12/04/2026
राजधानी जयपुर की सड़कों पर महिलाओं,युवतियों से छेड़छाड़ के जो मामले जो हर रोज सामने आ रहे, वो सिर्फ शर्मनाक नहीं बल्कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की नाकामी का जीता-जागता सबूत है। महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और भजनलाल सरकार का तंत्र गहरी नींद में सोया हुआ है। मैं मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से पूछना चाहता हूं कि क्या यही “सुरक्षित राजस्थान” का दावा था ? जो चुनाव से पहले आपकी पार्टी ने जनता के समक्ष किया |
कब तक हमारी बेटियां डर के साए में जीती रहेंगी ?
सरकार को गंभीरता से ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश देने चाहिए ,इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस को भी किसी शिकायत या मुकदमे का इंतजार किए बिना आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो |
Rajasthan Police
#महिला_सुरक्षा #राजस्थान #कानून_व्यवस्था