Khadda Live News

Khadda Live News ना पक्ष ना विपक्ष हम करते है निष्पक्ष बात आप दीजिए हमारा साथ

रेता क्षेत्र में विकास की मजबूत पहल! राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए धन आवंटन कराने ...
28/02/2026

रेता क्षेत्र में विकास की मजबूत पहल! राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए धन आवंटन कराने पर माननीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय जी का रेता क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद अब शिवपुर, बसंतपुर, मरीचहवा और हरिहरपुर की सड़कें भी होंगी मजबूत और सुगम।
गांव-गांव तक बेहतर संपर्क, आसान आवागमन और तेज़ विकास की दिशा में बड़ा कदम आपका यह प्रयास पूरे रेता क्षेत्र को नई पहचान और नई रफ्तार देगा इसी तरह क्षेत्रहित में निरंतर प्रयास करते रहें यही हमारी शुभकामनाएँ हैं।

रेता क्षेत्र की जनता की ओर से कोटि-कोटि आभार! 🌺🙏
Vivekanand Pandey Mla

न्याय नहीं मिलने पर पानी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति,कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव जमुआन का बताया जा रहा ह...
14/02/2026

न्याय नहीं मिलने पर पानी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति,कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव जमुआन का बताया जा रहा है 👇मौके पुलिस मौजूद देखिए।

#कुशीनगर

Ye kaun hai
10/02/2026

Ye kaun hai

9 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया हमारा  #देश किस दिशा में जा रहा है, ये कहने से पहले हमारा गांव...
04/02/2026

9 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया हमारा #देश किस दिशा में जा रहा है, ये कहने से पहले हमारा गांव...

16/01/2026

कुशीनगर : जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिसवा गोपाल के सरेह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक बाघ दिखाई दिया। खेतों में खुलेआम घूमते बाघ को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने इस खौफनाक पल को अपने-अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी। बाघ की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों इसी क्षेत्र में बाघ के हमले से एक बकरी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से ग्रामीण पहले से ही सहमे हुए थे। अब सरेह में बाघ के खुलेआम दिखाई देने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जंगल व खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर क्षेत्र को भयमुक्त किया जाए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।

 #दिल_दहला_देने_वाली_घटना बेसुध मां बोलीं: “मुझे भी मार दो, अब जीकर क्या करूंगी…” #महाराजगंज_कुशीनगर सीमा के सोहगीबरवा व...
10/01/2026

#दिल_दहला_देने_वाली_घटना

बेसुध मां बोलीं: “मुझे भी मार दो, अब जीकर क्या करूंगी…”
#महाराजगंज_कुशीनगर सीमा के सोहगीबरवा वन क्षेत्र से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
14 वर्षीय #गुड्डी_चौधरी खेत में गन्ना काटने गई थी… लेकिन लौटकर कभी नहीं आई।
#जंगल_में_बाघ_का_आतंक
✔ शव तीन टुकड़ों में मिला
✔ एक हाथ 10 मीटर दूर
✔ शरीर से मांस गायब
✔ कपड़े तक नहीं बचे

#मां_ऊषा_का_दर्द
लाश देखकर मां बेसुध हो गईं—
“मेरी बिटिया बहुत तड़पी होगी…
अब मैं जीकर क्या करूंगी, कोई मुझे भी मार दे…”
17 घंटे बाद मिला शव
रातभर खोजबीन, लाठी-डंडे और टॉर्च…
सुबह खून के धब्बे, चप्पल, बिखरे कपड़े और फिर…
झाड़ियों में बेटी का क्षत-विक्षत शरीर 💔

#टाइगर रिजर्व में बसे गांव, जान जोखिम में
#ग्रामीणों_का_आरोप
पहले भी कई बच्चों की जान जा चुकी है
लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ चेतावनी!

#कौन_जिम्मेदार?
• वन विभाग?
• प्रशासन?
• या सिस्टम की लापरवाही?
#गुड्डी को इंसाफ चाहिए
जंगल किनारे रहने वाले गरीब परिवार कब तक अपनों की लाशें उठाते रहेंगे?
#पोस्ट_को_शेयर_करें
ताकि गुड्डी की मौत सिर्फ एक खबर बनकर न रह जाए… और सिस्टम जवाब देने को मजबूर हो।
#गुड्डी_को_न्याय
#सोहगीबरवा #महाराजगंज
#वनविभाग_जवाब_दो

एक छोटा सा गांव एक गरीब परिवार और एक ऐसी जगह जहां पहुंचने से पहले लोग सौ बार सोचते थे आज़ादी के 78 साल बाद भी न सड़क थी,...
01/01/2026

