12/04/2026
छेड़छाड़ कर किया नारी अस्मिता पर वार — जयपुर पुलिस ने पहुँचाया सीधा जेल के द्वार।
महिला सुरक्षा पर जयपुर पुलिस का सख्त एक्शन,
पुलिस थाना मुहाना, जयपुर पुलिस (दक्षिण) की बड़ी कार्यवाही।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जयपुर पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए चलती बाइक पर युवती से अभद्रता करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस दल द्वारा सतर्कता, तकनीकी सूझबूझ और 500+ CCTV कैमरों की जांच कर जुटाई गई सटीक जानकारी से की गई आरोपियों की पहचान। आरोपी पहचान व हुलिया बदलकर अलग-2 ठिकानों पर काट रहे थे फ़रारी।
सनद रहे: महिलाओं से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी।
जयपुर पुलिस का संकल्प — महिला अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।