Hello Hind

Website

Hello Hind Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hello Hind, Advertising agency, Faridabad.

" हैलो हिन्द " यह ऐसा ऑनलाइन मंच है। जहां सबकी बात हो सकेगी। अर्थात "सर्वेषाम वार्ता:" के वाक्य को सार्थकता प्रदान करता है। इस मंच पर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के गतिशील परिदृश्य को कवर करने वाली खबरे और विचारों को प्राथमिकता देने का प्रयास है।

03/10/2026
पावर कट की समस्या के ‘पावरफुल’ समाधान का भरोसाफरीदाबाद में लघु उद्योग भारती की अहम बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली ...
02/10/2026

पावर कट की समस्या के ‘पावरफुल’ समाधान का भरोसा

फरीदाबाद में लघु उद्योग भारती की अहम बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर मंथन। डीएचबीवीएन के एसई अमित कुमार कंबोज ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ ‘नो पावर कट जोन’ की दिशा में रोडमैप पर चर्चा की।
लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह कोच्छड़ ने बिजली से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान और नियमित संवाद की जरूरत पर जोर दिया। महासचिव दिनेश शर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उद्योगों के सुचारू संचालन की सबसे अहम जरूरत है।

बैठक में अधिकारियों ने उद्यमियों की जमीनी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

कच्चे माल की महंगाई से MSME पर दोहरी मार!क्राफ्ट पेपर 30% तक महंगा, वहीं ITC में कार्यशील पूंजी फंसने से छोटे उद्योगों क...
01/10/2026

कच्चे माल की महंगाई से MSME पर दोहरी मार!

क्राफ्ट पेपर 30% तक महंगा, वहीं ITC में कार्यशील पूंजी फंसने से छोटे उद्योगों की मुश्किलें बढ़ीं।
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

लगातार बढ़ती कीमतों से कोरुगेट बॉक्स, पैकेजिंग, प्लास्टिक, पॉलीबैग, फोम और इंजीनियरिंग उद्योग प्रभावित।

कई कच्चे माल के दाम हर 2-3 दिन में बदलने से लागत का आकलन मुश्किल।

18% GST पर कच्चा माल खरीदने और 5% GST पर तैयार माल बेचने से ITC में पूंजी फंसने की शिकायत।

IBA ने ITC रिफंड को सरल और समयबद्ध बनाने तथा MSME को कार्यशील पूंजी सहायता देने की मांग की।

👉 क्या सरकार को MSME की इस समस्या पर तत्काल राहत देनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें ...

मयूर विहार से AIIMS तक अब ‘सिग्नल फ्री’ सफरदिल्लीवासियों के लिए सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी सुविधा शुरू हुई है। ₹1,635...
30/09/2026

मयूर विहार से AIIMS तक अब ‘सिग्नल फ्री’ सफर

दिल्लीवासियों के लिए सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी सुविधा शुरू हुई है। ₹1,635 करोड़ की लागत से तैयार बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 को शुरू कर दिया गया है।

क्या होगा फायदा?

मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली और AIIMS तक आसान कनेक्टिविटी

कई प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों से मिलेगी राहत

यात्रा का समय करीब 35-40 मिनट से घटकर लगभग 15 मिनट होने की उम्मीद

NH-24, DND फ्लाईवे और रिंग रोड पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद

सराय काले खां के रेलवे, ISBT और मेट्रो कनेक्शन को भी फायदा
इसके साथ मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का भी शिलान्यास किया गया।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ा तोहफाअब रोज-रोज टिकट खरीदने और बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मिलेगी राहत। NCRTC ने NCM...
29/09/2026

नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा

अब रोज-रोज टिकट खरीदने और बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मिलेगी राहत। NCRTC ने NCMC यूज़र्स के लिए ‘ट्रिप पास’ की सुविधा शुरू कर दी है।

एक तय रूट पर 1 से 40 ट्रिप तक पास का विकल्प

नियमित यात्रियों का बचेगा समय

EFO और TVM से पास खरीदने/टॉप-अप की सुविधा

स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों कोच के लिए विकल्प

पास की वैधता 15 से 90 दिनों तक

स्कूल-कॉलेज के छात्रों, कामकाजी लोगों, कारोबारियों और रोजाना नमो भारत से सफर करने वालों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

#नमोभारत #ट्रिपपास #एनसीएमसी

व्यापार बढ़ाने से लेकर समस्याओं के समाधान तक…एक मंच पर जुटे व्यापारी और उद्यमीनोएडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल...
28/09/2026

व्यापार बढ़ाने से लेकर समस्याओं के समाधान तक…
एक मंच पर जुटे व्यापारी और उद्यमी

नोएडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन और संवाद कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों ने एक-दूसरे के कारोबार से परिचय प्राप्त किया और आपसी सहयोग, नेटवर्किंग तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।
करीब 100 सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं प्रतिष्ठानों के लिए संगठन के बोर्ड प्रदान किए गए।
कार्यशाला में व्यापार जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह के समक्ष रखा गया। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

िन्द #उत्तरप्रदेशउद्योगव्यापारमंडल #व्यापारी #उद्यमी #व्यापारविस्तार

UPITS में IIA का उद्योग संवाद, उद्यमियों में बढ़ा उत्साहग्रेटर नोएडा में चल रहे UP International Trade Show-2026 में IIA...
28/09/2026

UPITS में IIA का उद्योग संवाद, उद्यमियों में बढ़ा उत्साह

ग्रेटर नोएडा में चल रहे UP International Trade Show-2026 में IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल ने IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के स्टॉल का दौरा कर उद्यमियों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की और चैप्टर के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने विभिन्न IIA सदस्यों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके उत्पादों एवं व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह, श्री जे.एस. राणा सहित गाजियाबाद एवं ग्रेटर नोएडा के अनेक पदाधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

इसके बाद IIA प्रतिनिधिमंडल ने UP Skill Development Mission (UPSDM) के स्टॉल पर पहुंचकर उद्योगों की जरूरतों और कौशल विकास के बीच बेहतर तालमेल को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उद्यमियों ने अपने सुझाव साझा किए और उद्योग-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

गाजियाबाद में विकास का नया रिकॉर्ड! एक टेंडर, 779 विकास कार्य… करीब ₹271 करोड़ का मेगा प्लान!गाजियाबाद नगर निगम ने वर्ष ...
27/09/2026

गाजियाबाद में विकास का नया रिकॉर्ड!

एक टेंडर, 779 विकास कार्य… करीब ₹271 करोड़ का मेगा प्लान!
गाजियाबाद नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए एक ही निविदा सूची में 779 विकास कार्यों को शामिल किया है। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में तैयार इस योजना के तहत शहर के 100 वार्डों में सड़क, नाली-नाला और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

🔹 ए-क्यूआई के 66 कार्य – ₹134.85 करोड़
🔹 अवस्थापना निधि के 13 कार्य – ₹39.79 करोड़
🔹 पार्षद/नामित पार्षद व अन्य 713 कार्य – ₹96.28 करोड़

कुल 779 कार्य | करीब ₹270.96 करोड़
नगर निगम के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों को एक ही निविदा सूची में शामिल करना अब तक का रिकॉर्ड बताया गया है।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

#गाजियाबाद #विकासकार्य #नगरनिगम #विकास_का_नया_रिकॉर्ड

Address

Faridabad
121001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hello Hind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share