आपणी ख़बरा राजस्थान

  • Home
  • India
  • Kota
  • आपणी ख़बरा राजस्थान

आपणी ख़बरा राजस्थान 📰 Kota Latest News | 🚨 Breaking News | Local News | 📸 Photos | 🎥 Videos |📍 Kota, Rajasthan

बढ़िया रिजल्ट चाहिए तो खुद पर लगातार काम करें : अरुंधति चौधरी -जिद जीतने की : मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स को दिए सफलता के...
04/09/2026

बढ़िया रिजल्ट चाहिए तो खुद पर लगातार काम करें : अरुंधति चौधरी

-जिद जीतने की : मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स को दिए सफलता के टिप्स

कोटा।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 70 किलोग्राम महिला बॉक्सिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली कोटा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने कहा कि हौसले बुलंद हों तो इंसान किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। खेल हो या पढ़ाई, बेहतर परिणाम के लिए खुद पर लगातार काम करना जरूरी है। लक्ष्य बड़ा रखें, मेहनत में कमी न छोड़ें और अपने कोच पर भरोसा रखें।

अरुंधति शुक्रवार को मोशन एजुकेशन के द्रोणा-2 कैंपस में स्टूडेंट्स से रू-ब-रू थीं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही तकनीक और रणनीति भी जरूरी है। कोच से तकनीक सीखें और समय के साथ अपनी रणनीति में बदलाव करते रहें।

उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनका समय खराब चल रहा था। वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं और ट्रेनिंग के दौरान गंभीर चोट के कारण करीब एक महीने अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लगातार प्रयास करती रहीं और अब पिछले कुछ समय में लगातार कई अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

इस दौरान मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय तथा स्टूडेंट्स ने अरुंधति से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय और अरुंधति की मां सुनीता चौधरी भी मौजूद रहीं।

15 साल की उम्र में शुरू की बॉक्सिंग

राजस्थान से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज अरुंधति ने कहा कि जिंदगी में कुछ नया करने के लिए कैलकुलेटेड रिस्क लेना जरूरी है। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत बास्केटबॉल से की थी। बाद में सिंगल गेम की ओर रुख किया और वुशु चैंपियनशिप जीती। इसके बाद 15 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की।

अरुंधति ने बताया कि जब उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की, तब कोटा में कोई पेशेवर बॉक्सिंग कोच भी नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 102 डिग्री तेज बुखार होने के बावजूद वे रिंग में उतरीं और एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कई बार मुश्किल समय ही इंसान को उसकी असली ताकत का एहसास कराता है।

रिंग में नौ मिनट मेरे लिए सब कुछ होते हैं

अपनी चोटों के बारे में पूछे जाने पर अरुंधति ने कहा कि नौ साल के बॉक्सिंग करियर में शायद ही कोई ऐसा साल रहा हो, जब वे चोटिल न हुई हों। कभी टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ तो कभी घुटने में एसीएल की चोट लगी। इसके बावजूद उन्होंने चोट को अपने खेल पर हावी नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा, “रिंग में उतरने के बाद मेरे लिए सिर्फ वे नौ मिनट मायने रखते हैं। उन नौ मिनट के लिए महीनों मेहनत की होती है। जब मैं रिंग के अंदर होती हूं तो दर्द के बारे में नहीं सोचती। उस समय दिमाग में सिर्फ तिरंगा और जीत होती है। उन्होंने बताया कि मंगोलिया में हुई एशियन चैंपियनशिप की पहली ही फाइट में उन्हें चोट लग गई थी। इसके बावजूद उन्होंने दर्द को दरकिनार कर मुकाबला जारी रखा।

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य

अरुंधति ने कहा कि पिछले चार साल उनके लिए बेहद कठिन रहे। सर्जरी, चोट और मानसिक तनाव के बीच खुद को संभालना आसान नहीं था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पिछले सात महीनों में वे लगातार पांच अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। कैंप में कोच के साथ मिलकर अपनी कमियों पर काम करना होगा। उनका सबसे बड़ा सपना ओलंपिक पदक जीतना है।

