P 2 P News

P 2 P News social voice of India

आयुक्त चंबल संभाग ने गणतंत्र दिवस पर संभागवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दींचंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने गणतं...
25/01/2026

आयुक्त चंबल संभाग ने गणतंत्र दिवस पर संभागवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संभाग के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में श्री कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चंबल संभाग सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
आयुक्त श्री कुमार ने सभी संभागवासियों से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने तथा संभाग एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
-

23/01/2026

राज्य शासन के आदेश में संशोधन
26 जनवरी को मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
भोपाल। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी पूर्व आदेश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार मुरैना जिले के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना द्वारा फहराया जाएगा।
यह संशोधन विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 21 जनवरी 2026 के क्रम में जारी किया गया है। आदेश में राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करने वाले माननीय मंत्रीगण एवं राज्य मंत्रियों की सूची में आवश्यक परिवर्तन किया गया है। उक्त आदेश 23 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।

#मुरैना P 2 P News BJP Madhya Pradesh Rakesh Mavai Ex Mla Morena

21/01/2026

मामा शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर में आई लाडली लक्ष्मी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है। मामा शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं।शिवराज सिंह ने पोती के कान में सुनाया गायत्री मंत्र, उनके घर नन्ही लक्ष्मी के आगमन से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। इस खुशी के मौके पर शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आए और उन्होंने ईश्वर का आभार जताते हुए बेटी के स्वस्थ भविष्य की कामना की।
पोती के कान में सुनाया गायत्री मंत्र,


#शिवराजमामा #लाडली_लक्ष्मी #बेटी #प्रसन्नता P 2 P News BJP Madhya Pradesh

सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यक्रम क...
21/01/2026

सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में जारी किए आदेश

Jansampark Madhya Pradesh

किन्नर राबिया डॉल के घर डकैती डालने वाले सभी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
21/01/2026

किन्नर राबिया डॉल के घर डकैती डालने वाले सभी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15 से 20 ...
21/01/2026

उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15 से 20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. उनका स्थानांतरण संभल से सुल्तानपुर किया गया है.

दरअसल, संभल में हुई हिं;सा के दौरान घा!यल हुए युवक आलम के पिता यमन की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए CJM विभांशु सुधीर ने अहम आदेश दिया था. उन्होंने एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 15 से 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे. अदालत का यह आदेश संभल हिं!सा प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर बेहद अहम माना जा रहा था.

इस आदेश के बाद जिले में हलचल तेज हो गई थी. संभल जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पुलिस इस आदेश के तहत मुकदमा दर्ज नहीं करेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी और इसके खिलाफ अपील दायर की जाएगी.

अब CJM विभांशु सुधीर के तबादले के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. उनके स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित तबादला प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन समय और परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला सवालों के घेरे में भी आ रहा है.

#संभल #अनुज_चौधरी #कोर्ट #उत्तरप्रदेश #

20/01/2026

अंबाह तिराहे की ओर जाते समय भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने स्कूटी और बाइक को रौंदा
मुरैना ओवरब्रिज से अंबाह तिराहे की ओर जाते समय सुभाष नगर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए ईंटों के ढेर से जा टकराई।
हादसे में स्कूटी सवार सहित कार में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

#मध्यप्रदेश #मुरैना #एक्सिडेंट #घायल

18/01/2026

महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रखा पक्ष बोले फूलसिंह बरैया का जो बयान सामने आया इस संदर्भ में उनसे स्पष्टीकरण माँगा गया है

महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट पक्ष
महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वाले व्यक्ति की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वह केवल एक अपराधी होता है और उसे कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।
आज फूलसिंह बरैया का जो बयान सामने आया है, वह उनका व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के किसी भी बयान से इत्तेफाक नहीं रखती। इस संदर्भ में उनसे स्पष्टीकरण माँगा गया है

#फूल_सिंह #कांग्रेस #भिंड #मध्यप्रदेश #विधायक #जीतू_पटवारी #प्रियंका_गांधी P 2 P News Indian Youth Congress Jitu Patwari Kalpana Pratap Sengar

18/01/2026

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने रेप को लेकर दिया विवादित बयान

🟥 विधायक का विवादित बयान क्या था?
फूल सिंह बरैया ने एक मीडिया इंटरव्यू/वीडियो में कहाः
🔹 उन्होंने कहा कि “जब कोई आदमी सड़क पर बहुत खूबसूरत लड़की को देख लेता है तो उसका मन विचलित हो सकता है और बलात्कार हो सकता है” — जैसे रेप एक “थ्योरी” है।
🔹 इसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ी जातियों (OBC) की महिलाओं के बारे में कहा कि वे लगभग “सुंदर नहीं हैं” और फिर भी उन पर रेप होता है क्योंकि, उनके अनुसार, कुछ *धार्मिक ग्रंथों में ऐसा लिखा है कि इससे “तीर्थ फल” मिलता है।

#कांग्रेस #फूल_सिंह #विधायक #भिंड #महिला #रेप #आक्रोश #मध्यप्रदेश P 2 P News Indian National Congress Rakesh Mavai Ex Mla Morena BJP Madhya Pradesh

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी क‍िए प्रवेश पत्र भोपाल।  माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्‍यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकं...
17/01/2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी क‍िए प्रवेश पत्र

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्‍यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गये हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

#मध्यप्रदेश #हाई_स्कूल #प्रवेशपत्र #परीक्षा

17/01/2026

इंदौर जल त्रासदी: राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात, दिया मानवीय संदेश
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर के बॉम्बे अस्पताल पहुँचकर दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदा पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी को उजागर करती है।
राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ पानी हर नागरिक का अधिकार है और इस तरह की त्रासदियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
P 2 P News Indian Youth Congress

15/01/2026

बच्चे ने को योगी जी से चिप्स की फरमाइश देखिए
मासूम बच्चे को बात सुनकर हंसने लगे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री

#योगी #उत्तरप्रदेश ゚viralfbreelsfypシ゚viral #वायरल
P 2 P News Bharatiya Janata Party (BJP)

Address

Morena

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P 2 P News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share