Kisan India

Kisan India Unnat Kisan samriddhi Bharat

किसान भाइयों urea गोल्ड आने वाला है जिसमें नाइट्रोजन सल्फर कोटेड दाना मिलेगा
31/01/2026

किसान भाइयों urea गोल्ड आने वाला है जिसमें नाइट्रोजन सल्फर कोटेड दाना मिलेगा

यूरिया का गलत उपयोग यहां हो रहा हैं इसलिए तो मार्केट मे यूरिया की किल्लत पड़ जाती हैं 😮‍💨🥵😤
30/01/2026

यूरिया का गलत उपयोग यहां हो रहा हैं इसलिए तो मार्केट मे यूरिया की किल्लत पड़ जाती हैं 😮‍💨🥵😤

नमस्कार किसान साथियों 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होगा जिसमें किसानों के लिए ये योजनाएं के लिए उम्मीद है कुछ घोषणा हो 📢 बजट ...
30/01/2026

नमस्कार किसान साथियों 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होगा जिसमें किसानों के लिए ये योजनाएं के लिए उम्मीद है कुछ घोषणा हो
📢 बजट 2026 से किसानों की 7 बड़ी उम्मीदें
(खेती, सिंचाई, बीमा और आय सुरक्षा पर क्या मिल सकता है?)
हर साल केंद्रीय बजट किसानों के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। बजट 2026–27 से किसानों की अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं, क्योंकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, मौसम अनिश्चित हो चुका है और बाजार में स्थिर आय एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बदलते हालात में किसान सरकार से ठोस, व्यावहारिक और दीर्घकालीन राहत की उम्मीद कर रहे हैं। इन्हीं उम्मीदों के आधार पर बजट 2026 से जुड़ी किसानों की 7 बड़ी अपेक्षाएं इस प्रकार हैं—
1️⃣ फसल बीमा योजना को मजबूत करने की मांग
बेमौसम बारिश, सूखा, ओलावृष्टि और लू जैसी आपदाएं लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं।
किसानों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में—
क्लेम निपटान तेज और पारदर्शी होगा
नुकसान का सही आकलन किया जाएगा
ज्यादा किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा
यदि बीमा प्रक्रिया सरल होती है, तो फसल नुकसान के बाद किसानों को कर्ज के बोझ से बचाया जा सकता है।
2️⃣ सिंचाई के लिए अधिक बजट और स्थायी जल समाधान
आज भी देश का बड़ा हिस्सा वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है।
बजट 2026 से किसानों को उम्मीद है कि—
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अधिक बजट मिलेगा
नहरों की मरम्मत होगी
ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा
तालाब व जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जाएंगी
बेहतर सिंचाई से उत्पादन स्थिर होगा और जोखिम कम होगा।
3️⃣ नकली बीज पर सख्त कानून (नया सीड बिल)
नकली और घटिया बीज किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं।
किसानों की उम्मीद है कि—
नया सीड बिल लागू होगा
नकली बीज बेचने वालों पर कड़ा जुर्माना और सजा होगी
बुवाई के स्तर पर ही किसान को सुरक्षा मिलेगी
यह कानून खेती की नींव को मजबूत कर सकता है।
4️⃣ कृषि ऋण और सस्ते क्रेडिट की आसान उपलब्धता
बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी की लागत तेजी से बढ़ी है।
बजट 2026 से किसान चाहते हैं—
कृषि ऋण आसान और समय पर मिले
ब्याज दरें कम हों
किसान साहूकारों पर निर्भर न रहें
सस्ता और सुलभ कर्ज किसानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।
5️⃣ पीएम धन-धान्य कृषि योजना का विस्तार
इस योजना को अभी 100 जिलों में लागू किया गया है।

नमस्कार किसान साथियों आप खेती करते समय इन सब का ध्यान रखे कुछ जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं अच्छी लगे तो शेयर जरूर कर...
30/01/2026

