दिघवा दुबौली गोपालगंज

  • Home
  • India
  • Patna
  • दिघवा दुबौली गोपालगंज

दिघवा दुबौली गोपालगंज शायरी
राजनीतिक
सनातन
क्रिकेट
मोटिवेशन
🚩जय श्री राम 🚩
(2)

08/04/2026
28/03/2026

Mohammadpur chauk ❤️💕

22/03/2026

Watch my funny reaction

30 मार्च तक इस्तीफा नहीं दिया तो भी नहीं जाएगी नीतीश कुमार की राज्यसभा सदस्यताबिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद चर्चा तेज ...
22/03/2026

30 मार्च तक इस्तीफा नहीं दिया तो भी नहीं जाएगी नीतीश कुमार की राज्यसभा सदस्यता

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 30 मार्च, 2026 तक बिहार विधानमंडल की सदस्यता छोड़नी होगी. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता चली जाएगी. नीतीश कुमार विधान परिषद और नितिन नवीन विधान सभा के सदस्य हैं.

दरअसल, इसके लिए संवैधानिक व्यवस्था और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का हवाला दिया जा रहा है. यहां तक कि बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा है कि नीतीश कुमार को 14 दिनों में अपनी सदस्यता छोड़नी होगी. इस हिसाब से नीतीश को 30 मार्च तक इस्तीफा देना होगा. कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की लोकसभा सदस्यता भी इसी आधार पर रद्द हो हुई थी. हालांकि पूरे मामले की पड़ताल करने पर यह साफ हुआ है कि नीतीश कुमार 30 मार्च तक विधानमंडल की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए बाध्य नहीं हैं.

पूरे मामले में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 101(2) का जिक्र आ रहा है. इसके तहत यह प्रावधान है कि कोई व्यक्ति एक ही समय में संसद (लोकसभा/राज्यसभा) और राज्य के विधानमंडल (विधानसभा/विधानपरिषद) दोनों का सदस्य नहीं हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो उसे एक निश्चित समयसीमा के अंदर एक सदन से त्यागपत्र देना होगा. समयसीमा का निर्धारण राष्ट्रपति द्वारा बनाए गए नियम से तय होगा. इसकी समयसीमा प्रोहिबिशन ऑफ सिमुल्टेनियस मेंबरशिप रूल्स 1950 में तय की गई है. इस नियम के तहत दो सदनों के सदस्य निर्वाचित होने की स्थिति में व्यक्ति को 14 दिनों के अंदर अपना पद छोड़ना होगा.

सारा पेच इसी 14 दिन में है. ये 14 दिन कब से गिने जाएंगे? क्या चुनाव नतीजों की घोषणा से या फिर परिणाम का केंद्रीय या राज्य गजट में प्रकाशन की तारीख से? निर्वाचन की तारीख और गजट का प्रकाशन का समय अलग-अलग होता है. नियम कहता है कि कोई भी व्यक्ति गजट नोटिफिकेशन के 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देने के लिए बाध्य होता है, न कि निर्वाचन की तारीख से. राज्यसभा चुनाव के परिणामों का गजट प्रकाशन अब तक नहीं हुआ है, ऐसे में नीतीश कुमार पर विधान परिषद की सदस्यता त्यागने की बाध्यता फिलहाल नहीं है.

2004 के आम चुनाव में नीतीश कुमार बिहार की नालंदा सीट से चुनाव जीते थे. उन्होंने लोजपा के कुमार पुष्पंजय को 1 लाख 3 हजार वोट से चुनाव हराया था. लेकिन उसके अगले साल हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिली और वह मुख्यमंत्री बने. इसके बाद 20 मार्च 2006 को वह बिहार विधान परिषद के सदस्य बने. विधान परिषद के सदस्य बनने पर उन्होंने 15 मई 2006 को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. यानी विधान परिषद में अपने निर्वाचन के 56 दिन बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़ी थी. यह गजट के देरी से प्रकाशन के कारण ही संभव हुआ था.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 14वीं लोकसभा के दौरान महासमुंद सीट से सांसद थे. 2008 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वह मारवाही सीट से चुनाव जीते. हालांकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया. चुनाव परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को हुई थी और गजट का प्रकाशन 11 दिसंबर को हुआ था. ऐसे में उनकी सदस्यता 26 दिसंबर को रद्द कर दी गई थी.

गोपालगंज के थावे मंदिर में प्रसाद को लेकर बवाल: दुकानदार-श्रद्धालु भिड़े, छह घायलसीवान से आए छह श्रद्धालु इस विवाद में घ...
21/03/2026

गोपालगंज के थावे मंदिर में प्रसाद को लेकर बवाल: दुकानदार-श्रद्धालु भिड़े, छह घायल

सीवान से आए छह श्रद्धालु इस विवाद में घायल हो गए, जिनमें से एक की आंख पर गंभीर चोट आई है और उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

श्रद्धालुओं का आरोप है कि विवाद के दौरान अन्य दुकानदार भी जुट गए। इसके बाद मिलकर उनके साथ मारपीट की गई।

हाजीपुर से ज्यादा कर्नाटक के केलों की डिमांड: पटना में 1 पेटी सेब 2200 रुपए में बिक रहा, चैती छठ में सब्जियों की कीमत भी...
21/03/2026

हाजीपुर से ज्यादा कर्नाटक के केलों की डिमांड: पटना में 1 पेटी सेब 2200 रुपए में बिक रहा, चैती छठ में सब्जियों की कीमत भी बढ़ी...

👉 कल से चैती छठ की शुरुआत हो रही है। जीपीओ गोलंबर से लेकर स्टेशन तक सूप, दौउरा और मिट्टी के चूल्हों की भारी बिक्री हो रही है। बाजार समिति में फलों-नारियल की विशेष मंडी सजी हुई है। रमजान खत्म होने के साथ ही अब दुकानदार छठ की बिक्री में लग जाएंगे...बाजार समिति में 50 ट्रक सेब, 60 ट्रक केला, 50 ट्रक नारियल, 40 ट्रक संतरा, 40 ट्रक अमरूद, 30 ट्रक अनार, 20 ट्रक गन्ना मंडी पहुंच चुके हैं। अभी सिंघाड़ा, सुथनी, हल्दी, मूली और जंगली फल आएं है। इस बार बाजार में 50 रुपए के बांस के सूप उपलब्ध हैं। एक पेटी सेब की कीमत 2200 रुपए है।

ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है- क़मर बदायुनीआप सभी को ईद उल फितर की म...
21/03/2026

ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है

- क़मर बदायुनी
आप सभी को ईद उल फितर की मुबारकबाद

ये होता है जलवा. ये होती है कड़ी मेहनत.रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. अब हम शतक से सिर्फ 6 अंक दूर हैं. आज...
21/03/2026

ये होता है जलवा. ये होती है कड़ी मेहनत.
रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. अब हम शतक से सिर्फ 6 अंक दूर हैं.

आज तक कोई प्रधानमंत्री इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाया. ये शानदार रिकॉर्ड है.

उत्सव मनाइए 🎉

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दिघवा दुबौली गोपालगंज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share