14/07/2026
आज भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, युवाओं की धड़कन लोकप्रिय, आदरणीय Dr. Rohit Mishra जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य मिला।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान उन्हें 'पारिजात भारत' राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका की प्रति भेंट की। साथ ही, विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अत्यंत सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
डॉ. रोहित मिश्रा जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में युवा मोर्चा निश्चित रूप से एक नई ऊंचाई छुएगा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को और सशक्त करेगा। उन्हें इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हृदयतल से अनंत शुभकामनाएं! 🙏💐
बीके चौधरी
सह संयोजक
सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी
कैंट विधानसभा लखनऊ महानगर