Sharat Sharma

Sharat Sharma Voice for People, Vision for Progress | Politician & Social Activist | Founder of Yatra Manager & ADMyBizz

 #रोज़गार पर चुप्पी,  #जाति पर राजनीति – क्या यही है Indian National Congress Uttarakhand की प्राथमिकता? कांग्रेस पार्टी...
08/09/2026

#रोज़गार पर चुप्पी, #जाति पर राजनीति – क्या यही है Indian National Congress Uttarakhand की प्राथमिकता? कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़े #शुद्धिकरण मामले में #एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदेशभर में आंदोलन किया।
👉यह आंदोलन करना उनके लिए ज़रूरी भी था क्योंकि 2027 के चुनाव आने वाले हैं – #टिकट भी माँगनी है और चुनाव में उतरने के लिए #एजेंडा भी सेट करना है।
👉मगर यही नेता प्रदेश के प्रत्येक कामगार से जुड़े और 4 लाख नई सरकारी नौकरियाँ सृजित करने वाले #उत्तराखंड_रोजगार_विधेयक पर कोई आंदोलन आहूत नहीं कर रहे हैं।

👉 क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता बेरोज़गार युवाओं और उनके पलायन को जानबूझकर अनदेखा कर रहे हैं?
👉 क्या रोज़गार के नाम पर प्रदेश के सक्षम कार्यबल का शोषण उनके लिए कोई राजनीतिक या सामाजिक मुद्दा नहीं है?
👉 या फिर उत्तराखंड रोज़गार विधेयक कांग्रेस की *selective politics* के दायरे में फिट नहीं बैठता?

Kumari Selja #सुरेंद्र_शर्मा, Ganesh Godiyal Yashpal Arya Karan Mahara जैसे नेताओं को इस पर प्रदेश के #बेरोज़गार_युवाओं को और शोषित पीड़ित #कर्मचारियों को स्पष्टिकरण देना चाहिए।


Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra

 #कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के  #अध्यक्ष की चमचागिरी करने के लिए भीड़ जुटाकर  #मुख्यमंत्री आवास घेर सकते हैं, परंतु प्रद...
06/09/2026

#कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के #अध्यक्ष की चमचागिरी करने के लिए भीड़ जुटाकर #मुख्यमंत्री आवास घेर सकते हैं, परंतु प्रदेश के युवाओं के लिए 4 लाख नई सरकारी नौकरियाँ सृजित करने वाले रोजगार से संबंधित #उत्तराखंड_रोजगार_विधेयक के विषय पर ये सब गूंगे‑बहरे हो जाते हैं।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra
Indian National Congress
Indian National Congress Uttarakhand

👉  #हरिद्वार कांग्रेस – गुटबाज़ी और चयनात्मक राजनीति (Selective Politics) की बीमारी से ग्रसित है! जब तक आका का आदेश न आए...
06/09/2026

👉 #हरिद्वार कांग्रेस – गुटबाज़ी और चयनात्मक राजनीति (Selective Politics) की बीमारी से ग्रसित है! जब तक आका का आदेश न आए, तब तक गूंगे‑बहरे‑अंधे बने रहते हैं और जैसे ही ऊपर से इशारा मिलता है, डमरू भी बजा लेते हैं और #मल‑मूत्र के पानी में उतरने से भी परहेज़ नहीं करते। बाक़ी समय – यही #चमचागिरी उनकी असली पहचान है।

⚠️ नोट: इस पोस्ट का #उत्तराखंड_रोजगार_विधेयक से कोई लेना‑देना नहीं है।
Indian National Congress Uttarakhand

"राजनीतिक आरक्षण (  )का असली हक़दार कौन?" SC/ST और OBC वर्ग के राजनीतिक आरक्षण की पुनः समीक्षा ज़रूरी है। #आरक्षण का उद्...
04/09/2026

"राजनीतिक आरक्षण ( )का असली हक़दार कौन?"
SC/ST और OBC वर्ग के राजनीतिक आरक्षण की पुनः समीक्षा ज़रूरी है।
#आरक्षण का उद्देश्य केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समान अवसर और न्याय होना चाहिए। चाहे शिक्षा हो, सरकारी नौकरी हो या चुनावी राजनीति – आरक्षण का लाभ सिर्फ़ वास्तविक रूप से वंचित और पिछड़े वर्गों को ही मिलना चाहिए।
👉 एक बार जातिगत आरक्षण लेकर चुनाव लड़ने वाले नेता को अगली बार Creamy Layer में गिना जाए।
👉 उसकी जगह किसी अन्य वंचित और वास्तविक रूप से गरीब व्यक्ति को #राजनीतिक_आरक्षण का लाभ मिले।