नमस्कार किसान साथियों आप खेती करते समय इन सब का ध्यान रखे कुछ जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

1. फसल में आयरन होगा तो इल्ली नही आएगी

2)फसल में सल्फर होगा तो फंगस नही लगेगा

3)फसल में जिंक होगा तो कोई भी वायरस का प्रकोप नही होगा

4)फसल में तांम्बा,मैगनीज होगा तो बैक्टीरियल ब्लास्ट जैसी बीमारी नही आएगी

5)फसल में कैल्सियम होगा तो रसचुसक कीट नही आएंगे

6)वर्तमान में मिट्टी की ऊपरी सतह में उक्त खनिज तत्व नही है इसीलिए फसलों में बीमारियाँ आ रही है। खनिज तत्वों की कमी से फसल की उपज भी गिरती है,जैसे

7)फसल में बोरान कैल्सियम नही होगा तो नई कोपलें नही आती और फूल नही आते है,फल फटते है।

8)फसल में फॉस्फोरस नही होगा तो पत्ते टेढ़े-मेढ़े हो जाते है,फसल की ऊँचाई नही आती है।

9. फसल में पोटास नही होगा तो फसल में कंसे नही आते,फल कम लगते है,फल छोटे रह जाते है।

10)फसल में जिंक सल्फर नही होगा तो फलो में स्वाद नही आता
*ये सभी तत्व अगर प्राकृतिक तरीके से तैयार किए हुए इस्तेमाल करते हैं तो फसल का उत्पादन बहुत अच्छा होता है और गुणवत्ता बहुत अच्छी होती हैं

नाबार्ड (NABARD) ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, डेयरी, और सूक्ष्म-उद्यमों (MSME) के लिए रियायती ब्याज दर और सब्सिड...
30/01/2026

नाबार्ड (NABARD) ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, डेयरी, और सूक्ष्म-उद्यमों (MSME) के लिए रियायती ब्याज दर और सब्सिडी के साथ ऋण प्रदान करता है।
डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री, एग्री-क्लीनिक, जैविक खेती, और ग्रामीण स्टार्टअप्स जैसे व्यवसाय इसके लिए उपयुक्त हैं, जहाँ 25% से 33% तक सब्सिडी मिल सकती है।
नाबार्ड ऋण के लिए प्रमुख लघु व्यवसाय (Small Businesses):
• डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming):
छोटे डेयरी फार्म, दूध उत्पादन और मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना।
• पशुपालन और पोल्ट्री (Livestock & Poultry):
बकरियाँ, भेड़, सूअर पालन और पोल्ट्री फार्म (चिकन फार्म) का व्यवसाय।
• एग्री-क्लीनिक और एग्री-बिजनेस (ACABC):
कृषि स्नातक कृषि से संबंधित सेवाएँ जैसे मिट्टी परीक्षण, कीटनाशक वितरण आदि शुरू कर सकते हैं।
• जैविक खेती (Organic Farming):
जैविक उर्वरक उत्पादन, वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) यूनिट।
• कृषि प्रसंस्करण (Agri-Processing):
फसल के बाद का प्रसंस्करण (Post-Harvest Processing) से जुड़े व्यवसाय।

NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) ग्रामीण क्षेत्रों मेंकृषि, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, फूड प्रोसे...
30/01/2026

NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) ग्रामीण क्षेत्रों में
कृषि, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, फूड प्रोसेसिंग, MSME और स्टार्टअप के लिए लोन सुविधा देता है।

⚠️ ध्यान दें: NABARD सीधे आम लोगों को लोन नहीं देता, बल्कि
बैंक / सहकारी बैंक / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) के माध्यम से लोन दिलवाता है।

✅ NABARD लोन लेने की प्रक्रिया (Step by Step)
1️⃣ व्यवसाय/योजना तय करें
सबसे पहले यह तय करें कि आप किस काम के लिए लोन चाहते हैं, जैसे:
डेयरी फार्म 🐄
पोल्ट्री फार्म 🐔
फूड प्रोसेसिंग यूनिट 🍞
खेती या एग्री बिजनेस 🌾
MSME / ग्रामीण उद्योग

