14/05/2026
हर साल पिछड़ता नूंह, आखिर जिम्मेदार कौन?
हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में नूंह जिले का फिर प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहना पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य, अभिभावकों की उम्मीदों और समाज की प्रगति से जुड़ा सवाल है।
“The Meo” परिवार आप सभी प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारियों से विनम्र अपील करता है कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने हेतु विशेष और प्रभावी कदम उठाए जाएं। ग्रामीण विद्यालयों की वास्तविक स्थिति, शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग, कमजोर स्कूलों की पहचान और अभिभावकों की भागीदारी पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
हम मानते हैं कि नूंह के बच्चे प्रतिभाशाली हैं, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन, संसाधन और सकारात्मक माहौल की जरूरत है। यदि प्रशासन, शिक्षक, समाज और अभिभावक मिलकर प्रयास करें तो आने वाले वर्षों में नूंह शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल बन सकता है।
“The Meo” शिक्षा जागरूकता, मोटिवेशन, कैरियर काउंसलिंग और सामाजिक सहयोग के माध्यम से हर सकारात्मक पहल में प्रशासन के साथ खड़ा रहेगा।