29/08/2024
ओला टाइम्स/जयपुर। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। खाचरियावास ने कहा- जोधपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो कर्मचारियों ने 15 साल की नाबालिब के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पिछले 24 घंटों में चार बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं घटित हो चुकी है, लेकिन सरकार का इन पीड़ितों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।...