खबर न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश भारत

  • Home
  • India
  • Gauriganj
  • खबर न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश भारत

खबर न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश भारत खबर न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश भारत

11/09/2026

सेंट्रल पर यात्रियों से अभद्रता, RPF ने 8 किन्नरों को पकड़ा

#कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता और परेशान करने की शिकायत पर RPF ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान जवानों को स्टेशन के दिल्ली एंड की ओर किन्नरों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची RPF टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ किन्नरों को हिरासत में लेकर RPF थाने पहुंचाया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है। RPF अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन परिसर में यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किन्नरों के खिलाफ भी पूर्व में कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। RPF की कार्रवाई के बाद स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता करने वालों में हड़कंप मचा है। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

 #तिलोई पूर्व भाजपा महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दिया ढांढस​ #अमेठी। भारतीय ...
11/09/2026

#तिलोई पूर्व भाजपा महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दिया ढांढस

​ #अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री #राकेश_त्रिपाठी का क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में उन्होंने दो शोकाकुल परिवारों के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।​राकेश त्रिपाठी सबसे पहले पूरे बब्भन (मोहइया केसरिया) निवासी श्री राम यादव जी के आकस्मिक निधन की खबर मिलने पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी।
​इसके पश्चात, वह #पूरे_कालिका_ब्रह्मनी, #फुरसतगंज) निवासी #इन्दल_पासी (भाई: #सुभाष_पासी 'फौजी') के निधन पर उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और इस कठिन परिस्थिति में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
​क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राकेश त्रिपाठी का यह सामाजिक सरोकार और सेवा भाव नया नहीं है, बल्कि यह उन्हें पारिवारिक संस्कारों एवं पीढ़ियों से विरासत में मिला है। राजनीति से परे हटकर आमजन के सुख-दुःख में लगातार खड़े रहने की उनकी इस कार्यशैली की स्थानीय लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन Rakesh Tripathi

नकाबपोश दबंगों ने नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर किया हमलाएक युवक के सिर में गंभीर चोट, बाइक भी क्षतिग्रस्त; वारदात के ...
11/09/2026

नकाबपोश दबंगों ने नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर किया हमला

एक युवक के सिर में गंभीर चोट, बाइक भी क्षतिग्रस्त; वारदात के बाद आरोपी फरार

#अमेठी। अमेठी कस्बे में नमाज पढ़कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर नकाबपोश दबंगों ने बीच सड़क डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी अमेठी में भर्ती कराया गया है।

मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित चंदुल आरा मशीन गली का है। लोटनशाह #तकिया_मोहल्ला निवासी #चांद_बाबू पुत्र ी अपने चचेरे भाई सादाब के साथ जामा मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। बाइक खराब होने के कारण दोनों उसे पैदल लेकर जा रहे थे। जैसे ही दोनों आरा मशीन के पास गली में पहुंचे, तभी वहां पहुंचे नकाबपोश दबंगों ने दोनों पर डंडों से हमला कर दिया।

हमले में चांद बाबू के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

11/09/2026

क्या यह सही है 5G नेटवर्क की मांग को लेकर टावर ऑपरेटर को बनाया बंधक, वीडियो वायरल

जनपद #फतेहपुर के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से 5G नेटवर्क की सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के ऑपरेटर को टावर से बांध दिया और गांव में 5G नेटवर्क शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगे हैं, लेकिन इनमें से किसी भी नेटवर्क पर 5G सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक समय में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और जरूरी संचार में परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ऑपरेटर को बांधने की घटना को लेकर पुलिस या संबंधित टेलीकॉम कंपनियों की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #हाईलाइट #फॉलोवर

11/09/2026

अमेठी जनपद के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के सालपुर फाटक के पास अनियंत्रित पिकअप ऑटो के ऊपर चढ़ गई। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

11/09/2026

जिला #बार_एसोसिएशन #सुल्तानपुर के चुनाव में बृहस्पतिवार को मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। धांधली के आरोप लगने के बाद दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके चलते मतगणना रोक दी गई और चुनाव रद्द कर दिया गया। यह घटना दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में शाम के समय हुई। हंगामे के बीच बार की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द करने का एलान किया। देर शाम एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे और अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा समेत अन्य वकीलों ने जिला जज सुनील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने जिला जज को पूरे मामले की जानकारी दी। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

11/09/2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, मची अफ़रा-तफ़री

#अमेठी l #भाले_सुल्तान_शहीद_स्मारक_थाना क्षेत्र के #रानीगंज_बाजार में देर शाम तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। रोड किनारे दुकान के पास पेड़ के नीचे खड़ी एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कड़कड़ाती बिजली महिला के शरीर को छूकर निकल गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए उसके हाथ-पैर ने काम करना बंद कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) ले गए।
​अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

