Dhanbad The Coal Capital

Dhanbad The Coal Capital This page provides local information/news of Dhanbad along with various information about online marketing, real estate, educational institutions etc.

अब मुस्लिम देशों में भी रामायण और महाभरत पढ़ाई जाएगी।
29/09/2021

अब मुस्लिम देशों में भी रामायण और महाभरत पढ़ाई जाएगी।

  भारत ने इज़राइल से चार नए हेरॉन टीपी ड्रोन खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है !! जो पहले निगरानी और टोही मिशन में ...
29/09/2021



भारत ने इज़राइल से चार नए हेरॉन टीपी ड्रोन खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है !! जो पहले निगरानी और टोही मिशन में इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन बाद में इसे "प्रोजेक्ट चीता" के तहत सटीक हमलों के लिए मिसाइलों से लैस और अपग्रेड किया जाएगा. इस साल के अंत तक भारत को सभी 4 ड्रोन्स की डिलीवरी मिल जाएगी.

इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित हेरॉन टीपी सशस्त्र ड्रोन, सीमा पार से हमलों में भारत की मदद कर सकते हैं. ये बहु आयामी ड्रोन हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों का पता लगाने, उन पर नज़र रखने और उन्हें नीचे गिराने में भी सक्षम हैं...

 #लातेहार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान घायल हुए झारखण्ड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को हमने खो दिया। परमात्...
29/09/2021

#लातेहार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान घायल हुए झारखण्ड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को हमने खो दिया।
परमात्मा वीर शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
#विनम्र_श्रद्धांजलि 🙏

 #वेदांता इलेक्ट्रोस्टील हादसा में 6 लाख मुआवज़ा व आश्रितों को ठेका कम्पनी में नियोजन मिलेगा #बोकारो के सियालजोरी स्थित व...
29/09/2021

#वेदांता इलेक्ट्रोस्टील हादसा में 6 लाख मुआवज़ा व आश्रितों को ठेका कम्पनी में नियोजन मिलेगा

#बोकारो के सियालजोरी स्थित वेदांता के इलेक्ट्रोस्टील में हुए हादसे के सभी 3 मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख का मुआवजा व 30-30 हजार अंतिम संस्कार के खर्च दिए गए।
प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बातचीत में एक-एक आश्रित को ठेका कम्पनी में नियोजन मिलेगा।
सोमवार को ब्लास्ट फर्नेस के काम होने के समय हुई दुर्घटना में ओसामा, आलम और नूर की मौत हो गई थी।

आखिर झारखंड से गोवा के लिए चल पड़ी पहली ट्रेन..रात 9:00 बजे रांची से खुल गई यह ट्रेन..
29/09/2021

आखिर झारखंड से गोवा के लिए चल पड़ी पहली ट्रेन..

रात 9:00 बजे रांची से खुल गई यह ट्रेन..

 #धनबाद: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के नीम तला के रहने वाले 27 वर्षीय रवि दूरी बसरिया तालाब में मछली पकड़ने के क्रम में डूब...
28/09/2021

#धनबाद: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के नीम तला के रहने वाले 27 वर्षीय रवि दूरी बसरिया तालाब में मछली पकड़ने के क्रम में डूब गया।डूबने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।सूचना पाकर केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।घटना तीन बजे का बताया जा रहा है।घटना के संबंध में मामा मनोज तुरी ने बताया कि दिन के करीब तीन बजे मछली पकड़ने को लेकर रवि तुरी बसेरिया तालाब आया था।इसी दौरान यह घटना घट गई है।वही केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि घटना की सूचना पर हम लोग बसेरिया तालाब पहुँचे जहाँ रवि तुरी के मामा मनोज तुरी ने बताया कि रवि तुरी तीन बजे मछली पकड़ने की बात कह कर बसरिया तलाव आया था।इसी क्रम में वह डूब गया जिसकी सूचना मुझे चार 4:30 बजे मिली और स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए स्थानीय गोताखोरों से भी बात हुई है। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कल सुबह शव निकालने का प्रयास किया जाएगा मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

रांची// नगड़ी थाना क्षेत्र के नायसराय रिंग रोड तलाब के पास अभी अभी एक अजीब घटना घटी ये लड़की जगरनाथपुर की बताई जा रही है ज...
28/09/2021

