02/06/2026
#किश्तवाड़ में बादल फटने से मची अफरा-तफरी
जम्मू-कश्मीर के जिले के सरथल और माछीपाल क्षेत्रों में दो स्थानों पर अचानक बादल फटने की घटना सामने आई है। पहाड़ों से आए भारी मलबे और तेज बहाव के कारण किश्तवाड़-ठाठरी सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोग और यात्री फंसे हुए हैं, जबकि प्रशासन और राहत दल रास्ता बहाल करने के प्रयासों में जुटे हैं।
प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।