06/08/2026
🌾 नगवां पंचायत की आवाज़ – आपकी आवाज़ 🌾
नगवां पंचायत का विकास तभी संभव है, जब हर नागरिक अपनी बात खुलकर रखे। चाहे समस्या सड़क की हो, पानी की हो, बिजली की हो, स्ट्रीट लाइट की हो, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता या किसी भी जनहित के मुद्दे की—आपकी राय और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं।
यह मंच किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विरोध के लिए नहीं, बल्कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा के लिए है। आइए, अपनी पंचायत की समस्याओं और उनके समाधान पर मिलकर बात करें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और विकसित नगवां पंचायत मिल सके।
यदि आपके पास कोई सुझाव, शिकायत, समस्या या विकास से जुड़ा कोई मुद्दा है, तो उसे हमारे साथ साझा करें। आपकी एक आवाज़ बदलाव की शुरुआत बन सकती है।
📢 अपनी बात रखें, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करे
📩 Instagram:
नगवां पंचायत – हमारा गाँव, हमारी जिम्मेदारी, हमारा विकास।