11/09/2026

हमीरपुर में #भाजपा चेयरमैन और सपा की पूर्व चेयरमैन में मारपीट! वीडियो वायरल

#उत्तर_प्रदेश के #हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा चेयरमैन और सपा की पूर्व चेयरमैन के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मारपीट की वजह और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #हाईलाइट #फॉलोवर

 #तिलोई  #अमेठी ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के आवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
10/09/2026

#तिलोई #अमेठी ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के आवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परमपूज्य मुकेश आनंद जी महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कर हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण ,

महराज जी ने बताया मनुष्य अगर कथा सुने तो कथा उसके जीवन में उतरनी चाहिये।आज गांवों में दुर्गा पूजा होती है लेकिन फिर भी बेटियां अपनों से ही सुरक्षित नही है इसलिये हम सबको जागरुक होने की आवश्यकता है और अपने बच्चों पर नजर रखें।यह बात ब्लाक प्रमुख तिलोई के पैतृक आवास पूरे दान सिंह वैस में आयोजित श्रीराम कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास मुकेश आनंद जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि संसार माया है और माया पति भगवान है शरीर माता पिता का दिया हुआ है लेकिन आत्मा परमात्मा द्वारा प्रदान किया हुआ है इसलिये व्यक्ति शरीर से परिवार के लिये कार्य करता है लेकिन आत्मा से परमात्मा के लिये जप करना चाहिये। कथा व्यास मुकेश आनंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम से हनुमान जी ने कभी कुछ नही मांगा जिसके कारण दुनिया में श्रीराम से ज्यादा हनुमान जी के मंदिर बने हैं। उन्होंने कहा कि गंगा जी में अपवित्र व्यक्ति स्नान करने जाता है लेकिन मंदिर में मनुष्य पवित्र होकर जाता है। उन्होंने कहा कि जो पहले राम कृष्ण के नाम से जाने जाते थे वह आज अल्फ़ा बीटा के नाम से जाना जाने लगा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।ये वृक्ष की कमी नहीं है जबकि उन वृक्षों को लगाने वाले लोगों की कमी है।उन्होंने कहा कि जिस देश में बहुओं को रानी जैसे रखा जाता है वह राजभवन बन जाता है लेकिन जहां दासी जैसे रखा जाता है वह भवन शमशान बन जाता है।कथा व्यास ने बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्रीराम कथा समापन के उपरांत विशाल भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख तिलोई के सुपुत्र अखण्ड प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सिद्वार्थ सिंह राठौर, दिग्विजय सिंह अतिथियों के स्वागत सत्कार में लगे रहे।कार्यक्रम का संचालन धर्मेश मिश्रा ने किया।ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह एवं कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती पूजन कर कथा व्यास का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर गौरीगंज के विधायक #राकेश_प्रताप_सिंह,कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह, #गौरीगंज के ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, बाबू तेज प्रताप सिंह, #विजय_विक्रम_सिंह, राम विलास सिंह, नटराज सिंह राठौर,हिमांशु सिंह, राम प्रसाद मिश्रा, रमन सिंह, राजेश विक्रम सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, #भवानी_दत्त_दीक्षित, कर्ण कुमार बाजपेयी, मनीष सिंह, रमन बाजपेयी, बिपुल सिंह चौहान, सोनू यज्ञसैनी,प्रमोद त्रिपाठी, मनीष सिंह,वीरेन्द्र तिवारी,अंकित पासी,खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा सिंह, सत्येंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, सज्जन पाण्डेय,दिलीप शुक्ला, संतोष तिवारी, कमलेश यादव, राज कुमार शर्मा सहित अन्य तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मृगांकेश्वर शरण सिंह विधानसभा-तिलोई राजा मयंकेश्वर शरण सिंह अशरफ प्रधान Tiloi News UP Munna singh Tiloi बब्लू सिंह प्रधान #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

10/09/2026

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया विरोध, जेसीबी पर पथराव

#अंबेडकरनगर। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने हाथ में डंडे लेकर विरोध जताया और जेसीबी पर पत्थर फेंके। स्थिति बिगड़ती देख टीम बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र में पॉलिथीन से बने छप्पर को हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, वहां मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं डंडा लेकर जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं और कार्रवाई का विरोध किया। इसी दौरान जेसीबी पर पत्थर भी फेंके गए।

महिलाओं के आक्रामक विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। टीम ने स्थिति को देखते हुए फिलहाल कार्रवाई रोक दी और बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों ने मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।, #हाईलाइट #टॉप_फ़ैन

Address

Tiloi Amethi
Gauriganj
229309

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर न्यूज अमेठी उत्तर प्रदेश भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share