PMO India BJP Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Indian National Congress Uttarakhand

 #मुर्ख हो तुम अगर ये सोचते हो की कोई आसमान से आएगा और आपकी बेरोजगारी ख़त्म कर देगा, आरक्षण हटा देगा, भ्रष्टाचार ख़त्म कर ...
03/09/2026

#मुर्ख हो तुम अगर ये सोचते हो की कोई आसमान से आएगा और आपकी बेरोजगारी ख़त्म कर देगा, आरक्षण हटा देगा, भ्रष्टाचार ख़त्म कर देगा, आपकी सम्मान जनक आमदनी सुनिश्चित करेगा और आपको बर्बादी से बचाएगा। तुम्हारे अधिकारों की लड़ाई तुम्हे ही लड़नी पड़ेगी !
Support
Support
support

📢 शिक्षा का आधुनिकरण अनिवार्य है, नेताजी! 📢अब समय आ गया है कि हम AI मॉडल की ओर बढ़ें। उत्तराखंड में वर्तमान में 10,940 प...
30/08/2026

📢 शिक्षा का आधुनिकरण अनिवार्य है, नेताजी! 📢
अब समय आ गया है कि हम AI मॉडल की ओर बढ़ें। उत्तराखंड में वर्तमान में 10,940 प्राथमिक और 16,018 माध्यमिक सरकारी विद्यालयों का आधुनिकीकरण अनिवार्य है।
👉 बच्चों को आधुनिक, रोजगारपरक शिक्षा देकर ही हम उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के योग्य बना सकते हैं।
👉 आज के बच्चे कल अपने लिए सही कार्य, रोजगार या व्यापार चुन पाएंगे और जीवन की सफलता की दौड़ में बने रहेंगे।
👉 स्कूल की इमारतों से ज़्यादा ज़रूरी है कि हर बच्चे के पास टैबलेट / कंप्यूटर / मोबाइल / स्मार्ट स्क्रीन हो।
👉 तभी वह समझ पाएगा कि शिक्षा केवल किताबों से नहीं, बल्कि वीडियो देखकर और डिजिटल माध्यम से भी ली जा सकती है।
👉और हाँ नेताजी, यह सब गांधी जी के चरखे को चलाकर नहीं होगा।
गांधी के चरखे की जगह अब बड़ी स्पिनिंग मिल्स ले चुकी हैं।

समाधान है: नई सोच, नई तकनीक और नई नीति।
Pushkar Singh Dhami PMO India BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand

अपराध के खिलाफ जंग… उत्तराखंड मित्र पुलिस का संकल्प! उत्तराखण्ड में वर्ष 2020 से 2024 तक NCRB के अनुसार कुल अपराधों की स...
28/08/2026

अपराध के खिलाफ जंग… उत्तराखंड मित्र पुलिस का संकल्प!
उत्तराखण्ड में वर्ष 2020 से 2024 तक NCRB के अनुसार कुल अपराधों की संख्या लगभग 47,000 रही है। अपराध दर 15–16 प्रति लाख जनसंख्या के बीच स्थिर रही, जबकि साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। हत्या जैसे गंभीर अपराध स्थिर रहे (150–170 प्रति वर्ष), और पुलिस की चार्जशीट दर 78–82% रही।
क्या आप उत्तराखंड पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से सन्तुष्ट है। कमेंट करके जरूर बताइये।
Uttarakhand Police PMO India BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand

 #ईथनोल के नाम पर चीनी की  #काला_बाज़ारी - बड़े नेताओं की सारी  उँगलियाँ घी में  -- राजनीती की राजनीती और मुनाफे की लूट। N...
28/08/2026

#ईथनोल के नाम पर चीनी की #काला_बाज़ारी - बड़े नेताओं की सारी उँगलियाँ घी में -- राजनीती की राजनीती और मुनाफे की लूट।
Note: देश की सभी चीनी मीलों में #सत्तापक्ष के और #विपक्ष के बड़े बड़े #नेताओं और #पूंजीपतियों की #हिस्सेदारी है।
Indian National Congress Uttarakhand BJP Uttarakhand PMO India

