30/06/2026
कालीन की कला, सीता की आस्था और शिक्षा की शक्ति—यही है भदोही की विशिष्ट पहचान।
जनपद भदोही स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
30 जून 1994 को उत्तर प्रदेश के 65वें जनपद के रूप में स्थापित भदोही अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विश्वविख्यात कालीन उद्योग, पावन सीता समाहित स्थल, उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों तथा कुशल शिल्पकारों की अद्वितीय प्रतिभा के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है।
आइए, स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद के सतत विकास, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर संकल्प लें।
#भदोही_स्थापना_दिवस #भदोही