Voice of रोड़ बिरादरी

Voice of रोड़ बिरादरी बातें इसी जो जनहित, समाजहित की है और आप नु कहोगे बात तो सही हैं 👍 voice of Ror biradri

17/05/2026
01/05/2026

मूंदडी मैं ग्रामीणों ने लगाया जाम

पहले अमेरिका ने अपने सख्त फैसलों से भारतीयों को जबरन डिपोर्ट किया, और अब उसी राह पर चलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भी हमारे लोग...
30/04/2026

पहले अमेरिका ने अपने सख्त फैसलों से भारतीयों को जबरन डिपोर्ट किया, और अब उसी राह पर चलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भी हमारे लोगों को वापस भेजना शुरू कर दिया।

बुधवार (29 अप्रैल) को 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया… जिनमें पंजाब के 11, तेलंगाना के 2 और हरियाणा व उत्तराखण्ड के 1-1 भाई शामिल हैं।

सोचिए…
जो लोग अपने सपनों को पूरा करने, अपने परिवार का भविष्य संवारने और एक बेहतर जिंदगी की तलाश में हजारों किलोमीटर दूर गए थे… आज उन्हें मजबूरी में वापस लौटना पड़ रहा है।

ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं…
ये 15 परिवारों के टूटे हुए सपने हैं, मां-बाप की उम्मीदें हैं, और उन युवाओं की मेहनत है जो एक बेहतर कल के लिए घर से निकले थे।

विदेश जाना आसान लगता है, लेकिन वहां की सच्चाई और संघर्ष बहुत कठिन होते हैं।

भगवान से यही प्रार्थना है कि सभी भाइयों को हिम्मत दे और उनके जीवन में फिर से उजाला आए। 🙏

21/04/2026

🌸🙏 भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का हार्दिक आमंत्रण 🙏🌸
गांव मुंदड़ी, जिला कैथल में दिनांक 26 अप्रैल को दादा खेड़े पर एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर महान संत, लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत बाबा धर्मनाथ बजीदा वाले जी पधारेंगे और अपने आशीर्वचन से सभी श्रद्धालुओं को कृतार्थ करेंगे।
यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होगा, जहां बाबा जी के दर्शन और आशीर्वाद से जीवन में नई प्रेरणा और सकारात्मकता का संचार होगा।
✨ आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।
📍 स्थान: दादा खेड़ा, गांव मुंदड़ी, जिला कैथल
📅 दिनांक: 26 अप्रैल
आइए, इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें और बाबा जी के आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
🙏 सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं 🙏

कैथल के युवक की अमेरिका में मौ,त, डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर गया था विदेशकैथल। जिले के गांव करोड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील...
25/03/2026

कैथल के युवक की अमेरिका में मौ,त, डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर गया था विदेश
कैथल। जिले के गांव करोड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील उर्फ मोना की कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौ,त का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिजनों के अनुसार, सुनील अमेरिका में सेल्फ ड्राइविंग का कार्य करता था। रविवार को वहां अवकाश होने के कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद श,व को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सुनील मई 2023 में करीब 40 लाख रुपये खर्च कर डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। इसके लिए परिवार को अपनी डेढ़ एकड़ जमीन तक बेचनी पड़ी थी।
घटना से पहले 19 मार्च की रात सुनील ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह काफी थका हुआ है और सोने जा रहा है। कॉल कटने के बाद वह सो गया, लेकिन कुछ समय बाद जब उसके रूममेट कमरे में पहुंचे तो वह बेड के नीचे पड़ा मिला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ,त घोषित कर दिया।
इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

नीरज गुनियाना भाई को JJP का पूरे प्रदेश हरियाणा का युवा प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉक्टर अजय चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री  दुष...
09/03/2026

नीरज गुनियाना भाई को JJP का पूरे प्रदेश हरियाणा का युवा प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉक्टर अजय चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला जी का दिल से धन्यवाद
इस से पहले नीरज गुनियाना कॉलेज के प्रधान रहे जिला कार्यकारणी में मीडिया प्रभारी
प्रदेश कार्यकारणी में सदस्य
इनसों राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह सचिव के पद पर रहे
सामाजिक संगठनों में विशाल हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष रहे एंटी करप्शन फाउंडेशन इंडिया के जिला चीफ डायरेक्टर
हरियाणा बाल कल्याण परिषद के आजीविन सदस्य

🎉🎉

Scoreboard jo bhi kahe…par dil already celebrate kar raha hai. 🇮🇳🏆Congratulations Team India 🇮🇳Champions again!”
08/03/2026

Scoreboard jo bhi kahe…
par dil already celebrate kar raha hai. 🇮🇳🏆

Congratulations Team India 🇮🇳
Champions again!”





Address

Pundri
Pundri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of रोड़ बिरादरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share