एक छोटा सा गांव एक गरीब परिवार और एक ऐसी जगह जहां पहुंचने से पहले लोग सौ बार सोचते थे आज़ादी के 78 साल बाद भी न सड़क थी,न पुल,न पगडंडी तक भरोसे लायक बरसात हो या बाढ़,बीमारी हो या प्रसव,स्कूल जाना हो या रोज़गार नाव ही जीवन और मौत के बीच का सहारा थी उसी गांव में जन्मा एक युवा जिसने बचपन से देखा कि कैसे लोग नदी पार करते हुए जान गंवा देते हैं, कैसे मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते,कैसे बच्चे पढ़ाई से दूर रह जाते हैं। जब उसने सवाल किया देश आज़ाद हुआ, पर हमारा गांव क्यों नहीं? हम आज भी नदी के उस पार क्यों हैं?
हम तक सड़क क्यों नहीं? हमारे हिस्से पुल क्यों नहीं? यहीं से जन्म हुआ एक ऐसे संघर्ष का,जो सिर्फ़ मांग नहीं बल्कि मिशन बन गया।
यह युवा पेशे से डॉक्टर था उसके पास आराम की ज़िंदगी का विकल्प था,लेकिन उसने अपना स्टेथोस्कोप उतार दिया और हाथ में उठा लिया माइक उसकी आवाज़ अब सिर्फ़ उसके गांव की नहीं रही, बल्कि 50 हजार लोगों की आवाज़ बन गई दिन हो या रात,
धूप हो या बारिश,वह जनप्रतिनिधियों के दरवाज़े पर खड़ा रहा, अधिकारियों के दफ़्तरों तक पहुंचा, मंच से सड़क तक एक ही बात दोहराता रहा पुल चाहिए हमारे हक़ का पुल। इस आवाज़ की कीमत भी चुकानी पड़ी जेल जाना पड़ा, मुकदमे दर्ज हुए धमकियां मिलीं, बदनाम करने की कोशिशें हुईं लेकिन जिसने नदी से हार मानना नहीं सीखा था,वह इंसान सिस्टम से कैसे डरता? उसने एक और कसम खा ली जब तक पुल पास नहीं होगा, शादी नहीं करूंगा आज के समय में, जब लोग अपने सपनों के लिए जीते हैं,उस युवा ने अपने सपनों को 50 हजार लोगों के भविष्य पर कुर्बान कर दिया पूरी दुनिया कहती रही चार किलोमीटर का पुल सरकार 50 हजार लोगों के लिए क्यों बनाएगी? लेकिन वह अकेला युवा कहता रहा पुल बनेगा अगर सरकार नहीं समझेगी तो उसे समझाना पड़ेगा।”
और आख़िरकार संघर्ष जीत गया आवाज़ दबाई नहीं जा सकी।
सरकार को झुकना पड़ा आज साल के आख़िरी महीने में,
माननीय विधायक विवेकानंद पांडे जी ने 50 हजार लोगों से किया गया वादा निभा दिया अब यह सपना सपना नहीं रहा पुल बनेगा।
वह युवा,जिसने अपनी जवानी, पेशा, सुख-सुविधा सब कुछ दांव पर लगा दिया उसका नाम है 👉 राकेश गुप्ता आर्या (भैया) जो उन्होंने किया,वह सिर्फ़ एक पुल की लड़ाई नहीं थी वह जनसंघर्ष, साहस और त्याग का इतिहास है आज सवाल सिर्फ़ पुल का नहीं है

सवाल यह है कि?
क्या ऐसे संघर्ष को दुनिया याद रखेगी? क्या ऐसे इंसान को एक पहचान नहीं मिलनी चाहिए? अगर “माउंटेन मैन” हो सकता है तो क्यों नहीं पुल मैन राकेश गुप्ता आर्या? यह कहानी हर युवा के लिए सबक है अगर नीयत साफ़ हो और हौसले बुलंद हों,तो एक आम इंसान भी पूरा सिस्टम बदल सकता है यह पुल सिर्फ़ नदी पर नहीं बनेगा यह उपेक्षा और विकास के बीच बनेगा।

 #नाव_से_पुल_तक  #भैंसहा_घाट पर दियारा के गांवों को जोड़ने वाला पक्का पुल अब सिर्फ़ सपना नहीं रहा…लगभग ₹716 करोड़ की लाग...
31/12/2025

#नाव_से_पुल_तक

#भैंसहा_घाट पर दियारा के गांवों को जोड़ने वाला पक्का पुल अब सिर्फ़ सपना नहीं रहा…
लगभग ₹716 करोड़ की लागत से बनने वाले इस महापुल को आज EFC (व्यय वित्त समिति) की स्वीकृति मिल गई है।
यह सिर्फ़ एक पुल नहीं,
👉 यह किसानों की फसलों को बाज़ार से जोड़ने का रास्ता है
👉 यह मज़दूरों की मेहनत को सम्मान देने की राह है
👉 यह छात्रों के सपनों को उड़ान देने का सहारा है
👉 यह बरसात में नावों की मजबूरी और कट जाने वाली सड़कों से हमेशा की आज़ादी है
🏗️ उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा पुल
जो दशकों से दियारा के गांवों के इंतज़ार, तकलीफ़ और संघर्ष को इतिहास बना देगा।
यह पुल कंक्रीट और लोहे का ढांचा नहीं,
बल्कि खड्डा विधानसभा के दियारा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
खड्डा विधानसभा के दियारा के सभी गांवों,
माताओं-बहनों, युवाओं और बुजुर्गों को
इस ऐतिहासिक सौगात की #हार्दिक_बधाई और #शुभकामनाएं 🎉
🚜 विकास अब गांव-गांव तक पहुंचेगा
🚀 खड्डा आगे बढ़ेगा, खड्डा बदलेगा:- विधायक विवेकानंद पांडेय

