27/07/2026
पटना में आंदोलन को तेज करेगी AISA, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा आज पहुंचेंगी
पटना, 27 जुलाई 2026: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा आज पटना पहुंचेंगी। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी छात्र-युवा साथियों की रिहाई नहीं होती और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे वह बेउर जेल में बंद नेताओं से मुलाकात करेंगी, 3 बजे प्रेस वार्ता और छात्रों-अभिभावकों से संवाद करेंगी तथा शाम 5 बजे बिहार के गृह सचिव से मिलकर गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग रखेंगी।
Bharat Sa Bharat Sa International Center for Journalists The Dalit Voice Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)