TV Samachar

TV Samachar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TV Samachar, Social Media Agency, Deoria, Deoria.
(8)

04/06/2026

देवरिया में इंग्लिश सिखाने का गजब तरीका टीचर का वीडियो वायरल

देवरिया जिले के सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से टिकट का असली हकदार कौन ? या कोई Other
04/06/2026

देवरिया जिले के सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से टिकट का असली हकदार कौन ? या कोई Other

03/06/2026

देवरिया का एक लड़का रोटी की जंग में हार गया , ओमान में हुई मौ*त

देवरिया डीएम ने की सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा*  *सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिला...
03/06/2026

देवरिया डीएम ने की सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा*

*सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी*

*देवरिया 03 जून 2026।*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कर ली जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराते हुए परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराया जाए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास एवं तमकुहीराज-मझौली मार्ग निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की सडक निर्माण कार्य परियोजना में भूमि अधिग्रहण की आ रही समस्याओं के संदर्भ में निर्देश दिया कि जहां-जहां अंश निर्धारण होना है, वहां संबंधित उप जिलाधिकारी अंश निर्धारण व जमीन का चिन्हांकन सुनिश्चित करते हुए उसे अवगत कराएंगे तथा अंश निर्धारण की वजह से निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिये।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत के अनुपस्थित पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में विद्युत पोल शिफ्टिंग के प्रकरणों के निस्तारण में विद्युत विभाग की अनुपस्थिति से इस आवश्यक बिन्दु पर चर्चा नही हो सकी। इससे नाराज जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा बिना अनुमति एवं पूर्व सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने पर अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहना और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना कत्तई स्वीकार्य नहीं है।
आयोजित इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

02/06/2026

देवरिया में बंदरों आतंक 15 हजार का नुकसान

देवरिया के प्रिय साथियों आज बहुत बड़ा मेरा बंदरों ने नुकसान कर दिया ( 15 हजार की DJI Mini mic) को बाइक के डिग्गी से निका...
02/06/2026

देवरिया के प्रिय साथियों आज बहुत बड़ा मेरा बंदरों ने नुकसान कर दिया ( 15 हजार की DJI Mini mic) को बाइक के डिग्गी से निकाल कर तहस नहस कर दिया 🥲

देवरिया जनपद को शिक्षा क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए टीमभाव से सभी करें कार्य* *अभिभावकों में जन जागरूकता जरूरी**शिक्षक...
02/06/2026

देवरिया जनपद को शिक्षा क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए टीमभाव से सभी करें कार्य*

*अभिभावकों में जन जागरूकता जरूरी*

*शिक्षक-अभिभावक बैठक नियमित रूप से करें आयोजित-जिलाधिकारी*

*देवरिया, 02 जून।*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं निपुण बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता पर जोर देते हुए विद्यालयों में नियमित रूप से शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) आयोजित करने तथा अभिभावकों को विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिक्षक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। साथ ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था, विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी, विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के विकास तथा छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों से सकारात्मक सोच के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को यह संदेश देना चाहिए कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे अभिभावकों का विश्वास बढ़ेगा और नामांकन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण सकारात्मक रूप से हो एवं सुधार भी इसी तरीके से लाना चाहिए। मानिटरिंग भी सहयोगात्मक स्वभाव से किया जाए, जिससे बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता बढ़े इसके लिए सभी को कार्य करना चाहिए।
बैठक में उप खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा सहित बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक संघ के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

02/06/2026

मिल गई रीलबाज़ शिक्षक

02/06/2026

देवरिया हो या पूरा देश पत्रकार और टीचर्स में छिड़ी जंग

देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश*  *देवरिया, 01 जून।* जिलाधिकारी मधु...
01/06/2026

देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश*

*देवरिया, 01 जून।*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स, शिक्षा समिति एवं प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना होना चाहिए।
उन्होंने शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने पर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटरों के अनुसार संतृप्त करने को कहा।
बैठक में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) एवं एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को शिक्षकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाना होना चाहिए। शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं शैक्षिक नवाचारों से जोड़ते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Deoria
Deoria
274001

Telephone

+917985656624

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TV Samachar:

Share