अरुंधति ने बताया कि पिछली बार ओलंपिक क्वालीफिकेशन के दौरान मां की बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, “गलती एक बार हो सकती है, लेकिन उसे बार-बार नहीं दोहराना चाहती। इस बार मैं पूरी तरह तैयार हूं।

उन्होंने बताया कि 2027 से ओलंपिक क्वालीफायर शुरू होंगे और उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि सपने बड़े रखें और उन्हें हासिल करने के लिए हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करें।

प्रभात कश्यप : सामाजिक सरोकारों से संगठन विस्तार तक, जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बनाई अलग पहचानकोटा। भारतीय जनता पार्टी ...
04/09/2026

प्रभात कश्यप : सामाजिक सरोकारों से संगठन विस्तार तक, जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बनाई अलग पहचान

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ता प्रभात कश्यप ने सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के चलते उन्हें भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। वर्तमान में वे कोटा देहात भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व मिला है

प्रभात कश्यप लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। राजस्थान में संगठनात्मक एवं प्रवासी कार्यों के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने, स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका विशेष जोर हमेशा बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा शक्ति और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने पर रहा है।

कश्यप की कार्यशैली में जनसंपर्क, संवाद और संगठन निर्माण प्रमुख आधार रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देते हैं। उनका मानना है कि किसी भी मजबूत संगठन की वास्तविक शक्ति उसका सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता होता है।

सामाजिक क्षेत्र में भी प्रभात कश्यप लगातार सक्रिय रहे हैं। वे अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिति, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। कश्यप समाज सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना, युवाओं को आगे बढ़ाना तथा समाज को संगठित करने के लिए वे लगातार अभियान चलाते रहे हैं।

उनके सामाजिक कार्यों में समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूकता, संगठनात्मक सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान प्रमुख रहे हैं। वे सामाजिक मंचों के माध्यम से समाज के लोगों को शिक्षा, संगठन और राजनीतिक-सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी प्रभात कश्यप की सक्रियता देखने को मिलती रही है। हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, बूथ एवं कार्यकर्ता संपर्क, स्थानीय चुनावी बैठकों तथा संगठन विस्तार जैसे अभियानों में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनका प्रयास रहता है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाए।

प्रभात कश्यप का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर एक सामान्य कार्यकर्ता से संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक पहुंचने की यात्रा है। वे कार्यकर्ताओं के बीच सहज उपलब्ध रहने और जमीन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना और युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ना है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रभात कश्यप के सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और जमीनी संपर्क का लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा तथा कोटा देहात में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

कोटा रिद्धि-सिद्धि नगर में आज गूंजेंगे राधा-माधव के भजनश्री राधा माधव सेवा समिति की ओर से भव्य भजन संध्या, डॉ. गोविन्द ज...
04/09/2026

कोटा
रिद्धि-सिद्धि नगर में आज गूंजेंगे राधा-माधव के भजन
श्री राधा माधव सेवा समिति की ओर से भव्य भजन संध्या, डॉ. गोविन्द जी माहेश्वरी देंगे प्रस्तुति
कोटा।
रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित श्री राधा माधव सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मनीष मूंदड़ा ने बताया कि शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धार्मिक परंपरा, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के तहत श्री कृष्ण माधव प्रवाह भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और भक्तिमय संगीत का आनंद ले सकेंगे। भजन संध्या में डॉ. गोविन्द जी माहेश्वरी (गिरिराज मित्र मंडल, कोटा) अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरूआत शाम 6:30 बजे से आरती एवं दर्शन के साथ होगी, जो रात्रि 11:30 बजे तक जारी रहेंगे। इसके बाद रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की विशेष धार्मिक अनुभूति श्रद्धालुओं को होगी। कार्यक्रम में रात्रि 12 बजे महाआरती एवं ठाकुर जी के विशेष दर्शन भी होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। सचिव कपिल विजयवर्गीय ने बताया कि श्री राधा माधव सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी एवं आध्यात्मिक बंधुओं से कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर को पालना दर्शन एवं माखन मिश्री प्रसाद वितरण सुबह 8 बजे से किया जाएगा। छप्पन भोग दर्शन एवं महाआरती सायं 6.30 बजे होगी, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेन्द विजय, उपाध्यक्ष हरिनारायण बडोलिया, नवीन शुक्ला, संदीप अग्रवाल, सह सचिव ब्रज गोपाल भराडिया, पंकज शर्मा, योगेश सोनी मोनी, महावीर सिंह सोनगरा, राजकुमार विजय, गजानंद मेवाडा, गोपाल दमदमा, रमेश धाकड सहित पूरी टीम कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान कर रही है।

