आपकी बात

आपकी बात गाँव की बात
जरूरी बातें

   #खास
07/04/2025

#खास

 #खास
03/04/2025

#खास

31/03/2025

*🔥बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की नई शर्तें 🤓*

देश के प्रमुख बैंक, जैसे SBI, PNB और केनरा बैंक, 1 अप्रैल 2025 से न्यूनतम बैलेंस की सीमा को बढ़ाने जा रहे हैं. अगर आप निर्धारित न्यूनतम बैलेंस बनाए नहीं रखते हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. यह सीमा शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग होगी.

31/03/2025

💸UPI नियमों में बदलाव

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NPCI ने नए सुरक्षा नियम जारी किए हैं जिसके तहत अगर आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो उससे जुड़ी UPI आईडी निष्क्रिय कर दी जाएगी. अगर आपका नंबर यूपीआई से जुड़ा हुआ है और वह इस्तेमाल में नहीं है, तो इसे 1 अप्रैल से पहले अपडेट करा लें, वरना आपको पेमेंट ट्रांजेक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नरेगा श्रमिको के लिए खुशखबरी ....राजस्थान नरेगा श्रमिक हाजरी बढ़ी 266 रुपए से बढ़कर 281 रूपए प्रति दिन किया
29/03/2025

नरेगा श्रमिको के लिए खुशखबरी ....राजस्थान नरेगा श्रमिक हाजरी बढ़ी 266 रुपए से बढ़कर 281 रूपए प्रति दिन किया

25/03/2025

*1 मई से ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा*

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NTPC) के द्वारा भेजे गए ATM फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को RBI ने मंजूर कर लिया है.

अगर आपको ATM से बार-बार पैसे निकालने की आदत है तो आपको कुछ ही दिनों में इस आदत को सुधार लेना चाहिए. दरअसल 1 मई से ATM से पैसा निकालना महंगा होने जा रहा है. आपको बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को एटीएम इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी करने की मंजूरी दे दी है, जिसके चलते होम बैंक नेटवर्क के बाहर अगर ATM से कोई भी विड्रॉल किया जाएगा या बैलेंस चेक किया जाएगा वो आपको पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा पड़ेगा.

कितना बढ़ेगा ATM चार्ज
पहले जब आप अपने होम बैंक के ATM की जगह दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालते थे तो आपको 17 रुपए देने होते थे, जो कि अब 19 रुपए हो गए हैं. वहीं दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर पहले 6 रुपए देने होते थे जो अब 7 रुपए कर दिए गए हैं.

इतनी मिलती है फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट
दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजेक्शन फीस तभी वसूली जाएगी. जब आप फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को पार कर देंगे. आपको बता दें मेट्रो सिटीज में होम बैंक के अलावा दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट 5 है, जबकि नॉन मेट्रो सिटीज में फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट 3 है.

24/03/2025

! #खास बात #!
31 मार्च 2025 के बाद फार्मर आईडी नहीं होने पर पीएम-किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त नहीं हो सकेगी। अतः फार्मर रजिस्ट्री शिविर में जाएं या अपने पटवारी से फार्मर आईडी जरुर बनवाएं शेयर करें!

23/03/2025

*RTE के लिए 25 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन:9 अप्रैल को निकलेगी लॉटरी; 7 दिन में जमा कराने होंगे डॉक्युमेंट्स..!!*

*बीकानेर*

राजस्थान के 31 हजार के करीब प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के फ्री एडमिशन के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आरटीई सीट्स पर एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

आवेदन के बाद 9 अप्रैल को राइट टू एजुकेशन सत्र 2025-26 की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा।

*25 मार्च से कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई*
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक ने शनिवार को जारी शेड्यूल में बताया है कि प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल्स को 24 मार्च तक अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। इसके बाद 25 मार्च से 7 अप्रैल तक पेरेंट्स अपने बच्चों को एडमिशन दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ये काम किसी भी ई-मित्र की सहायता से या फिर अपने स्तर पर पेरेंट्स कर सकेंगे। 9 अप्रैल को एनआईसी की ओर से लॉटरी जारी की जाएगी।