22/12/2025

Good night

कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले गायब हुई विधवा महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविव...
22/12/2025

कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले गायब हुई विधवा महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। विधवा महिला को ममेरे देवर ने अवैध संबंध में गन्ना के खेत में ले जाकर उसका गला दबा हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर गन्ने के खेत से महिला के कंकाल को बरामद किया है। वहीं, सीओ के समक्ष मृतका के बेटे ने कपड़ा व चप्पल से कंकाल का शिनाख्त किया है। पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने तथा उसका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया है।

ये मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अंगद प्रसाद ने 29 नवंबर को मां सुनैना देवी के गायब होने की तहरीर थाने में दी थी। जिसमें उसने 45 वर्षीय मां को पिछले 26 नवंबर को घर से गायब होने का जिक्र किया था। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने डीसीआरबी रिपोर्ट समेत सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान महिला के मोबाइल नंबर व संदिग्ध मोबाइल नंबर सीडीआर निकाला गया। उसकी जांच में पता चला कि सुनैना के मोबाइल नंबर व संदिग्ध मोबाइल का यूज रामकोला का रहने वाला बसंत करता था।

ममेरे भाई ने गला दबाकर की थी हत्या

घटना के दिन दोनों का लोकेशन नौरंगिया में ही था और सुनैना ने अंतिम बार बसंत से फोन पर बात की थी। जांच के क्रम में बसंत से इस संबंध में मोबाइल से बात की गई तो वह मना करने लगा कि सुनैना के संबंध में कुछ भी नहीं जानता हूं। शक के आधार पर शनिवार को बसंत को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान पहले तो बसंत ने मना किया,लेकिन जब सख्ती से पूछताछ किया तो बसंत ने बताया कि सुनैना को पिछले 26 नवंबर को ही नौरंगिया स्थित गन्ने के खेत में गला दबाकर मार दिया था। इस बात पर विश्वास कर पुलिस बसंत को साथ लेकर उस गन्ने के खेत में पहुंची, जिस गन्ने के खेत में बसंत ने सुनैना की हत्या की गई थी।

खेत में मिला कंकाल

गन्ने के खेत में तलाशी ली गई तो एक मानव खोपड़ी, एक छोटी हड्डी, साड़ी, चप्पल और औरत का बाल मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को सूचना देते हुए उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। सुनैना देवी के लड़के अंगद को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच कर मां के चप्पल व साड़ी का पहचान किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम पहुंच कर सबूत इकट्ठा की। पुलिस ने मानव खोपड़ी व छोटी हड्डी वह अन्य हड्डी के अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस पडरौना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी बसंत को पुलिस गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया दीपक कुमार सिंह, दारोगा श्रवण यादव व मुनींद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संबंध में सीओ खड्डा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अवैध संबंध में हत्या करने के जुर्म को कबूल किया है।

वहीं, इस मामले एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि विधवा महिला को उसके ममेरा देवर ने अवैध संबंध में गला दबा कर हत्या किया था। आरोपी के निशानदेही पर गन्ना के खेत से कंकाल बरामद किया गया है। उसका पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के बेटे ने उसके कपड़ा व चप्पल से शव का शिनाख्त किया है।

महाराजगंज के मौजूदा सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारत के सबसे बड़े राज्य भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश...
14/12/2025

महाराजगंज के मौजूदा सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारत के सबसे बड़े राज्य भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाना महाराज के साथ-साथ पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी बात है

एक तरफ उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर उत्साह देखने को मिल रहा है वही महाराजगंज के भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियो में एक अलग उमंग उत्साह है

पिछले दो दिन से मेंन स्ट्रीम मीडिया हो चाहे सोशल मीडिया हो महाराजगंज और पंकज चौधरी के चर्चा के जोरो पर है

मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बड़े-बड़े भाजपा के नेता सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मिलकर बधाई दे रहे है

लेकिन महाराजगंज जिले के ही सिसवा विधानसभा के मौजूदा विधायक Prem Sagar Patel जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पर किसी प्रकाश का बधाई का पोस्ट नहीं आया

क्या माना जाए क्या पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से एक तरफ पूरा महाराजगंज के भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के जनप्रतिनिधि जश्न मना रहे है

लेकिन विधायक जी सन्नाटा में है अभी तक कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं आया बधाई के रूप में

क्या विधायक जी को किसी बात की चिंता है या कुछ और

सवाल तो बनता है ..?

Address

Kushinagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khadda Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khadda Live News:

Share