Kota जोधपुर महाधिवेशन को लेकर निमंत्रण कार्ड व पीले चावल का किया वितरण- कोटा से जाएंगे सैकडों की संख्या में समाजबंधु व प...
04/09/2026

Kota
जोधपुर महाधिवेशन को लेकर निमंत्रण कार्ड व पीले चावल का किया वितरण
- कोटा से जाएंगे सैकडों की संख्या में समाजबंधु व पदाधिकारी।
- 6 सितंबर को जोधपुर में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवा सम्मेलन होगा ऐतिहासिक।
कोटा.
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से आगामी 6 सितंबर 2026 को जोधपुर में भव्य राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, युवा एवं समाजबंधु शामिल होंगे। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम ने बताया कि महाधिवेशन में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने, युवाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा, सामाजिक विकास और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है। कोटा में भी लोगों को आमंत्रित किए जाने को लेकर कार्ड का वितरण व पीले चावल बांटे जा रहे हैं। कोटा अभिभाषक परिषद में अधिवक्ताओं को कार्ड दिए गए और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्रीप्रसाद गौतम, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम, महासचिव महेश शर्मा एडवोकेट, सहसचिव मनोज गौतम एडवोकेट, प्रांतीय अध्यक्ष सत्यनारायण एडवोकेट, प्रदेश युवक संघ कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गौतम एडवोकेट, प्रदेश युवक संघ प्रांतीय महासचिव हेमंत शर्मा एडवोकेट, समाज सेवी राकेश गौतम एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता मंगलेश त्रिपोठी एडवोकेट, संभागीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गौतम, संभागीय महामंत्री सत्यप्रकाश गौतम, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश शर्मा मौली, व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य मनोज गौतम, जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी उपस्थित रहे। वहीं प्रांतीय पदाधिकारी हरिओम गौतम, डॉ. केडी गौतम, डॉ आर सी गौतम, बीएम पंचौली, अपने-अपने क्षेत्र में सभी को आमंत्रित कर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, मध्यप्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी एवं महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देशभर में समाजबंधुओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। वहीं जिला महामंत्री अरुण कुमार शर्मा, युवक संघ के संभागीय अध्यक्ष विजय गौतम, युवक संघ के जिलाध्यक्ष प्यारे लाल जोशी,महिलाध्यक्ष डॉ. इन्दु बाला शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष इन्दु गौतम, शहर महिला अध्यक्ष राधा कंवर शर्मा इनके नेतृत्व में कोटा से सैकड़ों समाज बंधु 6 सितम्बर रविवार को आयोजित महाधिवेशन में जोधपुर पहुंचेंगे, जिसके लिए समाज बंधुओं को हाड़ौती क्षेत्र में कार्ड व पीले चावल वितरण किये जा रहे हैं। संभागीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गौतम शहर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी द्वारा समाज बंधुओं को निमंत्रण व पीले चावल वितरण किएजा रहे हैं।

- देशभर से पहुंचेंगे समाज के प्रतिनिधि
महाधिवेशन में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बंगाल, तमिलनाडू, छातीसगढ, सहित विभिन्न राज्यों से समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। महासभा के संगठनात्मक ढांचे में विभिन्न राज्यों की प्रांतीय इकाइयां सक्रिय हैं और सामाजिक, शैक्षणिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

- एकता और सामाजिक विकास का दिया जाएगा संदेश
महाधिवेशन के माध्यम से समाजबंधुओं को एकजुट होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि समाज की सामूहिक शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संस्कार और संगठन को और मजबूत किया जा सकता है। महासभा द्वारा समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को अपने प्रमुख उद्देश्यों में शामिल किया गया है। 6 सितंबर को जोधपुर में होने वाला यह महाधिवेशन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की एकजुटता, युवा शक्ति और सामाजिक विकास का बड़ा मंच बनने की उम्मीद है। आयोजकों ने देशभर के समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Kota, ओएसिस एजुकेशनल सोसाइटी में किया पौधारोपण- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, स्वच्छता का दिया संदेश।कोटा.ओएसिस एजुके...
04/09/2026

