Bharat News Today

Bharat News Today Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat News Today, Social Media Agency, Karnal.

सच और धरातल की खबरों व अन्य लाभप्रद जानकारियों के लिए को Like and Follow करे और खबरों को शेयर करें। अपनी खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - [email protected],
रजनी सैनी 9812482524,
राम सरन मलिक 8053873222

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामदBharat News Today करनाल, 6 जून। जिला पुलिस करनाल क...
06/06/2026

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद
Bharat News Today
करनाल, 6 जून। जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिससे कई मामलों का खुलासा हुआ है।
निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-16 टी-प्वाइंट से आरोपी पीरत्यू उर्फ प्रभु निवासी गांव सिंघपुरा, जिला जींद को गिरफ्तार किया। जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना शहर करनाल में दर्ज मुकदमा नंबर 333 दिनांक 21 मई 2026 के तहत की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना बुटाना में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Ram Saran Chhaprion

🛑 बेटी बचाओ या धमकी सहो? गंगोली में बस न रुकने पर छात्राओं को FIR की धमकी!Bharat News Today ​सरकार की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ...
06/06/2026

🛑 बेटी बचाओ या धमकी सहो? गंगोली में बस न रुकने पर छात्राओं को FIR की धमकी!
Bharat News Today
​सरकार की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नीति की पोल खोलता एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला गांव गंगोली (गोहाना-पीलूखेड़ा मार्ग) का है, जहां बस न रुकने से छात्राएं परेशान हैं।
​जब छात्राओं ने अधिकारी से पंचायत घर के पास बस रोकने की गुहार लगाई, तो समाधान के बजाय अधिकारी ने धमकी दे डाली— "वहां कोई अड्डा नहीं है... बस ही बंद कर देंगे, लटकती फिरोगी!" इतना ही नहीं, डराने के लिए FIR और पुलिसिया कार्रवाई की धमकी भी दी गई।
​बड़ा सवाल: जब बेटियां सुरक्षित सफर की मांग कर रही हैं, तो उन्हें हक के बदले धमकियां क्यों मिल रही हैं? आखिर इसकी जवाबदेही किसकी है?
​अपनी आवाज उठाएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
Journalist Ram Saran Journalist Rajni Kaiharba Bharat Photostat Indri Tejinder Singh Teji Tr Dev Kashyap Indri Ram Saran Chhaprion

🥊 इतिहास रच दिया! लगातार दूसरी बार दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर बनीं रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा! 🇮🇳Bharat News Today रजनी सैनी ...
06/06/2026

🥊 इतिहास रच दिया! लगातार दूसरी बार दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर बनीं रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा! 🇮🇳
Bharat News Today रजनी सैनी
​हरियाणा के गांव रुड़की की धाकड़ मुक्केबाज़ मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन की रैंकिंग में 48 kg भार वर्ग में लगातार दूसरी बार विश्व में पहला स्थान हासिल कर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
​यह ऐतिहासिक कामयाबी मीनाक्षी के कड़े परिश्रम और कभी न हार मानने वाले जज्बे का नतीजा है। देश की लाडली बेटी को इस स्वर्णिम सफलता के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं! 🎉👏
​ #कमेंट_में_बधाई_ज़रूर_दें 👇
​ Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Bharat Photostat Indri Ram Saran Chhaprion Tejinder Singh Teji
​ 🏆

हर व्यक्ति ले पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प : नीरू देवी राम सरन मलिक, भारत न्यूज टुडे करनाल, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस ...
06/06/2026

हर व्यक्ति ले पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प : नीरू देवी
राम सरन मलिक, भारत न्यूज टुडे
करनाल, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी के नेतृत्व में 11 पौधे लगाए गए।
नीरू देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, इसलिए हर व्यक्ति को केवल पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण और पोषण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म्यूजिक मास्टर संजीव उपस्थित रहे। उन्होंने और समाजसेवी जगदीप कटारिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
इस अवसर पर वंशिका, हर्ष, सोनी, नवीन, सचिन कुमार सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Bharat News Today Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran
🌳🌿🇮🇳

CM आवास घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन की बौछार, बैरिकेड पर डटे रहे दीपेंद्र हुड्डाभारत न्यूज टुडे, ई...
06/06/2026

CM आवास घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन की बौछार, बैरिकेड पर डटे रहे दीपेंद्र हुड्डा
भारत न्यूज टुडे, ईश्वर रंगा
कुरुक्षेत्र। NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन तेज बौछारों के बावजूद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर डटे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और सरकार इस मामले में जवाब देने से बच रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रखा।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
Bharat News Today Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Ram Saran Chhaprion
#कांग्रेस #हरियाणा_समाचार #कुरुक्षेत्र_न्यूज

जज के हस्ताक्षर से पहले भी रिपोर्टिंग कर सकता है मीडिया, नहीं होगी अवमानना!भारत न्यूज टुडे, राम सरन मलिक चंडीगढ़:-  पंजा...
06/06/2026

