Voice Bharat 24

  • Home
  • Voice Bharat 24

Voice Bharat 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Voice Bharat 24, Delhi, .

स्वागत है Voice Bharat 24 में! यहाँ आपको मिलेगा भारत की ताजा खबरें, समाजिक मुद्दे, राजनीति, और बहुत कुछ—वो भी हिंदी में। हम लाते हैं रियल-टाइम अपडेट्स, ट्रेंडिंग टॉपिक्स, और हर उस कहानी को जो आपके लिए मायने रखती हो।

04/05/2026

बंगाल में कुछ ही देर में तय होगा—‘खेला होबे’ किसके नाम, सत्ता किसके हाथ!
#बंगाल #बंगालचुनाव

03/05/2026

सिद्धार्थनगर- कांशीराम आवासीय कालोनी में पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों को रविवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब 16 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन महज 9 मिनट में पूरा किया गया।
#सिद्धार्थनगर

03/05/2026

हरचंदपुर विधानसभा के सताँव ब्लॉक के ताला ग्रामसभा के कहुआ गांव में शुरू हुआ निर्माण कार्य—जनता बोली, ऐसे ही नेताओं की जरूरत
बेटी की शादी से पहले चमकेगा गांव का रास्ता—तेजी से दौड़ा विकास!
#रायबरेली

01/05/2026

फतेहपुर में प्रशासन का रवैया फिर सवालों के घेरे में आ गया। अधिवक्ता साथियों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया, जहां काली कोट पकड़कर खींचने का आरोप है। इसके बाद उन्हीं पर महिला पुलिस से अभद्रता का आरोप लगाया गया। इस घटनाक्रम ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं
#फतेहपुर

30/04/2026

शादी में ऐसा तूफान आया कि पंडाल उड़ गया और खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया!

30/04/2026

खीरों ब्लॉक के एँधी गांव में 24 तारीख को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल ₹21,000 की आर्थिक मदद दी। उनके प्रयासों से सरकार द्वारा ₹4 लाख की सहायता स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही एक सरकारी आवास, शौचालय, निःशुल्क गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन भी मंजूर हो चुका है। अब परिवार को कृषि योग्य जमीन मिलने का इंतजार है, जिसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है।
#रायबरेली

27/04/2026

45° की तपती धूप भी नहीं रोक पाई राकेश सिंह का जोश, गांव-गांव पहुंचकर किया निरिक्षण
सिर्फ 18 घंटे में रास्ते का काम शुरू, जनता बोली—अब आया असली नेता
#रायबरेली

27/04/2026

रायबरेली मे एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक गुड्डू गुरबख्शगंज थाना इलाके के सालारपुर का बताया जा रहा है। गुड्डू सुबह हरचंद्रपुर थाना इलाके के महिंद्रा एजेंसी के पीछे पहुंचा। यहाँ प्रयागराज लखनऊ रेलमार्ग पर उसने पहले वीडियो बनाया जिसमे अपनी प्रेमिका की बेवफाई का ज़िक्र किया और उसके प्रेमी का भी नाम बताया रघुनाथ। उसने उस घटना का भी ज़िक्र किया जिसके चलते उसे अपने जिंदगी बेमक़सद लगने लगी। गुड्डू ने वीडियो बनाने के बाद अपना मोबाईल वहीं छोड़ा और उसी समय वहां से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल सीधे तौर पर आत्मह्त्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
#रायबरेली

26/04/2026

45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण
गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला!
#रायबरेली

26/04/2026

चुनावी रैली में नन्हे बच्चे का बड़ा जलवा—Amit Shah खुद उसके फोन से फोटो खिंचवाने को हुए तैयार!
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल
#बंगाल

25/04/2026

रायबरेली के खीरों स्थित विवेकानंद बिहारी लाल इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी धाक जमा दी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों के छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई

विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रिका प्रसाद श्रीवास्तव ‘गुरु जी’ ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “यह मेहनत, अनुशासन और संस्कार की जीत है। हमारे छात्रों ने साबित कर दिया कि लगन हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।” उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों का भी आभार जताया।
छात्रों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। अब हर तरफ इसी कामयाबी की चर्चा हो रही है और दूसरे छात्रों के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।
#रायबरेली

Address

Delhi

Telephone

+918454825250

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Bharat 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Voice Bharat 24:

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share