लालपुर पंचायत की आवाज

लालपुर पंचायत की आवाज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from लालपुर पंचायत की आवाज, Social Media Agency, Patna New City.

लालपुर पंचायत के माननीय मुखिया श्रीमती मुंद्रिका देवी पति श्री अंगद प्रसाद साह के नेतृत्व में एक भव्य सेवा शिविर का आयोज...
21/07/2026

लालपुर पंचायत के माननीय मुखिया श्रीमती मुंद्रिका देवी पति श्री अंगद प्रसाद साह के नेतृत्व में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ), विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। लोगों की भूमि, दाखिल-खारिज, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। मुखिया श्री अंगद प्रसाद साह ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। इस सफल आयोजन से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत हुई तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहयोग भी मजबूत हुआ।
धन्यवाद

एक नजर
विकास की और

12/07/2026

"विकास केवल इमारतों से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा से पहचाना जाता है। यही पहचान बन चुका है लालपुर पंचायत भवन।
मुखिया अंगद प्रसाद साह के नेतृत्व में पंचायत का उद्देश्य है—हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर पहुँचाना।
पंचायत भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाता है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। स्वच्छ परिसर, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति समर्पण इस पंचायत की विशेष पहचान है।
सड़क, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पंचायत निरंतर आगे बढ़ रही है। जहाँ भी विकास की आवश्यकता है, वहाँ योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का प्रयास जारी है।
लालपुर पंचायत का संकल्प है—हर घर तक विकास, हर परिवार तक सुविधा और हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास की मुस्कान।
लालपुर पंचायत—आपकी पंचायत, आपका विश्वास, आपका विकास।"

12/07/2026

एक नजर विकास की और

जनता की आवाज            जनता के साथ
12/07/2026

जनता की आवाज
जनता के साथ

लालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में चंदन साह के घर तक कच्ची सड़क थी जिसमें जाने आने में बहुत समस्या होती थी इस समस्या को द...
01/07/2026

लालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में चंदन साह के घर तक कच्ची सड़क थी जिसमें जाने आने में बहुत समस्या होती थी इस समस्या को देखते हुए लालपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा सड़क ढलाई का कार्य कराया गया

एक नजर विकास की ओर
धन्यवाद

लालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में विष्णु देव शाह का चापाकल का पानी सड़क पर निकलता था जिससे आम जनता को जाने आने में परेशा...
01/07/2026

लालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में विष्णु देव शाह का चापाकल का पानी सड़क पर निकलता था जिससे आम जनता को जाने आने में परेशानी होती थी इस चीज को देखते हुए पंचायत के मुखिया के द्वारा पानी स्टोर करने का व्यवस्था कराया गया जिससे आम जनता को आने जाने में परेशानी ना हो

एक नजर विकास की ओर
धन्यवाद

Address

Patna New City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लालपुर पंचायत की आवाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share