26/09/2026
🚨 महराजगंज कोर्ट परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल!
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला न्यायालय परिसर में भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख पर पहुंची एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
❓ सवाल: आखिर न्याय के मंदिर में इस तरह की मारपीट क्यों?