2️⃣ प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report) बनाएं
इसमें ये बातें होती हैं:
व्यवसाय का पूरा विवरण
कुल लागत
खुद का निवेश (Margin Money)
अनुमानित मुनाफा
लोन राशि और वापसी अवधि
📌 बिना प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लोन पास नहीं होता

3️⃣ नजदीकी बैंक में आवेदन करें
आप इन बैंकों में अप्लाई कर सकते हैं:
राष्ट्रीयकृत बैंक (SBI, PNB, BOI आदि)
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)
जिला सहकारी बैंक
👉 बैंक ही आपका आवेदन NABARD स्कीम के तहत आगे बढ़ाता है।

4️⃣ जरूरी दस्तावेज जमा करें
आम तौर पर ये दस्तावेज लगते हैं:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
भूमि दस्तावेज / किरायानामा
प्रोजेक्ट रिपोर्ट
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो

5️⃣ बैंक व NABARD द्वारा जांच
बैंक आपके कागजात और प्रोजेक्ट की जांच करेगा
फील्ड वेरिफिकेशन होगा
प्रोजेक्ट लाभकारी है या नहीं, यह देखा जाएगा

6️⃣ लोन स्वीकृति (Loan Sanction)
सब कुछ सही होने पर:
लोन स्वीकृत होगा
ब्याज दर बैंक के अनुसार होगी
कुछ योजनाओं में 25%–33% तक सब्सिडी भी मिल सकती है

7️⃣ लोन राशि का वितरण
लोन राशि सीधे बैंक खाते में आती है
कभी-कभी मशीन/उपकरण के भुगतान में सीधे जाती है

💰 NABARD लोन की खास बातें
✔ कम ब्याज दर
✔ लंबी चुकौती अवधि
✔ सरकारी सब्सिडी की सुविधा
✔ ग्रामीण व कृषि व्यवसाय को बढ़ावा
📌 महत्वपूर्ण सुझाव
सही और वास्तविक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाएं
बैंक मैनेजर से NABARD स्कीम के बारे में साफ बात करें
सब्सिडी योजनाओं की जानकारी पहले लें

जरूरी सूचना,,,, किसान भाइयों कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र आपके लिए अनुदान पर उपलब्ध है।महिला किसान,,, ...
30/01/2026

जरूरी सूचना,,,, किसान भाइयों कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र आपके लिए अनुदान पर उपलब्ध है।

महिला किसान,,, छोटे किसान,,,SC अनुसूचित किसानों के लिए 50% सब्सिडी है।

बाकी सभी के लिए 40% सब्सिडी रहेगी।

16 फरवरी आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
नमस्कार किसान साथियों SMAM स्कीम के तहत आवेदन फॉर्म हुए शुरू। रबी 2025 व खरीफ 2025 का पंजीकरण अनिवार्य शर्त। कुल 25 तरह के उपकरण के लिए आवेदन

1. बैटरी/बिजली/सोलर आधारित घास निकालने की मशीन

2. सैल्फ प्रोपैल्ड मल्टीटूल मशीन

3. स्वचालित स्प्रे मशीन

4. ट्रेक्टर लोडर

5. ट्रेक्टर संचालित साइलेज मशीन

6. बैटरी आधारित उर्वरक छिड़काव मशीन

7. ट्रैक्टर आधारित उर्वरक छिड़काव मशीन

8. ट्रैक्टर आधारित हाइड्रोलिक गांठ बनाने की मशीन

9. सब सोइलर

10. मल्टीक्राॅप बैड प्लांटर

11. स्वचालित धान लगाने की मशीन

12. फसल साफ करने का पंखा

13. बाजरा पिसाई मशीन

14. ट्रेक्टर चालित मक्का निकालने की मशीन

15. न्यूमैटिक प्लांटर

16. तेल निकालने की मशीन

17. गन्ना कटाई की मशीन

18. कपास पिनाई की मशीन

19. गोबर सुखाने की मशीन

20. गोबर की गिट्टी बनाने की मशीन

21. धान सुखाने की मशीन

22. लेजर लैंड लैवलर (कंप्यूटर गोडी)

