21/09/2026
अल्मोड़ा के देघाट, रतखेत बसई में खेत के ओड़े को लेकर विवाद खूनी घटना में बदल गया। पुलिस के अनुसार, तुलसी देवी पर दराती से हमला किया गया, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने करीब ढाई घंटे में आरोपी राजेश सिंह उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
🙏 तुलसी देवी को श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
#अल्मोड़ा #देघाट #रतखेत_बसई #तुलसी_देवी #उत्तराखंड #पहाड़_का_दर्द #अपना_उत्तराखंड_नेटवर्क