27/08/2026
*साइकिल विवाद में नाबालिग पर कैंची से हमला, दो अन्य लोग भी घायल*
मुजफ्फरपुर। जिले के फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पदमौल गांव में साइकिल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान करीब नौ वर्षीय एक नाबालिग के सीने पर कैंची से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना में सुनील सहनी के पुत्र अमृत कुमार के सिर पर भी हमला किया गया, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और कई टांके लगाए गए। मारपीट की इस घटना में दो अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिली है।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
इस संबंध में फकुली थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।