The Third Angle News

The Third Angle News राष्ट्र सेवा, संस्कार के साथ
जानिए हर ख़बर तीसरे नज़रिये से।

01/04/2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सीतामढ़ी के मेधावियों का होगा सम्मान! 🚨 District Administration Sitamarhi ​डीएम रिची पांडेय खुद देंगे...
27/03/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सीतामढ़ी के मेधावियों का होगा सम्मान! 🚨 District Administration Sitamarhi
​डीएम रिची पांडेय खुद देंगे युवाओं को सफलता का 'गुरुमंत्र'
​सीतामढ़ी: जिले के होनहारों को सराहने और भविष्य के प्रशासनिक अधिकारियों को तैयार करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 'The Third Angle News' आपको बता रहा है कि आगामी 28 मार्च 2026 को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में "मेधा सम्मान-सह-लोक सेवा आयोग (PCS) मार्गदर्शन कार्यक्रम" आयोजित होगा।
​ 2: कार्यक्रम का विवरण और अतिथि
​प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, दिग्गजों से मिलेगा मार्गदर्शन
​इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (कला, विज्ञान, वाणिज्य) के जिला स्तर पर टॉप 3 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दो बेटियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।
​मंच पर मौजूद रहेंगे जिले के ये बड़े अधिकारी:
​मुख्य अतिथि: श्री रिची पांडेय (भा.प्र.से.), जिलाधिकारी, सीतामढ़ी।
​विशिष्ट अतिथि: श्री अमित रंजन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी।
​विशिष्ट अतिथि: श्री बृज किशोर पांडेय (BAS), अपर समाहर्ता (आदा प्रबंधन)।
​विशिष्ट अतिथि: श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी (BES), जिला शिक्षा पदाधिकारी।
​ 3: युवाओं के लिए खास संदेश
​सीधे DM से सीखें PCS परीक्षा क्रैक करने की रणनीति!
​कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वह सत्र होगा जहाँ जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय स्वयं सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
​युवाओं को क्या सीखने को मिलेगा?
​सटीक रणनीति और समय प्रबंधन (Time Management)।
​संसाधनों का सही उपयोग और निरंतर अध्ययन का महत्व।
​कठिन परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच और अनुशासन बनाए रखना।
​आयोजन विवरण:
​तारीख: 28 मार्च 2026 (शनिवार)
​समय: दोपहर 11:00 बजे से (मार्गदर्शन सत्र 12:00 बजे से)
​स्थान: परिचर्चा भवन, समाहरणालय, सीतामढ़ी।
​सौजन्य से: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सीतामढ़ी।
रिपोर्ट: The Third Angle News .

“बुरे वक्त में सिर्फ जय भाई ने फोन किया” — गौतम गंभीर 🏏टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नेअपने मुश्किल दौर को याद करते ह...
13/03/2026

“बुरे वक्त में सिर्फ जय भाई ने फोन किया” — गौतम गंभीर 🏏

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने
अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए
जय शाह का जिक्र किया।

उन्होंने कहा —

“जय भाई ने मुझे फोन किया।
उस समय मैं तैयार भी नहीं था।”

गंभीर के मुताबिक

उन्होंने उम्मीद नहीं की थी
कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी
मिल जाएगी।

उन्होंने कहा —

“मैं उनकी उम्मीदों पर
खरा उतर पाया हूँ
और मैं उनका जितना
शुक्रिया अदा करूँ कम है।”

गंभीर ने यह भी कहा —

“मेरे कार्यकाल के बुरे वक्त में
वह अकेले ऐसे इंसान थे
जिन्होंने मुझे फोन किया।”

क्रिकेट की दुनिया में
कभी-कभी एक फोन कॉल भी

किसी खिलाड़ी या कोच की
पूरी दिशा बदल देता है। 🏏🔥

“हम अपने अस्तित्व की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं” — नेतन्याहूइज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने मौजूदा संघर्ष ...
08/03/2026

“हम अपने अस्तित्व की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं” — नेतन्याहू

इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने मौजूदा संघर्ष के बीच देश को संबोधित करते हुए कहा कि इज़राइल इस समय अपने अस्तित्व के लिए निर्णायक अभियान के दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह इज़राइल ने अपने शत्रुओं के खिलाफ बल, पहल और दृढ़ संकल्प के साथ कार्रवाई की है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।

नेतन्याहू ने इज़राइली वायुसेना के पायलटों, लड़ाकू विमानों के चालक दल, जमीनी कर्मियों, सुरक्षा और बचाव बलों के साथ-साथ देश के नागरिकों के साहस और जिम्मेदारी की सराहना की।

अपने संदेश में उन्होंने कहा —
“हमने मिलकर मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है।
हम मिलकर लड़ते रहेंगे।
हम मिलकर शेर की तरह दहाड़ेंगे।”

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से इज़राइल अपनी सुरक्षा और अस्तित्व को कायम रखेगा।

“क्या भारत उस डूबे युद्धपोत के लिए ज़िम्मेदार है?” — आनंद रंगनाथन 🔥राजनीतिक विश्लेषक आनंद रंगनाथन नेईरानी युद्धपोत मामले...
08/03/2026

“क्या भारत उस डूबे युद्धपोत के लिए ज़िम्मेदार है?” — आनंद रंगनाथन 🔥

राजनीतिक विश्लेषक आनंद रंगनाथन ने
ईरानी युद्धपोत मामले पर
कड़ा सवाल उठाया है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा —

