News100 Hindi

News100 Hindi NEWS 100 HINDI IS SOCIAL MEDIA NEWS PLATFORM TO RAISE THE VOICE OF POOR, UNDERPRIVILEGED & POVERTY-STRICKEN LOT.

✅ उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से NEET (UG)-2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल में लॉगिन करें और Refund Link पर क्लिक करें।...
23/05/2026

✅ उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से NEET (UG)-2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल में लॉगिन करें और Refund Link पर क्लिक करें।

✅ बैंक खाते की सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार चाहें तो Cancelled Cheque भी अपलोड कर सकते हैं।

✅ एक बार बैंक विवरण जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

महत्वपूर्ण तिथि

📅 बैंक खाता विवरण जमा करने की सुविधा:

22 मई 2026 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक

NTA की सलाह

⚠️ उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे NEET (UG)-2026 परीक्षा शुल्क के संबंध में Chargeback (बैंक से भुगतान वापस लेने की प्रक्रिया) शुरू न करें।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्षेत्रीय जनता से डीज़ल, पेट्रोल की एक एक बूंद बचाने की अपील
22/05/2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्षेत्रीय जनता से डीज़ल, पेट्रोल की एक एक बूंद बचाने की अपील

सिंधिया की वापसी ! पर राजनीति फिर गरमाई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल' ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि ज्योतिरा...
22/05/2026

सिंधिया की वापसी ! पर राजनीति फिर गरमाई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल' ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में वापस आते हैं, तो वे पार्टी छोड़ देंगे। बयान के बाद कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है और नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

22/05/2026

#ग्वालियर में हाईकोर्ट के एक एडवोकेट को जालसाजों ने सस्ती दर पर सीमेंट दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 93 हजार 200 रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। ठगों ने अंधेरी मुंबई के एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित एडवोकेट की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड के पीछे रहने वाले लखनलाल शर्मा ग्वालियर हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। मार्च 2026 में वे अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसके लिए उन्हें थोक में सीमेंट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर ‘अल्ट्राटेक सीमेंट डीलर’ सर्च किया था।इसके बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को अल्ट्राटेक कंपनी का प्रतिनिधि बताया और जल्द ही लोकल डीलर से संपर्क कराने की बात कही। कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को आशीष शुक्ला बताने वाले व्यक्ति ने अल्ट्राटेक का ऑथराइज्ड डीलर होने का दावा किया। 840 बोरी सीमेंट का सौदा 230 रुपए प्रति बोरी के सस्ते रेट पर तय किया गया।ठग ने वॉट्सऐप पर जीएसटी सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, कैंसल चेक और डिलीवरी एड्रेस जैसे दस्तावेज भेजकर भरोसा कायम किया और 1,93,200 रुपए का फर्जी इनवॉइस बिल भी भेज दिया।फर्जी बिल पर भरोसा कर एडवोकेट ने अपनी पत्नी के खाते से अंधेरी (मुंबई) स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। अगले दिन जब डिलीवरी नहीं मिली और दोनों नंबर बंद मिले, तो एडवोकेट असली अल्ट्राटेक डीलर के पास पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि दिया गया बिल पूरी तरह फर्जी है। ठगी का पता चलते ही एडवोकेट ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब बैंक खाते और मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर साइबर ठगों की तलाश में जुटी है।

22/05/2026

*कॉम्बिंग गश्त के दौरान 249 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 303 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक*

🔴 *कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 121 स्थाई एवं 128 गिरफ्तारी सहित कुल 249 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 303 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।*
🔴 *कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब का थाना मुरार, इन्दरगंज, गिजौर्रा, बेलगढ़ा में 01-01 प्रकरण तथा थाना महाराजपुरा में 02 प्रकरण पंजीबद्व किये गये और थाना घाटीगांव में जुआ का 01 एवं थाना हजीरा में अवैध हथियार का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।*
🔴 *इस दौरान धारा 107/116 जाफौ के तहत 04 प्रकरणों में 11 पर कार्यवाहियां की गई और 01 अन्य प्रकरण में कार्यवाही की गई।*

ग्वालियर। 22.05.2026। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 21/22 मई 2026 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे), प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

*इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 121 स्थाई वारंट, 128 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 158 गुण्डा एवं 145 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब का थाना मुरार, इन्दरगंज, गिजौर्रा, बेलगढ़ा में 01-01 प्रकरण तथा थाना महाराजपुरा में 02 प्रकरण पंजीबद्व किये गये और थाना घाटीगांव में जुआ का 01 एवं थाना हजीरा में अवैध हथियार का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान धारा 107/116 जाफौ के तहत 04 प्रकरणों में 11 पर कार्यवाहियां की गई और 01 अन्य प्रकरण में कार्यवाही की गई।*

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

पंद्रह साल के लम्बे इंतजार के बाद  #लंदन के  #म्यूजियम में रखी  #वाग्देवी की मूल प्रतिमा से मिलती जुलती  #ग्वालियर के  #...
22/05/2026

पंद्रह साल के लम्बे इंतजार के बाद #लंदन के #म्यूजियम में रखी #वाग्देवी की मूल प्रतिमा से मिलती जुलती #ग्वालियर के #प्रभातराय #स्टूडियो में रखी वाग्देवी की प्रतिमा भोजशाला में होगी स्थापित !

