Vande Bharat News Gurugram

Vande Bharat News Gurugram नज़र हर खबर पर| हम आप तक पहुचाएँगे गुरुग्राम जिले की हर खबर |

04/06/2024
गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से हर...
25/05/2024

गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे हैं।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल ...
11/04/2024

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के उन्हानी गांव के पास मोड़ पर GLPS कनीना स्कूल की बस पलटने से हादसा हुआ.

महेंद्रगढ़ बस हादसे पर शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. 7 घरों के चिराग बुझ गए. यह बहुत दुखद घटना है. जो भी इसमें दोषी हैं सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैंने अपने अधिकारियों से कहा है कि मौके पर पहुंचें. मैं खुद मौके पर पहुंच रही हूं. सरकारी छुट्टी के दिन स्कूल खोलना कानीन का उल्लंघन है. स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. बस को भी चेक किया जाएगा. कहीं बस एक्सपायरी तो नहीं है."

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, इसी दौरान आसपास के लोगों एवं सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने मौके से बच्चों को बस से निकालकर अपने वाहनों में अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद महज आधे घंटे में ही घटना स्थल पर 300 से अधिक लोग मदद को पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया

बच्चों को कनीना के एक निजी तथा उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई थी।

बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यक्षु, सत्यम व संदीप निवासी झाड़ली, वंश व दुष्यंत निवासी धनौंदा व युवराज की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी महेंद्रगढ़ में कनीना की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं और मामले की जांच के लिए कहा गया है। उसके साथ ही बताया कि वह थोड़ी देर के बाद घटनास्थल का दौरा भी करेंगी।

BJP की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह होंगे उमीदवार।
13/03/2024

BJP की लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी।
गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह होंगे उमीदवार।

पूरे हर्षोल्लास से बाबा श्याम की निशान यात्रा शुरू। रिपोर्ट: नवीन शर्मा , गुरुग्राम। भक्त लाखों की संख्या में बाबा श्याम...
13/03/2024

पूरे हर्षोल्लास से बाबा श्याम की निशान यात्रा शुरू।

रिपोर्ट: नवीन शर्मा , गुरुग्राम।

भक्त लाखों की संख्या में बाबा श्याम का निशान लेकर पावन धाम खाटू नगरी पहुँच रहे है। हर साल फाल्गुन महीने में बाबा के लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है। फाल्गुन मास की शुक्ल ग्यारस को मेले का मुख्य दिन होता है। देश-विदेश से आये हुये सभी श्रद्धालु बाबा खाटूश्याम जी का श्रृद्धापूर्ण दर्शन करते हैं और दर्शन करने के पश्चात् भजन एवं कीर्तन का भी आनन्द लेते हैं।

निशान यात्रा करते समय भक्तगण बाबा खाटूश्याम जी का ध्वजा/नारियल के साथ-साथ बाबा जी की झांकी भी निकालते हैं। झांकी को पूरे हर्षोल्लास एवं बैण्ड बाजे के साथ निकाली जाती है। कुछ श्रद्धालु तो दण्डवत परिक्रमा करते हुये बाबा के मंदिर आते हैं। इस शोभायात्रा के दौरान बहुत सारी अतिशबाजी के साथ-साथ भक्तों को जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया जाता है।

मेले के दौरान बाबा श्याम को लाखों निशान चढ़ाए जाएंगे, मगर सूरजगढ़ का निशान सबसे खास है। इससे जुड़ा इतिहास भी बेहद रोचक है। यही वो निशान है, जो मेले के दौरान चढ़ाए जाने के बाद सालभर बाबाश्याम के मुख्य शिखरबंद पर लहराता है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ से श्याम भक्त हर साल बड़े उत्साह से गाजे-बाजे के साथ अपनी ही धुन में नाचते-गाते खाटू पहुंचकर यह निशान लख दातार को अर्पित करते हैं। इसे सूरजगढ़ वालों के निशान के नाम से जाता है। खास बात यह है कि सूरजगढ़ वालों के इस जत्थे में कस्बे व आस-पास के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ये श्रद्धालु पैदल ही खाटूधाम पहुंचते हैं। निशान चढ़ाने के बाद पैदल ही घर लौटते हैं। यह परम्परा कई सालों से जारी है।

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM, शाम में शपथ ग्रहणरिपोर्ट : नवीन शर्मा , गुरुग्राम |हरियाणा में सियासी गतिविधियां ...
12/03/2024

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM, शाम में शपथ ग्रहण

रिपोर्ट : नवीन शर्मा , गुरुग्राम |

हरियाणा में सियासी गतिविधियां आज दिन भर हर पल बदलती रहीं. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश में नए सिरे से सरकार बनने जा रही है. नायब सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है. सैनी की पहचान ओबीसी नेता की है और पार्टी जाहिर तौर पर उनको चेहरा बना आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चल रही है.

वहीं, आज तलक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव के बाद संगठन या सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. मीडिया रपटों में कहा जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के करनाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. मनोहर लाल खट्टर पिछले 9 बरसों से प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर हैं. अब उनको पार्टी या तो संसदीय राजनीति या फिर सांगठन के काम में लगा सकती है.

नायब सैनी फिलहाल हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं. 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा सांसद के तौर पर संसद पहुंचे थे. इससे पहले के उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष के तौर पर काम किया है.

