05/12/2024
प्रेस वक्तव्य :
*सालासर प्रभु श्री हनुमान अंकित कपि ध्वज स्थापित कर बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जी ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश.*
*नई दिल्ली* : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष *बाबूजी सुशील कुमार सरावगी* ने दिन बुधवार तिथि ०४ दिसम्बर २०२४ को नई दिल्ली स्थिति कार्यालय पर मीडिया प्रभारी श्री गंगा बख्श सिंह तथा अन्य मित्रो और कार्यकर्ताओं के साथ सालासर प्रभु श्री हनुमान अंकित कपि ध्वज स्थापित किया।
बाबूजी श्री सुशील कुमार सरावगी जी ने कहा कि " इस अवसर पर हम अपने प्रिय देशवासियों को यह संदेश देना चाहते है कि हमारा यह संकल्प है कि वर्ष २०२५ तक विश्व का भूगोल बदल देंगे। वर्तमान विश्व समय में धर्म युद्ध चल रहा है। अपने देश में भी कई भू भागों में छिड़ा हुआ है। हमारे पड़ोसी देश बंगाल देश में सनातन धर्म व संस्कृति को मिटाने हेतु सारे असुर प्रवृति के लोग एकजुट हो गए है। विश्व में बहुत लोग भारत वर्ष को सनातन राष्ट्र और उसकी संस्कृति को विकसित होते देख उनकी आंखों में खटकने लगा है। आज वह निर्णायक दौर आ गया है जिसमें धर्म द्रोही और देश द्रोहियों को जड़ से समूल नष्ट किया जाएगा।
श्री सरावगी ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह सनातनी जाग्रत हो कर एकजुट हो रहे है। इस बात का द्योतक है कि इस देश से ही नहीं अपितु इस धरा से सभी विधर्मियों का नाश होना सुनिश्चित है।
उन्होंने कहा" मेरे प्रिय देशवासियों आपको अवगत कराना है कि स्वामी विवेकानन्द ने जिस सनातन धर्म व संस्कृति का ध्वज सम्पूर्ण विश्व में लहराया था उसी ध्वज को आज बागेश्वर धाम सरकार पं०. धीरेंद्र शास्त्री जी लेकर आगे बढ़ रहे है। धीरेन्द्र शास्त्री को इस महती कार्य हेतु मेरा हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष सदैव उनके साथ है।
श्री सरावगी ने कहा कि अब पूरा विश्व यह भलीभांति अवगत हो गया है कि युग पुरुष नरेंद्र मोदी जी की दृष्टि दुष्टात्माओं पर चहुं ओर है। सनातन धर्म व संस्कृति के उत्थान हेतु श्री नरेन्द्र मोदी जी एक आशा की किरण बना गए हैं। आज सब संकल्प कर लें इन उपद्रवियों का समूल नाश का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि अंत में मैं अपने देशवासियों का आहवान करना चाहता हूं कि आप सभी ऊर्जावान बनो, आत्म बल विकसित करो तथा शारीरिक रूप से सक्षम बनो। अस्त्र शस्त्र का ज्ञान रखो, भय मुक्त हो कर आगे बढ़ो। देश में प्रत्येक सनातनी घर अस्त्र शस्त्र से युक्त होना चाहिए। देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी तथा योगी जी की दृष्टि इन दुष्टात्माओ पर निरन्तर बनी हुई है। इनका समूल नाश होना सुनिश्चित हो चुका है।
जय हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम्