Cine Media Time

  • Home
  • Cine Media Time

Cine Media Time CIne Media Time By Yudhishthir Mahato (MA In Mass Communication) Entertainment News Only. Film Industry Updates.

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्तजमशेदपुर (झारखंड) : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टि...
13/06/2026

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त

जमशेदपुर (झारखंड) : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर फिल्मकारों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फेस्टिवल आयोजन समिति को इस वर्ष कुल 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से भेजी गई हैं। प्राप्त फिल्मों में फीचर फिल्म, लघु फिल्म, वृत्तचित्र, सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्में तथा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विषयों को प्रस्तुत करने वाली रचनाएं शामिल हैं।

आयोजन समिति द्वारा सभी प्राप्त फिल्मों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है।

फेस्टिवल में प्राप्त फिल्मों में पलाश, सुंदरी जंगल, झरिया का मुंगरू, मां भारती, बदलाव, लॉकडाउन के गोद में, जय मां काली, धुआं ना हुआ, आत्म परीक्षण, हाथी मेरे साथी, तय है सुबह का आना, लातेहार की हेरिटेज बिल्डिंग, लातेहार पर्यटन की अनकही दास्तान, निर्मला की दुनिया, मेरा लाल, प्रेम जाल, टूटी उड़ान, शिकारी आएगा, मिसिंग डायरी, ऑन ड्यूटी–ऑफ ड्यूटी, भटकते सितारे, कोयला खदानों और धनबाद के प्रभावित क्षेत्रों पर एक वृत्तचित्र, इमरती, मिलोनेर बेला, सिगरेट रहस्य, टर्टल स्टोरी, धुआं और पश्चाताप, तमस-द डार्कनेस, प्रमिला, माटी, ग्रामीण बिजली क्रांति, पलायन, मिट्टी का सम्मान, सपने, मुस्केश कॉलिंग, स्व गौरव, प्रेरणा, महादेव त्रिशूल, स्थिरता की तलाश, एको ऑफ द जंगल, अधूरी उड़ान, लड़ाई छोड़ब नहीं, धुआं, गुनाह, दर्द–मां प्रकृति, उलझन, मानव तस्करी से लड़ें, ड्रग एब्यूज़, इकोडे, चैत्र पर्व, झारखंड चुनाव, डिजिटल इंडिया, वंदे मातरम, सेल्फ फ्रीड, काल शिला, सोच लो, शराबी, खामोश थाली, माही, आखिरी कण, झरिया द बर्निंग लैंड, अलार्म, एकल की छांव में मातृ शक्ति का स्वावलंबन, वजह, गठ्ठर, अंतहीन सफर, पैतकर, हैप्पी बर्थडे विशेश, क्राइम वर्सेस प्रोटेक्शन, वर्ल्ड इज ब्यूटिफुल, दाग, झरिया राज–द बर्निंग किंगडम, दहाड़, टाइम इट्स रिपीट, गुल्लक, बोलो नहीं करो, जगह, गेम्स ऑफ एन्सेस्टर्स, सत्यानाश, किसान का कर्ज, रिवर्थ ऑफ कोबरा, रिइमैजिन ट्रेडिशन, रिविजिटिंग द हिस्ट्री ऑफ सिमडेगा तथा राष्ट्र सेवा में समर्पण जैसी विविध विषयों पर आधारित फिल्में शामिल हैं।

वर्तमान में फेस्टिवल की प्री-व्यू समिति के सदस्य सभी फिल्मों का लगातार अवलोकन कर रहे हैं। समिति द्वारा प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत सभी प्रविष्टियों को मूल्यांकन हेतु जूरी सदस्यों के पास भेजा जाएगा। जूरी द्वारा चयन एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया जाएगा।

फेस्टिवल निदेशक ने बताया कि इस वर्ष प्राप्त फिल्मों की संख्या और विषय-विविधता झारखंड में विकसित हो रही फिल्म संस्कृति का सकारात्मक संकेत है। सामाजिक सरोकार, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन तथा समकालीन चुनौतियों पर आधारित अनेक उत्कृष्ट फिल्मों ने फेस्टिवल को और अधिक समृद्ध बनाया है।

आयोजन समिति ने सभी फिल्मकारों, सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेस्टिवल से संबंधित आगामी सूचनाएं, चयन प्रक्रिया, जूरी पैनल तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समय-समय पर आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की जाएगी। इसलिए सभी प्रतिभागियों एवं फिल्म प्रेमियों से अनुरोध है कि वे फेस्टिवल के आधिकारिक फेसबुक पेज को नियमित रूप से फॉलो करते रहें।
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन आगामी 26 से 28 जून 2026 तक सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में किया जाएगा, जहां चयनित फिल्मों का प्रदर्शन, संवाद सत्र एवं पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

बिहार प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जायेंगे हीरो राजन कुमारचीन यात्रा से भारत आते ही कला क्षेत्र में बिहार का नाम...
13/06/2026

बिहार प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जायेंगे हीरो राजन कुमार

चीन यात्रा से भारत आते ही कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार को मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली : हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता हीरो राजन कुमार ने देश ही नहीं विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया हैं। पिछले दिनों हॉन्गकॉन्ग में इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चार्ली चैप्लिन बनकर दुनिया भर के लोगों को हंसाया। जिससे बिहार पुत्र की चर्चा चारों ओर हो रही हैं। ऐसे में चीन से लौटते ही नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब (स्पीकर हॉल) मे “वॉयस ऑफ बिहार द्वारा उन्हें "बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" से सम्मानित किया जाएगा। कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार का सम्मान होना हैं, जहां वह चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में प्रस्तुति भी देंगे।

परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रस्तुत करने के लिए राजन कुमार को कई नेशनल और इन्टरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। लेकिन, ये उनके लिए सुखद अनुभव है कि हॉन्गकॉन्ग के दौरे से भारत लौटते ही हीरो राजन कुमार को दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित सभागार में बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोगों को सम्मान दिया जाएगा। राजन कुमार का कहना है कि अपने पैतृक राज्य से जुड़ा सम्मान हमेशा दिल के करीब होता है और बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद देता हूं। नमस्ते बिहार या शहर मसीहा नहीं जिसका चर्चित डायलॉग है बिहार में टैलेंट है मगर साइलेंट है। इसी बात को सराहने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है “वॉयस ऑफ बिहार के माध्यम से, इसके लिए बृजेश और उनके साथियों को धन्यवाद हैं। आगे भी बिहार और देश के लिए बेहतर कार्य करता रहूंगा।"

इस साल “बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" में बिहार के सिविल सर्विसेज सहित अन्य क्षेत्र में बिहार को गौरवान्वित करने वाले तमाम लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हीरो राजन कुमार को सम्मानित किए जाने की खबर से प्रशंसकों में हर्ष हैं।

Address


Opening Hours

Monday 11:00 - 05:00
Tuesday 10:00 - 05:00
Wednesday 10:00 - 05:00
Thursday 10:00 - 05:00
Friday 10:00 - 05:00
Saturday 10:00 - 05:00

Telephone

+917654383966

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cine Media Time posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cine Media Time:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share