उत्तराखंड की  #शिक्षा_व्यवस्था केवल बजट या शिक्षक संख्या की समस्या नहीं है। असली चुनौती है  #वितरण,  #प्राथमिकताओं और  #...
26/08/2026

उत्तराखंड की #शिक्षा_व्यवस्था केवल बजट या शिक्षक संख्या की समस्या नहीं है। असली चुनौती है #वितरण, #प्राथमिकताओं और #सामाजिक_मानसिकता की। जब तक जनता सरकारी शिक्षा को अपनाने का साहस नहीं करेगी और सरकार शिक्षक तैनाती व स्कूल ढाँचे को संतुलित नहीं करेगी, तब तक देवभूमि में शिक्षा व्यवस्था बदहाल ही रहेगी।
👉 पर्वतीय क्षेत्रों की समस्या सबसे अलग है।
दूरी, विषमता और कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ शिक्षा तक पहुँच को बाधित करती हैं। यही कारण है कि पहाड़ी जिलों के लगभग 3000 विद्यालय सिंगल‑टीचर स्कूल बन गए हैं।

👉 शिक्षकों की तैनाती में असमानता।
सरकारी वेतन पाने वाले शिक्षक मैदानी क्षेत्रों में ड्यूटी करना चाहते हैं। नतीजा यह कि पहाड़ों में स्कूल खाली या एक शिक्षक पर निर्भर रह जाते हैं।

👉 पलायन और मूलभूत सुविधाओं की कमी।
रोज़गार की अनुपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और वन्य जीवन से संघर्ष ने पलायन को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतें और संसाधनों की कमी ने शिक्षा की गुणवत्ता को और गिरा दिया है।

👉 मैदानी क्षेत्रों में जनता की भूमिका।
यहाँ अभिभावकों की पहली पसंद निजी स्कूल हैं। लगभग 60% माता‑पिता अपने बच्चों को प्राइवेट संस्थानों में भेजते हैं, जहाँ महंगी फीस और अनावश्यक खर्चों का बोझ उठाना पड़ता है। जबकि सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और बेहतर शिक्षक अनुपात मौजूद है।
Pushkar Singh Dhami BJP Uttarakhand PMO India Indian National Congress Uttarakhand Ganesh Godiyal

 #उत्तराखंड में  #जन्मदर लगातार घट रही है और इसका सीधा असर बच्चों की जनसंख्या पर दिख रहा है। 2011 में 0–15 वर्ष आयु वर्ग...
26/08/2026

#उत्तराखंड में #जन्मदर लगातार घट रही है और इसका सीधा असर बच्चों की जनसंख्या पर दिख रहा है। 2011 में 0–15 वर्ष आयु वर्ग का अनुपात ~32% था।
2026 के अनुमानित आँकड़ों में यह घटकर ~28% रह गया है। यानी बच्चों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। नवीनतम जनगणना‑आधारित प्रक्षेपण 2011 एवं (2021–2026) के अनुसार उत्तराखंड में लगभग 18.3–18.6 लाख बच्चे 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग में हैं, जो राज्य की कुल जनसंख्या (~1.20 करोड़) का लगभग 28–29% है। गौर करने योग्य तथ्य यह भी है की प्रदेश में वर्तमान में लगभग 23.35 लाख राशन कार्ड पंजीकृत है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में 82.43 लाख व्यस्क मतदाता पंजीकृत थे।
⚡️ प्रभाव
📉 प्राथमिक विद्यालयों पर असर: बच्चों की संख्या घटने से कई प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना पड़ रहा है।
👩‍🏫 शिक्षक भर्ती पर रोक: नए प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती की संभावना भी कम हो रही है।
🏫 ग्रामीण क्षेत्रों में संकट: पहाड़ी जिलों में पहले से ही कम छात्र संख्या के कारण विद्यालयों का संचालन कठिन है।
📌 नीतिगत चुनौती: शिक्षा विभाग को अब विद्यालयों के पुनर्गठन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देना होगा।
BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand

Address

13, RANI GALI, NEAR SHARI KRISHNA PARAM DHAM, BHARAT MATA PURAM, BHUPATWALA
Haridwar
249410

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharat Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sharat Sharma:

Shortcuts

Share