“भारत को उस ईरानी युद्धपोत के लिए
ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए,

जो भारी हथियारों से लैस था,
जो समुद्र के उस 96.7% हिस्से में डूब गया
जो हमारे कानूनी नियंत्रण से बाहर है।”

उन्होंने आगे कहा —

वह जहाज
एक हफ्ते पहले भारत के बंदरगाह से निकला था,

जिसे उसके दुश्मन ने निशाना बनाया,
और जिसने भारत को
कोई SOS भी नहीं भेजा।

रंगनाथन का इशारा साफ है —
कुछ लोग हर वैश्विक घटना में
भारत को घसीटने की कोशिश करते हैं।

लेकिन सवाल यही है —
क्या अंतरराष्ट्रीय जल में हुई घटना का
जिम्मेदार भी भारत ही होगा?

क्योंकि कभी-कभी
तथ्य से ज्यादा
नैरेटिव चलाने की कोशिश होती है।

“भारत को किसी की परमिशन की जरूरत नहीं” ⛽केंद्र सरकार नेरूसी तेल को लेकरस्पष्ट और सख्त रुख जताया है।सरकार का कहना है —“भा...
08/03/2026

“भारत को किसी की परमिशन की जरूरत नहीं” ⛽

केंद्र सरकार ने
रूसी तेल को लेकर
स्पष्ट और सख्त रुख जताया है।

सरकार का कहना है —

“भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए
किसी भी देश की अनुमति की जरूरत नहीं है।”

सरकार के मुताबिक

भारत मार्च 2026 में भी
पहले की तरह रूस से तेल आयात जारी रखेगा।

साथ ही यह भी कहा गया कि

रूस भारत का
सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता
बना रहेगा।

यानी संदेश साफ है —

ऊर्जा सुरक्षा के मामले में
भारत अपने राष्ट्रीय हित के आधार पर
फैसले लेता है।

और जब बात
देश की ऊर्जा जरूरतों की हो…

तो भारत की नीति भी साफ है —
निर्णय दिल्ली में होगा,
कहीं और नहीं।

#

“अगर भजन गाना पाप होता… तो रफ़ी की आवाज़ क्यों अमर होती?” — सलीम खान 🎙️एक इंटरव्यू मेंफिल्म लेखक सलीम खान नेसंगीत और आस्...
07/03/2026

“अगर भजन गाना पाप होता… तो रफ़ी की आवाज़ क्यों अमर होती?” — सलीम खान 🎙️

एक इंटरव्यू में
फिल्म लेखक सलीम खान ने
संगीत और आस्था को लेकर
दिलचस्प बात कही थी।

उन्होंने कहा —

“अगर भजन गाना वाकई पाप होता,
तो खुदा मोहम्मद रफ़ी को रोक सकते थे
या उनकी जादुई आवाज़ छीन सकते थे।”

सलीम खान के मुताबिक —

ऐसा नहीं हुआ।

बल्कि मोहम्मद रफ़ी की आवाज़
और भी यादगार बनती चली गई
और लोगों के दिलों में बसती गई।

उन्होंने यह भी कहा —

“मैंने तो मस्जिद जाना
बंद कर दिया है।”

यह बयान अक्सर
संगीत, आस्था और अभिव्यक्ति की आज़ादी
को लेकर होने वाली बहस में
उदाहरण के तौर पर याद किया जाता है।

क्योंकि कला की दुनिया में
सरहदें कम होती हैं…

और कभी-कभी
एक आवाज़ ही
सबसे बड़ा जवाब बन जाती है। 🎶

06/03/2026

देखिए ईरान की अभिनेत्री का ये रिपोर्ट

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की ...
05/03/2026

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
- नीतीश कुमार (FB)
The Third Angle News District Administration Sitamarhi Bihar Police Ritu Jaiswal Maithili Thakur Sushil Kushwaha The Viral Fever Ranjan Kumar Pãsïyan Jêë Spears Pirl Nandlal Chaudhary Ankit Roy Inder Kumar Song Harsita Sarvaiya The Political Insider Sadikulsk Sk Rupeshji Yadav Nagendrasah Nagendrasha Brajesh Gupta Yadav Anshu Satyendra Singh Kushwaha

गर्मी से पहले एक्शन: सीतामढ़ी के 17 प्रखंडों में चापाकल मरम्मत दल रवानासीतामढ़ी, 02 मार्च 2026:संभावित गर्मी के मौसम को ...
05/03/2026

गर्मी से पहले एक्शन: सीतामढ़ी के 17 प्रखंडों में चापाकल मरम्मत दल रवाना

सीतामढ़ी, 02 मार्च 2026:
संभावित गर्मी के मौसम को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के तत्वावधान में चापाकलों की मरम्मत के लिए गठित 17 चलंत मरम्मती दलों को सोमवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने सभी 17 प्रखंडों के लिए 17 प्रचार वाहनों के माध्यम से टीमों को प्रस्थान कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में जल संकट की आशंका को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चापाकल सुचारु रूप से कार्य करते रहें और आमजन को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर टीमों एवं वाहनों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी।
कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी ने जानकारी दी कि सुखाड़ अथवा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सीतामढ़ी के अंतर्गत एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
📞 नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या: 06226-251818
कार्यक्रम के दौरान पीएचईडी विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

District Administration Sitamarhi The Third Angle News

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Third Angle News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category