आपकी न्यूज़

आपकी न्यूज़ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आपकी न्यूज़, Media Agency, Katihar.

शोक संदेश वरिष्ठ फिल्म निर्माता एवं पूर्व CBFC अध्यक्ष Pahlaj Nihalani अब हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के प्रति उनक...
04/06/2026

शोक संदेश

वरिष्ठ फिल्म निर्माता एवं पूर्व CBFC अध्यक्ष Pahlaj Nihalani अब हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के प्रति उनका समर्पण, उनका दृष्टिकोण और फिल्म जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
गोविंदा, चंकी पांडेय को लॉन्च किया तथा हिंदी फ़िल्मों के बड़े निर्माता जिन्होंने लगभग 30 से ज्यादा ही फिल्में बनाया, सेन्सर बोर्ड के अध्यक्ष रहे।शत्रुघ्न सिन्हा, धरम जी , गोविंदा, सनी देओल, अक्षय कुमार के साथ फिल्में बनाया । हथकड़ी,आग ही आग, आँखे, आंधी तूफान, इल्ज़ाम, पाप कि दुनिया, शोला और शबनम, तलाश, मिस्टर आजाद और भी। आज उनका निधन होगया,
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, मित्रों तथा शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि। 🌹🙏

ॐ शांति। 🕉️🕯️

भोजपुरी फ़िल्म के बारे मे आर के गौस्वामी जी ने क्या कह डाला 😁
31/05/2026

भोजपुरी फ़िल्म के बारे मे आर के गौस्वामी जी ने क्या कह डाला 😁

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

"मैं भारत हूँ " का भव्य मुहूर्त सम्पन्न, फिल्म निर्माता जलज ने किया आगाज "फरीदाबाद से शुरू हुआ “मैं भारत हूँ” का भव्य सफ...
22/05/2026

"मैं भारत हूँ " का भव्य मुहूर्त सम्पन्न, फिल्म निर्माता जलज ने किया आगाज

"फरीदाबाद से शुरू हुआ “मैं भारत हूँ” का भव्य सफर,रज़ा मुराद ने किया शुभारंभ"
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) -
भारतीय संस्कृति, एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को समर्पित बॉलीवुड फिल्म “मैं भारत हूँ” का भव्य शुभारंभ दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बड़े ही शानदार अंदाज़ में किया गया। विशाल सेट, हजारों लोगों की मौजूदगी, बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध और देशभक्ति के जोश से भरे माहौल के बीच फिल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हुई। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य वर्मा ‘जलज’ ने पूरे विधि-विधान और शुभ-मुहूर्त पूजन के साथ इस महत्वाकांक्षी फिल्म का आगाज़ किया। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद उपस्थित रहे उन्होंने नारियल फोड़कर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया और पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। फिल्म की शूटिंग के लिए फरीदाबाद में बेहद भव्य और आकर्षक सेट तैयार किया गया है। सेट को भारतीय संस्कृति, तिरंगे और देशभक्ति के रंगों से सजाया गया! जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शूटिंग देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में फिल्म और कलाकारों को देखने का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। मुहूर्त कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ, कलाकार, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहे। पोस्टर पर लिखी गई पंक्तियाँ लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं "पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक!
सभी जातियों, सब धर्मों का, मैं भारत हूँ!!साथ ही एक और संदेश भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की भावना को दर्शाता है! “राम, रहीम, ईसा मसीह, गुरुबानी के बोल गूँजते!
गंगा-जमुनी तहज़ीब जहाँ, ऐसा मैं भारत हूँ !!" फिल्म मैं भारत हूँ का निर्माण जलज एंड प्रिया क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य वर्मा ‘जलज’ हैं! मुंबई से आए से सिनेमेटोग्राफर एम.सलीम खान,फिल्म का संगीत अंजनी श्रीवास्तव ने तैयार किया है। गीतों को अपनी आवाज अमित बांगा और मोनिका श्रीवास्तव ने दी है। गीतकार आचार्य वी. डी. वर्मा और प्रियंका वर्मा के हैं! जिन्होंने गीतों में राष्ट्रप्रेम, एकता और मानवता की भावना को खूबसूरती से पिरोया है। फिल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ ने कहा कि मैं भारत हूँ केवल मनोरंजन के लिए बनाई जा रही फिल्म नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा, संस्कृति, भाईचारे और मानवता को समर्पित एक भावनात्मक संदेश है।

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी।नई दिल्ली । घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्म...
19/05/2026

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी।

नई दिल्ली । घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकते हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं।जबकि,दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं।हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में हैं और लाइव टीवी चैनल्स में भक्ति,म्यूजिक,न्यूज इत्यादि शामिल हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के आधुनिक युग में मनोरंजन बेहद ही सरल और आसान हो चुका हैं।दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं।जिसके लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।जो आम लोगों के बजट के अनुसार हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी बेहतर और सस्ता हैं।जो सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया हैं।अभी तक आर्या डिजिटल ओटीटी को 5लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और जल्दी ही यह संख्या बढ़ने वाली हैं

पद्म श्री अनूप जलोटा जी के हाथों शांतनु भामरे को लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला!मुंबई...
11/05/2026

पद्म श्री अनूप जलोटा जी के हाथों शांतनु भामरे को लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला!
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) -
डॉ.कृष्णा चौहान के जन्मदिन के मौके पर 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 का एक बड़ा सेलिब्रेशन 4 मई 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में क्लासिक रहेजा क्लब में हुआ। KCF द्वारा प्रेजेंट किए गए इस अवॉर्ड सेरेमनी में उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा ऑर्गनाइज़ किया गया। पद्म श्री भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के हाथों शांतनु भामरे को अवॉर्ड सेरेमनी में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला! अवार्ड सेरेमनी के चीफ गेस्ट पद्म श्री भजन सम्राट अनूप जलोटा जी थे। अवॉर्ड सेरेमनी में दिलीप सेन, सुनील पाल, तरन्नुम मलिक जैन और कई दूसरे सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए। शांतनु भामरे के साथ खूबसूरत तारा खोडके भी थीं! वह एक मॉडल, एक्ट्रेस हैं और इवेंट मैनेजमेंट में हैं। शांतनु भामरे की मदद से वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक पाने की कोशिश कर रही हैं। इसी वजह से वह शांतनु भामरे के साथ गईं ताकि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से मिल सकें।

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी। घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव ...
11/05/2026

घर बैठे देखें वेब सीरीज और फिल्में,लाइव टीवी चैनल्स भी।

घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकते हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं।जबकि,दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं।हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में हैं और लाइव टीवी चैनल्स में भक्ति,म्यूजिक,न्यूज इत्यादि शामिल हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के आधुनिक युग में मनोरंजन बेहद ही सरल और आसान हो चुका हैं।दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर वेब सीरीज,फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं।जिसके लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।जो आम लोगों के बजट के अनुसार हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी बेहतर और सस्ता हैं।जो सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया हैं।अभी तक आर्या डिजिटल ओटीटी को एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और जल्दी ही यह संख्या बढ़ कर 5 लाख होने वाली हैं।

Address

Katihar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आपकी न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category