रांची// नगड़ी थाना क्षेत्र के नायसराय रिंग रोड तलाब के पास अभी अभी एक अजीब घटना घटी ये लड़की जगरनाथपुर की बताई जा रही है जो एक ऑटो में बैठ कर अपने घर जा रही थी ऑटो जगरनाथपुर नही जा कर ऑटो रिंग रोड की तरफ जाने लगा तो लड़की ने इसका विरोध किया और सोर मचाने लगी तो ऑटो वाले ने चलती गाड़ी से लड़की को नीचे धकेल दिया जिसे लड़की को काफी चोट आई है और बेहोश है मौके PCR 4और पेट्रोलिंग 407 पहुँच कर घायल लड़की को रिंची हॉस्पिटल पहुंचाया और ऑटो वाले कि छान बिन किया जा रहा है।

28/09/2021



पाकिस्तानः बलूच आतंकवादियों ने मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति को बम से उड़ाया, जून में हुई थी स्थापित

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री Babulal Marandi  ने देवघर बाबा की पूजा अर्चना कर झारखंडवासियों की स्वस्थ और सुखी जीवन कामना ...
28/09/2021

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने देवघर बाबा की पूजा अर्चना कर झारखंडवासियों की स्वस्थ और सुखी जीवन कामना की ।

 #मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren    टीका एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह मै शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने  #झारखंड में टीकाकरण हे...
28/09/2021

#मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren टीका एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह मै शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने #झारखंड में टीकाकरण हेतु 60 टीका एक्सप्रेस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंगलवार को हुई झारखण्ड आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस ब...
15/09/2021

मंगलवार को हुई झारखण्ड आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कक्षा छह से ऊपर के सभी स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी गई है। साथ तमाम धार्मिक स्थलों को भी खोले जाने की अनुमति दी गई है।

CM की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। आदेश के अनुसार राज्य के बड़े मंदिरों में प्रति घंटे 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही छोटे मंदिरों में क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत लोग दर्शन कर पाएंगे।
इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कक्षा छह व उससे ऊपर के सभी क्लास ऑफलाइन चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब सभी विद्यालय ऑफलाइन क्लास के मुद्दे पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की सहमति लेकर क्लास शुरू कर सकते हैं। राज्य में शराब की दुकानें, बीयर बार आदि रात के दस बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट को रात के 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में साप्ताहिक लॉकडाउन को समाप्त कर दिया गया है। मतलब आम दिनों की ही तरह रविवार को भी सभी दुकाने खुल सकेंगी।
उसके साथ ही बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दुर्गापूजा के अवसर पर सार्वजनिक पंडाल बनाया जाएगा, लेकिन आम लोगों के दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रसाद वितरण नहीं किया जाएगा। मां दुर्गा की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट तक की होगी। मेला नहीं लगेगा। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंदिर या पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

◆ बैठक में लिए गए निर्णय-
1. सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है।
• धार्मिक स्थल पर संचालन से सभी संबंधित व्यक्ति जैसे पुजारी, पांडा, इमाम, पादरी इत्यादी का कम से कम एक टीका लेना अनिवार्य होगा।

• धार्मिक स्थल पर स्थान की 50% क्षमता में एकत्रित होने की अनुमति दी गई।
• 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी।
• सामाजिक दूरी बनाना अनिवार्य होगा।
• बिना मास्क के प्रवेश नहीं होगा।
• लगातार मास्क लगाना होगा।
2 दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति दी गई।
• पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।
• पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति ( जो कम हो) के एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
• मेला आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।
• मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट होगी।
• कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा।
• पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा।
• पंडाल तीन तरफ़ से घेरा जाएगा।
• भोग वितरण नहीं किया जाएगा।
• पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र नहीं वितरित किया जाएगा।
• आवश्यक रोशनी को छोड़ कर आकर्षक रोशनी प्रतिबंधित होगी।
• संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा, डांडिया इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे।

• 18 वर्ष से कम के व्यक्ति का प्रवेश अपेक्षित नहीं है।
• खाने पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगेगा।
• विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा।
• जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा।
• पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होगा।
• ढाक की अनुमती होगी।
3. कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा के सभी वर्ष की ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई।
4 . स्कूल में 6 से 8 तक ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई।
5. सभी खेल कूद की गतिविधियों की बगैर दर्शक के आयोजन की अनुमति दी गई।
6. बार और रेस्तरां को 11 बजे रात तक खोलने की अनुमति दी गई।

14/09/2021

*झारखण्ड*

*धार्मिक स्थल खुलेंगे*

*दुर्गापूजा में 5 फीट तक की मूर्ति बनेगी*

*स्कूल अब क्लास 6 से ऊपर खुलेंगे*

*सुबह 8 से 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं*

*बार-रेस्तरां रात 11 बजे तक खुलेंगे*

*झारखण्ड आपदा प्रबंधन की बैठक में अहम फैसले*

Address

Bank More Dhanbad
Dhanbad

Telephone

+919234186296

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhanbad The Coal Capital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share