23. रोटावेटर

24. ट्रैक्टर आधारित घास निकालने की मशीन

25. आलू खोदने की मशीन
किसान भाइयों के लिए खुशखबरी कृषि उपकरणों के फार्म भरने चालु हो चुके है अपने नजदीकि csc center से भरवा ले या हमसे भरवाने के लिए अपनी नाम पता डिटेल्स भेजने के लिए हमें msg कर

30/01/2026

मक्का मक्का

30/01/2026

Makka Hi makka

किसान वीरो असली और नकली डीएपी की पहचान करने के 6 आसान तरीकेआजकल बाजार में हर खाद के डुप्लीकेट आ गए हैं, इसलिए अब आप अपनी...
05/11/2025

किसान वीरो असली और नकली डीएपी की पहचान करने के 6 आसान तरीके

आजकल बाजार में हर खाद के डुप्लीकेट आ गए हैं, इसलिए अब आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर असली और नकली खाद की पहचान कर उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. परीक्षण करने का आसान तरीका: डीएपी के कुछ दाने अपनी हथेली पर रखें और इसे दोनों हाथों से रगड़ें। अगर यह पिघल जाए तो यह असली है। अगर यह टूट जाए तो नकली है।

2. जांच करने का एक आसान तरीका यह है कि डीएपी उर्वरक के कुछ दाने अपने हाथ में लें और उन्हें चूने के साथ अच्छी तरह मिलाएं। अगर इसमें तेज गंध आ रही है तो मान लें कि यह असली डीएपी है। अगर इसमें से बदबू नहीं आ रही है तो मान लीजिए कि यह नकली है।

3. जांचने का आसान तरीका अगर डीएपी खाद को पानी में जिंक सल्फेट के साथ मिलाया जाए और घोल दूध जैसा फट जाए तो जान लें कि यह असली है। यह एक जार परीक्षण है. 1 लीटर पानी में एक मुट्ठी डीएपी और 2 चम्मच जिंक मिलाएं।

4. जांचने का आसान तरीका: असली डीएपी दाने गहरे भूरे रंग के होते हैं और आकार में लगभग एक समान होते हैं।

नकली डीएपी दाने हल्के या असमान रंग के हो सकते हैं और उनमें मिट्टी या चूना हो सकता है।

5. परीक्षण करने का एक आसान तरीका यह है कि एक गिलास पानी में थोड़ी मात्रा में डीएपी मिलाएं। असली डीएपी पानी में आसानी से घुल जाएगा और पानी थोड़ा धुंधला हो जाएगा।

नकली डीएपी जल्दी नहीं घुलता, जिससे तली में अधिक गंदगी रह जाती है।

6. जांचने का आसान तरीका अगर आप अपनी मुट्ठी में डीएपी की कुछ बूंदें लेकर उस पर फूंक मारते हैं और आपको उसमें नमी महसूस होती है, तो यह असली है। अगर कुछ नहीं होता है तो समझ लीजिए कि यह नकली है।

#खेती

  wheat 🌾💯🌾
03/11/2025

wheat 🌾💯🌾

DAP खाद (Di-Ammonium Phosphate) एक बहुत ही लोकप्रिय रासायनिक उर्वरक है, जो खेती में फसल की वृद्धि और उत्पादन बढ़ाने के ल...
21/10/2025

DAP खाद (Di-Ammonium Phosphate) एक बहुत ही लोकप्रिय रासायनिक उर्वरक है, जो खेती में फसल की वृद्धि और उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे विस्तार से समझते हैं

Address

Nekpur Newada, Bilgram
Hardoi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kisan India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share