Kota,
ओएसिस एजुकेशनल सोसाइटी में किया पौधारोपण
- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, स्वच्छता का दिया संदेश।
कोटा.
ओएसिस एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कोटा कॉलेज आॅफ फामेर्सी, कोटा पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं कोटा कॉलेज आॅफ एजुकेशन में लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में 100 पौधे लगाए गए। पौधा रोपण कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. आर.ए गुप्ता ने लायंस क्लब कोटा टेक्नो से आए मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक एवं लायंस क्लब कोटा टेक्नो के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लाइंस क्लब कोटा टेक्नो द्वारा संस्था में श्रमदान किया गया एवं 50 औषधीय पौधे वितरित किए गए। लायंस क्लब कोटा टेक्नो की उपाध्यक्षक संध्या गुप्ता नें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जीवन में सकारात्मक सोच रखने, अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कोटा कॉलेज आॅफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. बी. एल. मेहरा, कोटा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य देवेश गोचर एवं कोटा कॉलेज आॅफ फामेर्सी के प्राचार्य डॉ. जगदीश चन्द्र नागर ने लायंस क्लब टेक्नो से आये श्रीमति संध्या गुप्ता जी, श्रीमती रेणु गुप्ता जी व श्रीमती अमिता भार्गव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

महादेव से उम्मीद नहीं, कनेक्शन रखो… बाकी सिस्टम वो संभाल लेंगे।
04/09/2026

महादेव से उम्मीद नहीं, कनेक्शन रखो… बाकी सिस्टम वो संभाल लेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन जैसा सजेगा गीता भवन, 12 फीट की गतिशील पूतना और अत्याधुनिक साउंड इफेक्ट्स होंगे मुख्य आक...
03/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन जैसा सजेगा गीता भवन, 12 फीट की गतिशील पूतना और अत्याधुनिक साउंड इफेक्ट्स होंगे मुख्य आकर्षण

46 वर्षों की परंपरा में इस बार दिखेगा अनूठा दृश्य; आम जनता के लिए खुले रहेंगे झांकियों के पट

कोटा, 2 सितंबर।
प्रसिद्ध गीता भवन इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर एक बार फिर भक्ति और कला का अद्भुत केंद्र बनने जा रहा है। पिछले 46 वर्षों से भव्य झांकियों की अपनी समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए, इस बार गीता भवन परिसर को पूरी तरह से वृंदावन के प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर में नयनाभिराम और अत्याधुनिक सजीव झांकियां स्थापित की जा रही हैं। पूरे परिसर में अलौकिक विद्युत सज्जा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल का अहसास कराएगी।

अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने बताया कि इस बार की झांकियां अन्य वर्षों की तुलना में बेहद खास और अलग नजर आएंगी। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए 12 फीट लंबी विशालकाय राक्षसी पूतना की तकनीक-युक्त झांकी तैयार की जा रही है। जो इस वर्ष का मुख्य आकर्षण रहेगी। इस झांकी में भगवान श्री कृष्ण को पूतना का स्तनपान करते हुए दिखाया जाएगा। जिसमें पूतना दर्द से कराहती हुई अपने दोनों हाथ-पैर छटपटाती नजर आएगी और उसकी गर्दन चारों तरफ घूमेगी। दृश्य को जीवंत बनाने के लिए पूतना के चिल्लाने की भयानक ध्वनि का उपयोग किया गया है।

