25/12/2024
राजस्थान की शान
सुल्तानपुर क्षेत्र में बना नोनेरा-ऐबरा डेम
@@@ नमोनारायण पारीक सुल्तानपुर
-ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत प्रदेश के पहले नोनेरा-ऐबरा डेम का लोकार्पण हो चूका है इसमें 6 साल में बनकर तैयार हुए इस डेम का जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है । इस बांध का निर्माण 13 अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था। 13 अक्टूबर 2022 तक कार्य पूरा होना था। कोविड के कारण निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन 13 अक्टूबर 2023 कर दी गई। विदेशों से पार्ट्स आने में देरी के कारण फिर से इसकी डेडलाइन बढ़ाई गई। 30 जून 2024 तक 1026.32 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ। इस बांध की लंबाई 1404 मीटर है। इसकी भराव क्षमता 226.65 मिलियन क्यूबिक मीटर है। बांध से पानी की निकासी के लिए 27 गेट रेडियल गेट लगे। गेट की ऊंचाई 16 मीटर व चौड़ाई 15 मीटर है। ये सभी गेट ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत काम करेंगे। पानी का इनफ्लो आने पर कंट्रोल आपरेटिंग सिस्टम (स्काडा) से इलेक्ट्रॉनिकली ऑपरेट होंगे।
तीन महीने पहले सितंबर के महीने में इस बांध की टेस्टिंग की गई थी। टेस्टिंग के दौरान स्टेट हाइवे- 70 ( कोटा से श्योपुर) पर तीन दिन आवाजाही बंद कर दी गई थी। बांध के सभी गेट बंद करके 217 मिलियन क्यूबिक मीटर तक भरा गया था। इस बांध में आहू नदी, उजाड़ नदी, परवन नदी से पानी का आता है।
इस बांध के बनने से कोटा व बूंदी जिले के 750 गांव के अलावा इटावा, सुल्तानपुर, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी समेत 6 कस्बों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 54 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी रिजर्व होगा। बाकी पानी 21 जिलों में जाएगा।