7 दिन में जमा कराने होंगे डॉक्युमेंट्स
लॉटरी निकलने के बाद 9 से 15 अप्रैल तक अभिभावकों को संबंधित स्कूल में अपने डॉक्युमेंट जमा करवाने होंगे। अगर वो चाहे तो इसी अवधि में स्कूल चयन के क्रम को बदलवा भी सकते हैं। प्राइवेट स्कूल आवेदन पत्रों के साथ उपलब्ध कराए गए कागजात की 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक छानबीन करेंगे।

22 अप्रैल को एनआईसी इन सभी आवेदनों को ऑटो वेरिफाई करेगा। पेरेंट्स की ओर से पूर्व में दिए गए दस्तावेजों में भी 9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक परिवर्तन और सुधार करवाया जा सकता है। 28 अप्रैल तक संबंधित प्राइवेट स्कूल सभी आवेदन पत्रों की फिर से जांच करेंगे। 5 मई तक सीबीईओ उन आवेदन पत्रों की जांच कर सकेंगे, जिन्हें स्कूल ने रिजेक्ट कर दिया है।

*स्कूलों में 9 मई को जारी होगी पहली लिस्ट*
आवेदन करने के बाद 9 मई को संबंधित स्कूल में उपलब्ध सीट्स के आधार पर चयन की पहली लिस्ट एनआईसी की ओर से जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट 16 जुलाई से 5 अगस्त तक जारी की जाएगी। 31 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों का एडमिशन हो जाएगा।

*25 फीसदी सीटों पर मिलता है फ्री एडमिशन*
RTE कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां एंट्री लेवल की कक्षा में कुल संख्या में से 25 फीसदी सीटों पर फ्री प्रवेश देना होगा। बाकी 75 प्रतिशत सीटों पर वे फीस लेकर प्रवेश दे सकते हैं। 25 फीसदी सीटों पर फ्री प्रवेश का भुगतान राज्य सरकार देती है।

बच्चा जिस वार्ड या गांव का है, उसे अपने क्षेत्र के निजी स्कूल में पहले प्राथमिकता दी जाती है। सीट खाली होने पर दूसरे वार्ड के बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए निकाली जाने वाली लॉटरी में दिव्यांग और अनाथ बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। यानी इन बच्चों का सबसे पहले प्रवेश होगा।

*परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो*
इस प्रक्रिया के तहत प्री प्राइमरी क्लास के लिए 3 से 4 साल तक की उम्र के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। क्लास फर्स्ट के लिए 6 से 7 साल की उम्र तक के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

RTE एडमिशन के लिए आवेदक को राजस्थान का स्थायी निवासी होने के साथ ही उसके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपए से कम होना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिशन के लिए आय प्रमाण पत्र, बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है।

ऑटो रिपोर्टिंग का सिस्टम लागू
लॉटरी के बाद अभिभावकों को 5 निजी स्कूलों में से किसी एक स्कूल में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होती है, लेकिन पेरेंट्स ऐसा करना भूल जाते हैं। इससे बचने के लिए विभाग ने ऑटो रिपोर्टिंग का सिस्टम लागू किया है।

*स्कूल ऑब्जेक्शन कर सकेंगे, रिजेक्शन नहीं*
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में निजी स्कूल संचालक दस्तावेज पर केवल आपत्ति कर सकेंगे। डॉक्युमेंट को रिजेक्ट नहीं कर सकेंगे। स्कूल की ओर से आपत्ति के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) देखेंगे कि स्कूल की तरफ से लगाई गई आपत्ति सही है या गलत।

23/03/2025

*बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश*

👉RTE 2025-26

25 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक

*इसलिए डॉक्यूमेंट अभी से तैयार करके रखें*
👉आवश्यक दस्तावेज OBC / GEN के लिए-
1. बच्चे का आधार कार्ड
2. माता पिता का आधार कार्ड
3. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व समग्र ID
4. BPL राशन कार्ड
5. आय / जाति / मूलनिवासी प्रमाण पत्र

*👉आवश्यक दस्तावेज ST/SC के लिए-*
1. बच्चे का आधार कार्ड
2. माता पिता का आधार कार्ड
3. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व समग्र ID
4. राशन कार्ड/डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
5. आय /प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र / मूलनिवास। प्रमाण पत्र।

𝗦𝗵𝗮𝗿𝗲 𝗧𝗵𝗶𝘀🔥🔥

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आपकी बात posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share