*राष्ट्रीय विशेषज्ञों और स्थानीय कलाकारों का संगम*
झांकियों के भव्य निर्माण और सजावट में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला है। संयोजक महेंद्र मित्तल ने बताया कि झांकी निर्माण में कोटा के स्थानीय कलाकार लक्ष्मण सिंह (सोनू) और इंदर शर्मा ने अपनी दिन-रात की मेहनत से अद्भुत कला का प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त मंदिर की भव्य पुष्प सज्जा कैलाश सुमन की देखरेख में संपन्न की जा रही है।
साउंड इफेक्ट्स से जीवंत होंगी भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं
इस बार झांकियों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पौराणिक कथाओं और लीलाओं के अनुरूप विशेष 'साउंड इफेक्ट्स' का प्रयोग किया जा रहा है। दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोर की सुरीली आवाज, बादलों की गड़गड़ाहट, "रात श्याम सपने में आए...", पूतना की चीख, सुदामा का द्वारका गमन, गोवर्धन पूजा, शहनाई वादन और भजन मंडलियों की मधुर स्वर लहरियों का आनंद ले सकेंगे।

*दो दिवसीय दर्शन की तिथियां एवं व्यवस्था*
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इन नयनाभिराम झांकियों के पट श्रद्धालुओं के लिए 4 सितंबर को सायं 7:30 बजे खोल दिए जाएंगे। यह दर्शन 5 सितंबर की संपूर्ण रात्रि तक श्रद्धालुओं के आगमन रहने तक निरंतर जारी रहेंगे।

अतुल्य श्री पंजाबी समाज कोटा की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित- आधुनिक चिकित्सा के साथ पार...
03/09/2026

अतुल्य श्री पंजाबी समाज कोटा की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक उपायों पर हुई चर्चा।
कोटा।
अतुल्य श्री पंजाबी समाज कोटा की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश चढ्डा ने ने बताया कि कैंप का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों, खान-पान, जीवनशैली तथा आधुनिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं सवालों का समाधान किया। अतुल्य श्री पंजाबी समाज कोटा के अध्यक्ष संदीप मदान ने बताया कि कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषण और तनाव के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कैंप में आधुनिक मेडिकल साइंस और पारंपरिक जीवनशैली के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल बीमारी होने पर उपचार कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद और प्रकृति के साथ बेहतर तालमेल भी आवश्यक है। स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में महिलाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इनमें मेनोपॉज, बांझपन, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं वैक्सीन, गर्भावस्था, ल्यूकोरिया, मोटापा, संतुलित आहार और पारंपरिक जीवनशैली प्रमुख रहे। कार्यक्रम संयोजक डेजी नरुला ने कहा कि महिलाओं को विशेष रूप से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। कैंप में महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रजनी चतर, (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पीयूष चतर (सर्जन), डॉ. शुभम माहेश्वरी (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. पल्लवी (डायटिशियन) ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी तथा अपने परिवार की सेहत को लेकर सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है। इस दौरान महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा के साथ स्वस्थ खान-पान और पारंपरिक जीवनशैली को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में निशुल्क इंटरएक्टिव हेल्थ सेशन रखा गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला है, इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।

राधा चली गईं… मगर दो आंखों में हमेशा जिंदा रहेंगी- दुख की घड़ी में परिवार ने लिया नेत्रदान का संकल्प, दो जिंदगियों में र...
03/09/2026

राधा चली गईं… मगर दो आंखों में हमेशा जिंदा रहेंगी
- दुख की घड़ी में परिवार ने लिया नेत्रदान का संकल्प, दो जिंदगियों में रोशनी भरने वाला बना अंतिम पुण्य कार्य