जज के हस्ताक्षर से पहले भी रिपोर्टिंग कर सकता है मीडिया, नहीं होगी अवमानना!
भारत न्यूज टुडे, राम सरन मलिक
चंडीगढ़:- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि किसी आदेश को ओपन कोर्ट में सुना दिया गया है, तो उसकी हस्ताक्षरित प्रति जारी होने से पहले भी मीडिया उसकी रिपोर्टिंग कर सकता है। अदालत ने कहा कि ऐसी तथ्यात्मक और सटीक रिपोर्टिंग को अदालत की अवमानना नहीं माना जाएगा।
जस्टिस जे.एस. पूरी और जस्टिस अमरजोत भट्टी की खंडपीठ ने कहा कि न्यायिक कार्यवाही सार्वजनिक होती है और ओपन कोर्ट में सुनाया गया आदेश न्यायिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है। केवल इस आधार पर मीडिया पर रोक नहीं लगाई जा सकती कि आदेश की हस्ताक्षरित प्रति बाद में उपलब्ध हुई।
हाई कोर्ट ने कहा कि अवमानना तब मानी जाएगी जब आदेश की गलत व्याख्या की जाए, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाए या न्याय प्रशासन में बाधा पहुंचाई जाए। मात्र सही और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग अवमानना नहीं है।
यह फैसला प्रेस की स्वतंत्रता और न्यायिक पारदर्शिता को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। Bharat News Today Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Ram Saran Chhaprion

पानीपत DIPRO ने ये कैसा आदेश निकाला है यदि किसी पत्रकार ने अखबार या न्यूज चैनल छोड़कर अपना खुद का डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू...
05/06/2026

पानीपत DIPRO ने ये कैसा आदेश निकाला है यदि किसी पत्रकार ने अखबार या न्यूज चैनल छोड़कर अपना खुद का डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है और उसके 50000 followers नहीं है वो कोई सरकारी कार्यक्रम कवर ही नहीं कर सकता ?
जिला प्रशासन पानीपत के इस आदेश की चर्चा हर जगह हो रही है।

करनाल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तारBharat News Today करनाल, 5 जून 2026। नशा तस...
05/06/2026

करनाल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार
Bharat News Today
करनाल, 5 जून 2026। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करनाल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और एक कार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए भाग सिंह पुत्र सुखविंद्र निवासी गांव सौकड़ा, थाना तरावड़ी को काबू किया। पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर आरोपी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इसके साथ ही एक गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले में थाना तरावड़ी में मुकदमा नंबर 356 दिनांक 04 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। करनाल पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Ram Saran Chhaprion

ज्योतिसर की पावन धरती पर गूंजा गीता का संदेशBharat News Today कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में आज एक भावुक और प्...
05/06/2026

ज्योतिसर की पावन धरती पर गूंजा गीता का संदेश
Bharat News Today
कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में आज एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था।
कहा जाता है कि जिस पवित्र वटवृक्ष ने गीता के अमर ज्ञान का साक्षी बनकर वह उपदेश सुना था, उसकी स्मृति आज भी यहां जीवंत है। उसी पावन वृक्ष की छांव में एक वृद्ध माता श्रद्धा और भक्ति के साथ गीता का पाठ करती हुई दिखाई दीं। यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो गीता का दिव्य संदेश आज भी युगों से मानवता को मार्गदर्शन दे रहा हो।
धर्म, आस्था और संस्कृति का यह अद्भुत संगम ज्योतिसर की महिमा को और भी विशेष बना देता है।
Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran Ram Saran Chhaprion
#ज्योतिसर #कुरुक्षेत्र #श्रीमद्भगवद्गीता #श्रीकृष्ण #गीता_उपदेश #सनातन_संस्कृति #धार्मिक_विरासत #हरियाणा #भारतNewsToday

महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा सरकार विफल, अपराधियों को मिले फांसी की सजा: गुरमीत सैनी भारत न्यूज टुडे लोकतंत्र सुरक्षा पार...
05/06/2026

महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा सरकार विफल, अपराधियों को मिले फांसी की सजा: गुरमीत सैनी
भारत न्यूज टुडे
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सर्वजन युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरमीत सैनी ने देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा, उत्पीड़न और दरिंदगी की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
गुरमीत सैनी ने कहा कि सरकार भले ही महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक हैं। अपराधी बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों को फास्ट ट्रैक अदालतों के माध्यम से जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए और गंभीर मामलों में मृत्युदंड तक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राज्य सरकारों को कानून-व्यवस्था की जवाबदेही तय करनी चाहिए ताकि अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहे।
सैनी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और शिक्षण संस्थानों में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पुलिस थानों में महिलाओं की शिकायतों को तुरंत दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवारों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव नहीं आएगा, तब तक महिला सशक्तिकरण के सभी दावे अधूरे रहेंगे। सरकार और प्रशासन को तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि देश की बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
#भारतन्यूजटुडे Bharat News Today Bharat News Today Bharat Photostat Indri Journalist Rajni Kaiharba Journalist Ram Saran
#महिला_सुरक्षा

Address

Karnal
132041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat News Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat News Today:

Share