रिपोर्ट : नवीन शर्मा, गुरुग्राम |हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)ने ...
12/03/2024

रिपोर्ट : नवीन शर्मा, गुरुग्राम |

हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के मुताबिक- आज शाम 4 बजे मनोहर लाल खट्टर नए सिरे से पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. खट्टर सरकार में मंत्री रहे कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ही सीएम रहेंगे. इससे पहले आज 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे. ये भी जानकारी मिली है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरे होंगे. साथ ही अलग-अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने का विचार किया जा रहा है.

ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदला जाएगा और उनकी जगह नायब सैनी और संजय भाटिया में कोई एक सीएम बनाया जा सकता है. दोनों गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद हैं. मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है.

बीजेपी और जेजेपी गठबंधन में दरार

बताया जा रहा है कि बीजेपी और जेजेपी में दरार पड़ गई है. दुष्यंत चौटाला और अमित शाह की मुलाकात भी हुई थी. सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाई थी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद जेजेपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है.

प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से देश को कुल 144...
11/03/2024

प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से देश को कुल 144 परियोजनाओं की सौगात दी है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा " वक्त बदल चुका है, गुरुग्राम में कार्यक्रम होता है और पूरा देश जुड़ जाता है. यह सामर्थ्य हरियाणा में है. देश ने आधुनिक तकनीक की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया है. आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. यह आधुनिक एक्सप्रेस वे सिर्फ गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि जीवन की प्रगति में गियर बदलने का काम करेगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "पहले की सरकारें छोटी सी योजना बनाकर, छोटा कार्यक्रम करके 5 साल तक उसकी डुगडुगी पीटते रहते थे. लेकिन, बीजेपी सरकार इस तरह से काम कर रही है कि उद्घाटन और शिलान्यास के लिए समय कम पड़ जा रहे हैं. साल 2024 में महज तीन महीने में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास और शुभारंभ हो चुके हैं. यह आंकड़ा सिर्फ मेरा है, जिसमें मैं शामिल रहा. मेरे मंत्रियों के द्वारा किए गए शिलान्यास और उद्घाटन इससे अलग है."

द्वारका एक्सप्रेस वे उद्घाटन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने फ्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा "इस प्रजोक्ट से हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों को लाभ मिलने वाला है. बाहरी राज्यों से आनेवाले लोगों को भी ट्रैफिक से राहत मिलेगी. यह एक सपना था, जिसे प्रधानमंत्री ने साकार कर दिया है. इस एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट पहुंचने में भी सहूलियत मिलने वाली है.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में FIR दर्ज। गुरुग्राम के साऊ...
10/03/2024

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में FIR दर्ज।

गुरुग्राम के साऊथ प्वाइंट मॉल की एक दुकान में मारपीट करते हुए एल्विश ने एक अन्‍य यूट्यूबर सागर ठाकुर पर अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर हमला कर दिया था.

घटना की शिकायत सागर ठाकुर ने सेक्टर 53 थाने में दी थी. न्यूज 18 ने जब डीसीपी ईस्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस को एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट की एक शिकायत मिली है जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद कुछ दिन पहले मुंबई में सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के बीच मैच के बाद हुए घटनाक्रम से शुरू हुआ. एल्विस भी इस लीग में खेलते हुए दिखाई दिया था.

पीएम मोदी कल करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल सोमवार यानी 11 मार्च...
10/03/2024

पीएम मोदी कल करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल सोमवार यानी 11 मार्च को गुरुग्राम में नवनिर्मित द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी गुरुग्राम में एक रैली और रोड शो भी करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी शनिवार शाम को सभास्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से बजघेड़ा बॉर्डर पर पहुंचेंगे। यहां पीएम का स्वागत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कई स्थानों पर प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत किया जाएगा।

गुरुग्राम में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रोड शो के बाद सेक्टर-84 में जनसभा करेंगे। इसके लिए एक्सप्रेस-वे से लेकर सेक्टर-84 तक तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एक हजार से अधिक अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी दी गई है। एसपीजी की टीम ने भी यहां डेरा डाल लिया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 और 11 मार्च को गुरुग्राम में ड्रोन आदि के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

गुरुग्राम पहुँचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां जारी है. पीएम मोदी पहले ही नारा दे...
10/03/2024

गुरुग्राम पहुँचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां जारी है. पीएम मोदी पहले ही नारा दे चुके हैं कि इस बार 400 पार. ऐसे में बीजेपी अपनी तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी हर हाल में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन ने देश की लोकसभा सीटों को 146 क्लस्टर्स में बांटा गया है. हरियाणा को भी 3 क्लस्टरों में बांटा गया है. एमपी के सीएम मोहन यादव को हरियाणा क्लस्टर की जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में वे शनिवार को क्लस्टर की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुग्राम पहुंचे हुए हैं.
इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्लस्टर की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में तीनों लोकसभाओं के चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं. वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, लोकसभा संयोजक मनीष मित्तल, सांसद धर्मवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, डॉ.बनवारी लाल सहित विधायक भी इस बैठक में मौजूद है.

Address

Pataudi
Pataudi
122503

Telephone

+919991254952

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vande Bharat News Gurugram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vande Bharat News Gurugram:

Share