हम इस वायरल वीडियो और इसमें किए गए दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर प्रस्तुत की जा रही है।