भोजशाला को कोर्ट ने मंदिर मानते हुए यहां पूजा अर्चना को अनुमति दे दी है। यह खबर सुनते ही ग्वालियर के प्रभात राय के स्टूडियो में खुशी का माहौल है। खुशी की एक खास वजह भी है क्यों कि इस स्टूडियो में वाग्देवी की वह प्रतिमा रखी हुई है जिसे 15 साल पहले भोजशाला में स्थापित करने के लिए तैयार किया गया था। बात साल 2011 की है। तब आरएसएस के वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रभात राय को मां वाग्देवी की प्रतिमा बनाने का काम दिया था। प्रभात राय ने अपनी टीम के साथ मिलकर डेढ़ महीने में मां वाग्देवी की प्रतिमा तैयार कर दी। 300 किलो वजनी यह प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित है। खास बात यह है कि यह प्रतिमा हूबहू वाग्देवी की उस मूल प्रतिमा जैसी है जो इस वक्त लंदन के म्यूजियम में रखी है। प्रतिमा तो तैयार हो गई लेकिन स्थापित नहीं हो सकी। धार्मिक तनाव की वजह से प्रतिमा की स्थापना नहीं हुई। प्रतिमा प्रभात राय के स्टूडियो में ही रखी रह है। इस बात को 15 साल बीत चुके है। बीते दिनों कोर्ट ने जब भोजशाला को मंदिर मानते हुए इसमें पूजा अर्चना की इजाजत दी तो इस स्टूडियो के कारीगरों में खुशी दौड़ पड़ी। प्रभात तो स्वर्गवासी हो चुके है लेकिन उनके सहयोगी कारीगर रामावतार कुशवाह बताते है कि उन्होंने की यह मूर्ति बनाने में सहयोग किया था। अब कोर्ट का सुनकर उन्हें उम्मीद लगी है कि शायद मां वाग्देवी की प्रतिमा को भोजशाला में स्थापित किया जाएगा। लेकिन खास बात है कि अभी तक किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हम आपको बता दें कि मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को अंग्रेज लंदन ले गए थे। तब से भोजशाला को मां की प्रतिमा का इंतजार है। इधर तैयार हो चुकी मा वाग्देवी की प्रतिमा 15 साल से स्थापना के लिए रखी हुई है। ऐसे में अगर यह प्रतिमा भोजशाला में स्थापित होती है तो ये ग्वालियर के लिए गौरव की बात होगी।

21/05/2026

#ग्वालियर - तेज रफ्तार कार ने ऑटो और ई- रिक्शा को मारी टक्कर.. यात्रियों से भरा ऑटो पलटा..
चालक सहित पांच लोग घायल..
घटना का सीसी टीवी आया सामने..
राम मंदिर के पास हुआ हादसा..
टक्कर के बाद आरोपी कार चालक मौके से हुआ फरार..
इंदरगंज थाना क्षेत्र का मामला..
#सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार की पहचान में जुटी..


21/05/2026

पूर्व प्रधानमंत्री #राजीवगांधी की #पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।
21 मई को ग्वालियर शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तकनीक, संचार और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

 #महिलाएं करें  #अंतिम  #संस्कार या नहीं? #देहदान या  #दाहसंस्कार? पं. जीएम हिंगे के बयान के बाद धर्म, परंपरा और आधुनिक ...
21/05/2026

#महिलाएं करें #अंतिम #संस्कार या नहीं?
#देहदान या #दाहसंस्कार? पं. जीएम हिंगे के बयान के बाद धर्म, परंपरा और आधुनिक सोच पर छिड़ी बहस।

ग्वालियर में हिंदू धर्म शास्त्र के जानकार एवं ज्योतिषाचार्य पं. जीएम हिंगे द्वारा दिए गए बयान के बाद देहदान, दाह संस्कार और महिलाओं द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर बहस तेज हो गई है।

पं. हिंगे ने कहा कि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शरीर पंचतत्व में दाह संस्कार के माध्यम से ही विलीन होता है, केवल देहदान करने से नहीं। उनका कहना है कि अग्नि संस्कार सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शरीर को अग्नि को समर्पित करना ही अंतिम संस्कार माना गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मेडिकल शिक्षा और शोध के लिए लोग देहदान कर रहे हैं, लेकिन धर्मशास्त्रों में दाह संस्कार का विशेष महत्व बताया गया है। पं. हिंगे के अनुसार शरीर अग्नि, मिट्टी और अन्य जीवों का भी आहार बनता है, इसलिए शास्त्रों में दाह संस्कार को आवश्यक माना गया है।

इसके साथ ही महिलाओं द्वारा दाह संस्कार किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को श्मशान और दाह संस्कार से दूर रहने की परंपरा रही है। हालांकि आधुनिक समय में कई परिवारों में बेटियां भी अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार कर रही हैं।

पं. हिंगे के इन बयानों के बाद समाज में दो तरह की राय सामने आ रही है। एक पक्ष इसे धर्म और परंपरा से जुड़ा विषय बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष मानव सेवा, समानता और बदलते सामाजिक मूल्यों के अनुसार देहदान और महिलाओं की भागीदारी को सही ठहरा रहा है।

इस मुद्दे ने धार्मिक मान्यताओं और आधुनिक सोच के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

21/05/2026

आज भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
#ग्वालियर

congress

फाइनल ईयर की स्टूडेंट को 📱 पर बोला  #प्रोफेसर " #मैं तुम पर  #फिदा हूं...  #डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए  #पेपरआउट करा दि...
20/05/2026

फाइनल ईयर की स्टूडेंट को 📱 पर बोला #प्रोफेसर
" #मैं तुम पर #फिदा हूं... #डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए #पेपरआउट करा दिया....जल्दी घर से लौट आओ " 🚨 पुलिस ने लिया हिरासत में।

Address

82, NEW RESHAM MILL , PRAGATI NAGAR , BIRLANAGAR
Gwalior

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News100 Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share