बीमारी से जूझ रहीं राधा गुप्ता ने बुधवार को अंतिम सांस ली, लेकिन उनके जाने के बाद भी उनकी आंखें किसी की जिंदगी में उजाला बनकर जीवित रहेंगी। परिजनों की सहमति और टीम जीवनदाता एवं लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सहयोग से राधा का नेत्रदान कराया गया। इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिलने का प्रेरणास्पद कार्य हुआ । टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि उनके रिश्तेदार राधा गुप्ता पोरवाल के निधन के बाद उनके पति विकास गुप्ता पोरवाल को नेत्रदान के महत्व के बारे में समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि नेत्रदान के माध्यम से राधा की आंखें किसी अन्य व्यक्ति की दुनिया को रोशन कर सकती हैं और उनके जाने के बाद भी वह दो लोगों की आंखों के जरिए इस दुनिया को देखती रहेंगी। इस भाव को समझते हुए विकास गुप्ता ने नेत्रदान के लिए सहमति दी। इसके बाद एमबीएस परिसर में शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। टेक्नीशियन टिंकू ओझा ने नेत्र संकलित किए। राधा के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में था। उनकी दो बेटियां समीधा गुप्ता व प्रज्ञा गुप्ता भाई मनीष प्रवीण और परिवार के अन्य सदस्य इस दुख की घड़ी में बेहद भावुक थे। वहीं, गायत्री शक्ति पीठ से जुड़े उनके ससुर ओम प्रकाश गुप्ता व सास शकुंतला को भी संभालना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे कठिन समय में भी परिवार द्वारा नेत्रदान का निर्णय लेना न केवल साहस और संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश भी है। राधा की विदाई के साथ उनकी सांसें थम गईं, लेकिन नेत्रदान के जरिए उनके जीवन का उजाला दो और जिंदगियों तक पहुंचने की राह बन गई। पुत्री समिधा व प्रज्ञा ने मुक्तिधाम पहुंचकर माँ को कंधा दिया व मुखाग्नि दी ।

- मां की अंतिम यात्रा बेटियों ने संभाली, मुखाग्नि देकर निभाया अपना अधिकार- समीधा और प्रज्ञा ने पिता का सहारा बनकर पूरी क...
03/09/2026

- मां की अंतिम यात्रा बेटियों ने संभाली, मुखाग्नि देकर निभाया अपना अधिकार

- समीधा और प्रज्ञा ने पिता का सहारा बनकर पूरी कीं अंतिम संस्कार की परंपराएं, परिवार और समाज को दिया समानता का संदेश

कोटा। शहर में मंगलवार को बेटियों के साहस और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया। राधा गुप्ता के निधन के बाद उनकी दोनों बेटियों—समीधा और प्रज्ञा—ने मां की अंतिम यात्रा से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने अर्थी को कंधा दिया और किशोरपुरा मुक्तिधाम पहुंचकर मुखाग्नि भी दी।
राधा गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही उनकी बड़ी बेटी समीधा कॉलेज और छोटी बेटी प्रज्ञा स्कूल से घर पहुंचीं। मां को खोने का दुख गहरा था, लेकिन दोनों ने खुद को संभालते हुए पिता विकास गुप्ता का सहारा बनने का निर्णय लिया। अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों, परिवारजनों और मित्रों के पहुंचने के बाद दोनों बेटियों ने मां की अंतिम यात्रा की परंपराएं स्वयं निभाने की इच्छा जताई। दोनों बेटियां मोक्ष रथ में मां के साथ रहीं। इसके बाद उन्होंने अर्थी को कंधा दिया और मुक्तिधाम पहुंचकर मुखाग्नि दी। परिवार और समाज के लोगों ने उनके इस निर्णय का सम्मान किया और इसे लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
परिवार से जुड़े समाजसेवी भुवनेश गुप्ता ने बताया कि विकास गुप्ता सामान्य नौकरी करते हैं। राधा गुप्ता को कैंसर होने के बाद पिछले दो वर्षों से उनका उपचार चल रहा था। बड़ी बेटी समीधा आरटीयू से बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं, जबकि छोटी बेटी प्रज्ञा दसवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। सीमित साधनों के बावजूद दोनों बेटियों ने पढ़ाई जारी रखी और परिवार की परिस्थितियों में सहयोग किया। समीधा ने प्रथम प्रयास में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश हासिल किया और अपनी बचत से पढ़ाई का खर्च जुटाया। बीमारी के दौरान दोनों बेटियों ने मां का हौसला बढ़ाया और उन्हें भावनात्मक संबल दिया। मां के निधन के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाकर यह स्पष्ट किया कि बेटियों को भी परिवार की परंपराओं, निर्णयों और जिम्मेदारियों में समान अधिकार और भागीदारी मिलनी चाहिए। राधा गुप्ता के निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर उनकी स्मृति को भी जीवित रखने का प्रयास किया। परिजनों की सहमति और टीम जीवनदाता एवं लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सहयोग से उनका नेत्रदान कराया गया।

Address

Kota

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आपणी ख़बरा राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share