Tirhut now

Website

Tirhut now Along with all the small and big news of Muzaffarpur

22/09/2026

बंशीधर ब्रजवासी के बयान पर JDU का पलटवार, भारती मेहता-अंजुम आरा की मांग, मांगे सार्वजनिक रूप से माफी

⚘️🤲‼️ #हनुमान_रक्ष_सर्वदा ‼️🤲⚘️ अंजनीगर्भसम्भूतो हनुमान् पवनात्मज:।यदा जातो महादेवो हनुमान् सत्यविक्रम:।।         🌟⚘️ ्र...
22/09/2026

⚘️🤲‼️ #हनुमान_रक्ष_सर्वदा ‼️🤲⚘️

अंजनीगर्भसम्भूतो हनुमान् पवनात्मज:।
यदा जातो महादेवो हनुमान् सत्यविक्रम:।।

🌟⚘️ ्री_राम⚘️🌟
🙏🌻⛳ ं_हनुमंते_नमः ⛳🌼🙏

परीक्षा देने जा रही थीं दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, मुजफ्फरपुर में इस जगह हो गया दीनदहाड़े....,.फिर आगे क्या हुआ..।।मुज...
21/09/2026

परीक्षा देने जा रही थीं दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, मुजफ्फरपुर में इस जगह हो गया दीनदहाड़े....,.फिर आगे क्या हुआ..।।

मुजफ्फरपुर में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इंटर की जांच परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात बरुराज थाना क्षेत्र के छत्रपति चोरबन पुलिया के पास की बताई जा रही है।

दोनों छात्राएं साइकिल से उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मनोहर छपड़ा में इंटर की टेस्ट परीक्षा देने जा रही थीं। छात्राओं के मुताबिक, बदमाश पीछे से आए और बिना किसी चेतावनी के उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में एक छात्रा की गर्दन और पीठ पर ब्लेड लगा, जबकि दूसरी छात्रा के हाथ में चोट आई। दोनों खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

वारदात के बाद तीनों नकाबपोश बदमाश बाइक से कमालपुर गांव की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायल छात्राओं को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल छात्राओं के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों के भागने वाले रास्तों की जांच कर रही है। हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

21/09/2026

मुजफ्फरपुर में स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 140 पुड़िया के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, ₹29 हजार कैश बरामद

रेल थाना दरभंगा का वार्षिक निरीक्षण: ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चेकिंग-गश्त बढ़ाने के निर्देश, बिना अनुमति अनुपस्थित मिलीं...
21/09/2026

रेल थाना दरभंगा का वार्षिक निरीक्षण: ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चेकिंग-गश्त बढ़ाने के निर्देश, बिना अनुमति अनुपस्थित मिलीं पु०अ०नि० सबीता दास निलंबित

दरभंगा रेल थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए हैं। 21 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल), मुजफ्फरपुर ने रेल थाना दरभंगा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और रेल परिसरों में सघन चेकिंग, नियमित गश्त और मार्गरक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

रेल अपराधों में संलिप्त एवं वांछित अपराधियों का समयबद्ध भौतिक सत्यापन करने के साथ ही लंबित मुकदमों का वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और सभी महत्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन रखने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए।

वहीं, बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाई गईं पु०अ०नि० सबीता दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ट्रेनों और रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

21/09/2026

मुजफ्फरपुर की तरौरा गोपालपुर पंचायत में विकास योजनाओं पर उठे सवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

21/09/2026

मुजफ्फरपुर में फर्जी पेमेंट का बड़ा खेल! 210 मोबाइल फोल्डर ठगे, 8 घंटे में मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

जुब्बा सहनी पार्क में पुलिस का जनसंवाद: वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा पर हुई चर्चा, फरार इनामी आरोपी के पोस्टर ब...
21/09/2026

जुब्बा सहनी पार्क में पुलिस का जनसंवाद: वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा पर हुई चर्चा, फरार इनामी आरोपी के पोस्टर बांटकर मांगा जनसहयोग

मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सोमवार को जुब्बा सहनी पार्क में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने पार्क में आमजनों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

जनसंवाद के दौरान मॉर्निंग वॉक और संध्या भ्रमण के समय सुरक्षा व्यवस्था, यातायात से जुड़ी समस्याओं तथा ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों को लेकर आमजनों से जानकारी और सुझाव प्राप्त किए गए।

एसएसपी ने थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक कोषांग गठित करने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का नियमित सत्यापन कराने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण भी कराया जाएगा।

वहीं, मिठनपुरा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में संलिप्त 50 हजार रुपये के इनामी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस ने जनसहयोग मांगा। आमजनों के बीच आरोपी के पोस्टर वितरित किए गए।

पुलिस ने अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9431896700 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर-01 भी मौजूद रहे।

21/09/2026

उपेंद्र मौत केस में बड़ा खुलासा! 48 घंटे में लिव-इन पार्टनर कामिनी गिरफ्तार, आत्म-हत्या या साजिश?

बाबा गरीबनाथ प्रातः कालीन श्रृंगार दर्शन... 🙏🙏🙏🙏
21/09/2026

बाबा गरीबनाथ प्रातः कालीन श्रृंगार दर्शन... 🙏🙏🙏🙏

Address

Kalambagh Road
Muzaffarpur
842002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tirhut now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share